एक्सप्लोरर

Bihar Unlock: अब बिहार में शिक्षण संस्थान, धार्मिक स्थल,राजनीतिक सभाओं सहित दुकानें, शॉपिंग मॉल सब कुछ सामान्य रूप से खुलेंगे

Bihar Unlock Guidelines: राज्य के विश्वविद्यालयों, कॉलेजों, विद्यालयों द्वारा परीक्षा आयोजित की जा सकेंगी. 50 फीसद क्षमता के साथ सिनेमा हॉल, क्लब, जिम, स्वीमिंग पूल भी खुल सकेंगे.

पटनाः बिहार में सात अगस्त से 25 अगस्त तक अनलॉक-5 (Unlock-5) लागू किया गया था. कोरोना केस में कमी को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अब गुरुवार 26 अगस्त से कई क्षेत्रों में छूट दी है. मुख्यमंत्री ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि अब सभी विश्वविद्यालय, कॉलेज, तकनीकि शिक्षण संस्थान और विद्यालय (पहली से बारहवीं कक्षा तक) के साथ साथ कोंचिग संस्थान भी सामान्य रूप से खुलेंगे.

उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की स्थिति में सुधार को देखते हुए सभी दुकानें, प्रतिष्ठान, शॉपिंग मॉल, पार्क, उद्यान एवं धार्मिक स्थल सामान्य रूप से खुल सकेंगे. जिला प्रशासन की अनुमति से सभी प्रकार के सामाजिक, राजनीतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन अपेक्षित सावधानियों के साथ आयोजित किए जा सकेंगे. 

तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए बरतें सावधानी

राज्य के विश्वविद्यालयों, कॉलेजों, विद्यालयों द्वारा परीक्षा आयोजित की जा सकेंगी. 50 फीसद क्षमता के साथ सिनेमा हॉल, क्लब, जिम, स्वीमिंग पूल, रेस्टोरेंट एवं खाने की दुकान (आंगतुकों के साथ) खुल सकेंगे. लेकिन तीसरी लहर की संभावना के मद्देनजर हम सभी बिहारवासियों को कोविड अनुकूल व्यवहार के साथ सावधानी बरतना जरूरी है.

एक नजर में देखें कल से किन-किन क्षेत्रों में मिली छूट

  • 50 फीसद क्षमता के साथ सिनेमा हॉल, क्लब, जिम, स्वीमिंग पूल, रेस्टोरेंट एवं खाने की दुकान (आंगतुकों के साथ) खुल सकेंगे.
  • सभी दुकानें, प्रतिष्ठान, शॉपिंग मॉल, पार्क, उद्यान एवं धार्मिक स्थल सामान्य रूप से खुल सकेंगे.
  • जिला प्रशासन की अनुमति से सभी प्रकार के सामाजिक, राजनीतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन अपेक्षित सावधानियों के साथ आयोजित किए जा सकेंगे.
  • सभी विश्वविद्यालय, कॉलेज, तकनीकि शिक्षण संस्थान और विद्यालय (पहली से बारहवीं कक्षा तक) के साथ साथ कोंचिग संस्थान भी सामान्य रूप से खुलेंगे.

बिहार में कोरोना के एक्टिव केस 101, हर दिन घट रहे केस

मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार बिहार में कोरोना के एक्टिव केस सिर्फ 101 हैं. हर दिन नए मरीजों के साथ एक्टिव केस की संख्या भी कम हो रही है. मंगलवार को बिहार के छह जिलों से नौ नए मामले सामने आए. वहीं, 19 लोग स्वस्थ भी हुए हैं जबकि 1,36,284 लोगों की जांच की गई है. बिहार में रिकवरी रेट 98.63 ही है.

यह भी पढ़ें- 

Exclusive: चाचा-भतीजा में ‘राजनीतिक कसक’, पशुपति पारस ने कहा- सूर्य इधर से उधर हो जाएगा लेकिन चिराग से संबंध नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं अनंत सिंह के होने वाले दामाद ऋषिकेश? अमेरिका से पढ़ाई, पिता कमांडेंट
कौन हैं अनंत सिंह के होने वाले दामाद ऋषिकेश? अमेरिका से पढ़ाई, पिता कमांडेंट
बिहार में किराएदारों को भी मिलता है 125 यूनिट FREE बिजली, इस तरह करें आवेदन
बिहार में किराएदारों को भी मिलता है 125 यूनिट FREE बिजली, इस तरह करें आवेदन
तेज प्रताप को अप्रिय घटना का डर, पूछा- क्या सरकार अनहोनी का इंतजार कर रही?
तेज प्रताप को अप्रिय घटना का डर, पूछा- क्या सरकार अनहोनी का इंतजार कर रही?
बिहार से बड़ी खबर, अनंत सिंह को विधानसभा से नोटिस जारी, जाएगी सदस्यता?
बिहार से बड़ी खबर, अनंत सिंह को विधानसभा से नोटिस जारी, जाएगी सदस्यता?

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya ने खोला बड़ा सच! ताने सुनते ही सबके सामने ला दी Jeet की कुर्बानी! #sbs
Bollywood News: शाहरुख खान ने 61वें जन्मदिन पर फैंस को दिया फिल्म 'किंग' के पहले गाने का सरप्राइज तोहफा (02.11.26)
Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
फतेहपुर में मंत्री कृष्णा पासवान की बहन पर जानलेवा हमला, फायरिंग कर बदमाश फरार
फतेहपुर में मंत्री कृष्णा पासवान की बहन पर जानलेवा हमला, फायरिंग कर बदमाश फरार
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
'सरकार विरोधी, मुस्लिम...', दीया मिर्जा के पटाखे नहीं जलाने वाली अपील पर सियासी बवाल
'सरकार विरोधी, मुस्लिम...', दीया मिर्जा के पटाखे नहीं जलाने वाली अपील पर सियासी बवाल
रिलीज से पहले विवादों में सनी देओल की फिल्म 'सूर्या', दिल्ली हाईकोर्ट ने मांगा जवाब, जानें पूरा मामला
रिलीज से पहले विवादों में सनी देओल की फिल्म 'सूर्या', दिल्ली हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
अमित शाह का राहुल को चैलेंज, 'मॉक पार्लियामेंट में ही PM बन सकते, विशेष सत्र बुलाने को तैयार'
अमित शाह का राहुल को चैलेंज, 'मॉक पार्लियामेंट में ही PM बन सकते, विशेष सत्र बुलाने को तैयार'
तेज प्रताप को अप्रिय घटना का डर, पूछा- क्या सरकार अनहोनी का इंतजार कर रही?
तेज प्रताप को अप्रिय घटना का डर, पूछा- क्या सरकार अनहोनी का इंतजार कर रही?
How To Identify Fresh Dry Fruits: दिवाली पर खुले ड्राई फ्रूट खरीद रहे हैं? 1 मिनट में ऐसे करें जांच
दिवाली पर खुले ड्राई फ्रूट खरीद रहे हैं? 1 मिनट में ऐसे करें जांच
Embed widget