एक्सप्लोरर

बिहार: श्रद्धालुओं से भरी ऑटो में ट्रक ने मारी टक्कर, दो की मौत, छह घायल

सभी गुरुवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर टोली बनाकर कैमूर निकले थे और देर रात दर्शन करने के बाद ऑटो से घर लौट रहे थे. लौटने के क्रम में सभी हादसे का शिकार हो गए.

औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद जिले के नगर थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक के पास शुक्रवार की अहले सुबह ऑटो और ट्रक की टक्कर हो गयी. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि छह लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया. मिली जानकारी अनुसार ऑटो सवार सभी बिहार के कैमूर जिले के गुप्ता धाम मंदिर से भगवान भोलेनाथ का दर्शन कर लौट रहे थे.

छह लोगों को कराया गया भर्ती

इसी क्रम में शहर में प्रवेश करने के दौरान ऑटो की एक ट्रक से टक्कर हो गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि दुर्घटना में घायल छह लोगों का सदर अस्पताल और नारायण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, जमुहार में इलाज कराया जा रहा है.

मृतकों की पहचान नगर थाना क्षेत्र निवासी नीरज कुमार सोनी और बराटपुर के पुलिस चौकी नम्बर दो के निवासी राम प्रवेश मेहता उर्फ नन्हकू मेहता के बेटे नीरज कुमार के रूप में की गई है. घायलों में सूरज मेहता, रवि मेहता, राजेश मेहता, बराटपुर गढ़ के छोटू कुमार और संदीप मेहता शामिल हैं.

महाशिवरात्रि के अवसर पर कैमूर गए थे सभी

बता दें कि सभी गुरुवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर टोली बनाकर कैमूर निकले थे और देर रात दर्शन करने के बाद ऑटो से घर लौट रहे थे. लौटने के क्रम में शुक्रवार की अहले सुबह सभी हादसे का शिकार हो गए. घटना तीन बजे सुबह की बताई जा रही है. सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने नीरज कुमार सोनी को मृत घोषित कर दिया.

इधर, नीरज और अन्य घायलों को बेहतर इलाज के लिए जमुहार ले जाया गया, मगर इलाज के दौरान नीरज की मौत हो गयी. हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया. घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से सरकारी प्रावधानों के तहत मिलने वाली मुआवजा राशि जल्द देने की मांग की है. ताकि दोनों फुटपाती दुकानदारों की मौत के बाद पीड़ित परिवार को थोड़ी राहत मिल सके.

यह भी पढ़ें - 

दो से अधिक बच्चे होने पर नहीं लड़ पाएंगे बिहार पंचायत चुनाव ! जानें- आयोग की तरफ से जारी महत्वपूर्ण मानक महादेव के रंग में रंगे नीतीश के मंत्री जमा खान, अलग अंदाज में दर्शन के लिए पहुंचे मंदिर, कही ये बात
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार मानसून सत्र: '2 कमरे में 565 बच्चे पढ़ रहे, प्राथमिकता क्या है?', BJP ने अपनी ही सरकार को घेरा
बिहार मानसून सत्र: '2 कमरे में 565 बच्चे पढ़ रहे, प्राथमिकता क्या है?', BJP ने अपनी ही सरकार को घेरा
राजस्व विभाग में अनियमितता पर सख्ती, बिहार के 3 अंचल अधिकारियों पर गिरी गाज, एक निलंबित
राजस्व विभाग में अनियमितता पर सख्ती, बिहार के 3 अंचल अधिकारियों पर गिरी गाज, एक निलंबित
पटना: 17 साल की सौम्या दो दिन से लापता, परिवार का रो-रो कर बुरा हाल, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
पटना: 17 साल की सौम्या दो दिन से लापता, परिवार का रो-रो कर बुरा हाल, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
छात्रों पर लाठीचार्ज के मामले में कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'काश मोदी जी भी…'
छात्रों पर लाठीचार्ज के मामले में कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'काश मोदी जी भी…'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget