एक्सप्लोरर

Bihar Top 5 News Headlines: शिक्षा व्यवस्था पर विजय सिन्हा का CM पर तंज, छपरा में गोली मारकर हत्या | 5 बड़ी खबरें

Bihar Top 5 News Today: चिराग ने पीएम को पत्र भेज कर बिहार में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की मांग की है. वहीं, ओडिशा रेल हादसा को लेकर पटना जंक्शन पर रेलवे प्रशासन द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है.

बिहार की शिक्षा व्यवस्था को लेकर नेता प्रतिपक्ष का तंज

नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा सीएम नीतीश कुमार पर लगातार हमलावर हैं. वहीं, शनिवार को बिहार में बदहाल शिक्षा व्यवस्था को लेकर तंज कसते हुए उन्होंने कि बिहार के शिक्षा में मिशन 60 का कब शुभारंभ होगा? पिछले 33 वर्षों से बड़े भाई-छोटे भाई मिलकर बिहार की गद्दी संभाले हुए हैं लेकिन बिहार की शिक्षा व्यवस्था में लगातार गिरावट आती जा रही है. बिहार का शिक्षा दर मात्र 61.8 प्रतिशत है. Read More

चिराग ने की बिहार में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की मांग

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर बिहार में अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवाओं की शुरुआत की मांग की है. चिराग ने पत्र में पत्र लिखा है कि 'प्रधानमंत्री, इस पत्र के माध्यम से बिहार की एक ऐसी समस्या आपके संज्ञान में देना चाहता हूं, जिसकी वहज से दुनिया भर में रह रहें बिहारियों को कठिनाई का सामना करना पड़ता है. आजादी के 75 साल बाद भी बिहार पिछड़े राज्यों की श्रेणी में आता है. बिहार के लोग रोजगार की तलाश में पलायन कर देश और दुनिया के विभिन्न कोनों में जाकर बसने के लिए मजबूर हैं. Read More

प्रशांत किशोर ने सीएम पर साधा निशाना

जन सुराज के संस्थापक और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर इन दिनों बिहार की राजनीति को लेकर काफी सक्रिय हैं. प्रशांत किशोर ने शनिवार को कहा कि दो दशकों पहले असम में हुए रेल हादसे पर तत्कालीन केंद्रीय रेल मंत्री नीतीश कुमार ने 291 लोगों की मौत के बाद नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे दिया था, जबकि उन्हें इस्तीफा देने के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने मना किया था, लेकिन ये वही नीतीश कुमार हैं कि 2020 के विधानसभा के चुनाव में चुनाव हार गए. Read More

 पटना स्टेशन पर जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर

ओडिशा रेल हादसा को लेकर पटना जंक्शन पर रेलवे प्रशासन द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है. इससे लापता लोगों के परिजनों को अपनों की जानकारी नहीं मिल पा रही है. ऐसे में देश भर में रेलवे प्रशासन द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है. पटना जंक्शन पर कई शहरों के हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं. पटना रेलवे स्टेशन पर रेनीगुंटा, विजयवाड़ा, राजमुंद्री, तिरुपति इन चार शहरों के नंबर जारी किए गए हैं. इन नंबरों पर कॉल कर जानकारी हासिल कर सकते हैं. Read More

छपरा में पूर्व मुखिया के पति की गोली मारकर हत्या

छपरा में शनिवार की देर रात मुबारकपुर पंचायत के पूर्व मुखिया के 52 वर्षीय पति हरेंद्र यादव की बदमाशों ने हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि पहले से ही घात लगाए बाइक सवार बदमाश ने 100 मीटर की दूरी पर से मुखिया पति पर गोली चला दी, जिसमें मुखिया पति हरेंद्र यादव के सीने में गोली लग गई. घटना के बाद घायल को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां छपरा सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया. इसके बाद सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने हरेंद्र यादव को मृत घोषित कर दिया. Read More

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget