एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'बड़े और छोटे भाई ने मिलकर बिहार की...', नीतीश-लालू पर बिफरे विजय सिन्हा, शिक्षा डेटा को बताया शर्मनाक

BJP Reaction: बीजेपी नेता विजय कुमार सिन्हा लगातर कई मुद्दों को लेकर सीएम नीतीश कुमार को घेर रहे हैं. वहीं, शनिवार को उन्होंने बिहार की शिक्षा व्यवस्था को लेकर सीएम को आड़े हाथों लिया.

पटना: नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर लगातार हमलावर हैं. वहीं, शनिवार को बिहार में बदहाल शिक्षा व्यवस्था को लेकर तंज कसते हुए उन्होंने कि बिहार के शिक्षा में मिशन 60 का कब शुभारंभ होगा? पिछले 33 वर्षों से बड़े भाई-छोटे भाई मिलकर बिहार की गद्दी संभाले हुए हैं लेकिन बिहार की शिक्षा व्यवस्था में लगातार गिरावट आती जा रही है. बिहार का शिक्षा दर मात्र 61.8 प्रतिशत है जो अन्य राज्यों की तुलना में सबसे कम है और निरक्षरता की बात करें तो अभी भी बिहार में 38.2 प्रतिशत लोग निरक्षर हैं.

नीतीश सरकार पर साधा निशाना

विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार सरकार सात निश्चय, जल-जीवन-हरियाली और हर घर गंगाजल जैसी लोक लुभावन योजनाओं का झांसा देकर हजारों करोड़ का घोटाला कर रही है, लेकिन बिहार की प्रतिभा और भविष्य बचाने के लिए शिक्षा व्यवस्था को दुरूस्त करने की दिशा में एक भी कदम नहीं बढ़ा रही है. ऐसी सरकार का सत्ता में रहना बिहार के भविष्य के लिए आत्मघाती सिद्ध होगा. बिहार एक समय में ज्ञान-विज्ञान की भूमि के नाम से विश्वविख्यात था, लेकिन यह दुर्भाग्य की बात है कि आज हमारे यहां विद्यालयों में बुनियादी जरूरतों का भी अभाव हो गया है, यहां के ज्यादातर विद्यालयों में बेंच-डेस्क और शिक्षक तो दूर अपना भवन तक उपलब्ध नहीं है. अभी भी लगभग पांच हजार सरकारी स्कूलों के पास अपना भवन नहीं है और जहां अपना भवन है, वो जीर्ण-शीर्ण और जर्जर अवस्था में है.

नेता प्रतिक्ष ने उठाए सवाल

नेता प्रतिक्ष ने कहा कि बिहार के लिए यह कितने शर्म की बात है कि रिपोर्ट के अनुसार यहां के पांचवीं कक्षा के 57 प्रतिशत बच्चे कक्षा दो का पाठ भी नहीं पढ़ पाते हैं, वहीं कक्षा तीन के 80 प्रतिशत बच्चों का यही हाल है. बिना पढ़ाई कराए परीक्षा लेकर अघोषित कदाचार युक्त वाली सर्टिफिकेट देकर बिहार के प्रतिभा का हनन और भविष्य को अंधकारमय करने का खेल कब तक चलेगा? 

'जनता को अब जागरूक होने की आवश्यकता है'

महागठबंधन सरकार केवल लूट की छूट वाली योजनाओं पर ही फोकस करती है इनकी सरकार को बिहार की शिक्षा व्यवस्था से कोई सरोकार नहीं है और कुर्सी के लिए केवल जातीय उन्माद पैदा करना इनकी मानसिकता बन चुकी है. बिहार की जनता को अब जागरूक होने की आवश्यकता है.

ये भी पढे़ं: Coromandel Express Accident: बालासोर रेल हादसे के बाद बिहार के यात्रियों के लिए CM नीतीश ने उठाया बड़ा कदम, 4 टीमें तैयार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget