एक्सप्लोरर

बिहार: नाव पलटने से तीन लोगों की मौत, दो को किया गया रेस्क्यू, अंतिम संस्कार कर लौट रहे थे सभी

सीओ रंजन कुमार दिवाकर ने बताया कि बूढ़ी गंडक नदी में नाव पलटने से तीन लोगों की मौत हुई है. दो लोगों को निकाला गया है, जो जीवित हैं. ग्रामीणों का कहना है कि नदी में कुछ और लोगों के शव हो सकते हैं.

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर जिले में शुक्रवार को तीन लोगों की नदी में डूबने से मौत हो गई. घटना जिला के खानपुर की है, जहां अंतिम संस्कार कर लौटने के दौरान यात्रियों से भरी नाव बूढ़ी गंडक नदी में पलट गई. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं, स्थानीय लोगों की मदद से दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है. दोनों को ग्रामीणों ने गंभीर स्थिति में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. जबकि, पांच से छह लोगों के अब भी लापता होने की आशंका जताई जा रही है.

राहत कार्य में जुटी पुलिस

स्थानीय गोताखोरों की मदद से लापता लोगों की तलाश नदी में की जा रही है. इधर, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सीओ रंजन कुमार दिवाकर, बीडीओ गौरी कुमारी, थानाध्यक्ष दिल कुमार भारती सहित पुलिस के जवान राहत और बचाव के कार्य में जुट गए. 

असंतुलित होकर पलट गई नाव

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बछौली गांव निवासी राम प्रवेश राय की मौत के बाद अंतिम संस्कार के लिए सभी लोग नाव के सहारे नदी के उस पार गए थे. अंतिम संस्कार कर लौटने के दौरान नाव तेज धारा में असंतुलित होकर पलट गई. ग्रामीणों के अनुसार नाव पर आठ से दस लोग सवार थे.

मृतकों की पहचान चंद्रजीत कुमार राय, अमन कुमार और रोहित कुमार के रूप में की गई है. वहीं, घायलों में राम जतन राम और सोभन महतो शामिल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे के बाद मृतक के घरवालों में कोहराम मचा है. घटना के संबंध में सीओ रंजन कुमार दिवाकर ने बताया कि बूढ़ी गंडक नदी में नाव पलटने से तीन लोगों की मौत हुई है. दो लोगों को निकाला गया है, जो जीवित हैं. ग्रामीणों का कहना है कि नदी में कुछ और लोगों के शव हो सकते हैं. लेकिन इस बारे में कुछ निश्चित रूप से नहीं कहा जा सकता है.

यह भी पढ़ें -

Bihar Politics: तेज प्रताप के अगरबत्ती के बिजनेस पर नीतीश कुमार के मंत्री ने कसा तंज, जानें क्या कहा

RJD Ruckus: RJD में घमासान! जगदानंद सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, तेज प्रताप से चल रहे थे नाराज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
RJD नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी ने क्या कह दिया? 'वहां जाति की…'
RJD नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी ने क्या कह दिया? 'वहां जाति की…'
पंचायत चुनाव से पहले सम्राट सरकार का आदेश, एक परसेंट से कम खर्च हुआ तो मुखिया-सचिव होंगे जिम्मेदार
पंचायत चुनाव से पहले सम्राट सरकार का आदेश, एक परसेंट से कम खर्च हुआ तो मुखिया-सचिव होंगे जिम्मेदार

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Embed widget