एक्सप्लोरर

RJD Ruckus: जगदानंद सिंह ने आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा! तेज प्रताप से चल रहे थे नाराज

लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव लंबे समय से जगदानंद सिंह को टारगेट कर रहे थे. पार्टी के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर उन्होंने भरे मंच पर इशारों में प्रदेश अध्यक्ष पर निशाना साधा था.

पटना: कैबिनेट विस्तार के बाद सूबे में जारी सियासी उथल-पुथल के बीच आरजेडी में घमासान की खबर सामने आ रही है. जेडीयू में टूट के संभावनाओं के बीच आरजेडी में टूट हो गई है. पार्टी के वरिष्ठ नेता और लालू यादव के बेहद करीबी जगदानंद सिंह के पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने की खबर सामने आई है. सूत्रों की मानें तो स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर उन्होंने पार्टी पद से इस्तीफे की पेशकश की है.

लालू यादव ने कही ये बात

हालांकि, अब तक प्रदेश अध्यक्ष के इस्तीफे को पार्टी ने मंजूर नहीं किया गया है. सूत्रों की मानें तो लालू यादव ने अभी उन्हें अपने पद पर बने रहने को कहा है. मालूम हो कि लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव लंबे समय से जगदानंद सिंह को टारगेट कर रहे थे. पार्टी के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर उन्होंने भरे मंच पर इशारों में प्रदेश अध्यक्ष पर निशाना साधा था. इस बात से जगदानंद काफी नाराज चल रहे थे. भले ही इस्तीफे के लिए उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि तेज प्रताप के रवैये से नाराज होकर उन्होंने ऐसा किया है.

तेज प्रताप ने कही थी ये बात

तेज प्रताप ने कहा था, " हम जब बोलते हैं, तो कुछ लोग हंसते हैं, मजाक उड़ाते हैं. लेकिन कौन 'भौंक' रहा उसपर हम ध्यान नहीं देते हैं. मेरा कांसेप्ट क्लियर है. मैं किसी से नहीं डरता. सब कुछ मुंह पर बोलता हूं. केवल भगवान से डरता हूं." उन्होंने कहा था कि आज भी संगठन में कई लोग ऐसे हैं जो संगठन को आगे नहीं बढ़ने देना चाहते.

हसनपुर विधायक ने कहा था कि कुछ लोग बेवजह पार्टी कार्यालय में बैठे रहते हैं, जनता के बीच नहीं जाते. छात्र नौजवानों का इस्तेमाल करना जानते हैं बस. लेकिन वो देश का भविष्य हैं. उनका इस्तेमाल बंद कीजिए. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा था कि बहुत सारे लोग मुझे पीछे खींचने का काम करते हैं, डरते हैं कि कहीं पिक्चर का हीरो यही नहीं हो जाए. 

यह भी पढ़ें -

पटनाः कोविड सर्टिफिकेट में है गड़बड़ी तो घबराएं नहीं, इस तरीके को अपनाकर अब खुद से सुधारें

बिहारः जेल से आने पर UP सरकार को चुनौती देंगे पप्पू यादव, अखिलेश यादव को लेकर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उर्दू, अरबी और फारसी शिक्षकों के तबादले पर सवाल, तेजस्वी ने CM को लिखा पत्र
उर्दू, अरबी और फारसी शिक्षकों के तबादले पर सवाल, तेजस्वी ने CM को लिखा पत्र
'...तो आज भाई वीरेंद्र उपमुख्यमंत्री रहता', RJD विधायक का खुलासा!
'...तो आज भाई वीरेंद्र उपमुख्यमंत्री रहता', RJD विधायक का खुलासा!
झारखंड में लाठीचार्ज पर JDU का बड़ा बयान, 'एक तरफ तो हेमंत सोरेन…'
झारखंड में लाठीचार्ज पर JDU का बड़ा बयान, 'एक तरफ तो हेमंत सोरेन…'
सुनील शेट्टी CM सम्राट से मिले, बिहार में शूट करेंगे फिल्म, क्या बातें हुईं?
सुनील शेट्टी CM सम्राट से मिले, बिहार में शूट करेंगे फिल्म, क्या बातें हुईं?

वीडियोज

Nikita Rawal को Female Fan ने अचानक किया Kiss, Red Carpet का Video हुआ Viral
Toxic Trailer Launch: Yash ने trolling के बीच Kiara Advani का किया खुलकर support
Toxic Trailer Review: Yash का खूंखार अंदाज, दमदार एक्शन और Kiara Advani समेत पूरी स्टारकास्ट
Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, वीडियो आया सामने
बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, वीडियो आया सामने
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
झारखंड के छात्रों के हाथ में शिबू सोरेन की तस्वीर क्यों, क्या है 'गुरुजी' की विरासत?
झारखंड के छात्रों के हाथ में शिबू सोरेन की तस्वीर क्यों, क्या है 'गुरुजी' की विरासत?
Embed widget