एक्सप्लोरर

नवरात्र में शिक्षकों की ट्रेनिंग का मुद्दा गरमाया, गिरिराज सिंह बोले- 'हिंदुओं के त्योहारों के साथ नीतीश सरकार कर रही प्रताड़ना'

Giriraj Singh: एससीईआरटी ने पत्र जारी कर 16 से 21 अक्टूबर के बीच ट्रेनिंग शेड्यूल जारी किया है. शिक्षक संघ ने बिहार सरकार के इस फैसले को तुगलकी फरमान बताते हुए विरोध किया है.

पटना: बिहार में शिक्षा विभाग के एक और आदेश पर बवाल शुरू हो गया. दुर्गा पूजा के दौरान सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की आवासीय ट्रेनिंग के आदेश जारी किए गए हैं जिसको लेकर मुद्दा गरमाया हुआ है. एक तरफ शिक्षक संघ ने आंदोलन की चेतावनी दी है तो वहीं दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने बिहार सरकार पर हिंदुओं के त्योहारों के साथ लगातार प्रताड़ना का आरोप लगाया है.

शुक्रवार (13 अक्टूबर) को गिरिराज सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- "शारदीय नवरात्र में शिक्षकों को आवासीय प्रशिक्षण के नाम पर शिक्षा विभाग प्रताड़ित कर रहा है. रक्षाबंधन में छात्र विहीन स्कूल का नजारा देखने के बाद भी बिहार सरकार हिंदुओं के त्योहारों के साथ लगातार प्रताड़ना का प्रयोग कर रही है. बिहार की जनता इसका मुकम्मल जवाब देगी."

नवरात्र में शिक्षकों की ट्रेनिंग का मुद्दा गरमाया, गिरिराज सिंह बोले- 'हिंदुओं के त्योहारों के साथ नीतीश सरकार कर रही प्रताड़ना

शिक्षक संघ ने इस आदेश का जताया विरोध

शिक्षक संघ ने बिहार सरकार के इस फैसले को तुगलकी फरमान बताते हुए इसका विरोध किया है. फैसले को वापस नहीं लेने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है. टीईटी प्रारंभिक शिक्षक संघ के संयोजक राजू सिंह (शिक्षक नेता) ने कहा सरकारी विद्यालयों में दुर्गा पूजा का अवकाश पहले से ही घोषित है. दुर्गा पूजा में हिंदू धर्म के शिक्षक उपवास व फलाहार पर रहकर मां दुर्गा की पूजा करते हैं. दुर्गा पूजा की छुट्टी में आवासीय प्रशिक्षण का आदेश कहीं से भी उचित नहीं है.

राजू सिंह ने कहा कि शिक्षा विभाग के इस फैसले से हिंदू धर्म को मानने वाले शिक्षक आक्रोशित हैं. बिहार सरकार के इस फैसले से हिंदू धर्म को मानने वाले शिक्षकों की भावनाएं आहत हुई हैं. अगर फैसले को वापस नहीं लिया गया तो बड़ा आंदोलन होगा. आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम रखना ही है तो दुर्गा पूजा के बाद इसको कराया जाए.

बता दें कुछ समय पहले सरकारी स्कूलों की छुट्टियों में कटौती की गई थी. हिंदू त्योहारों की छुट्टियों में कटौती कर दी गई थी जिसके बाद जमकर विवाद हुआ था. बिहार सरकार बैकफुट पर चली गई थी और आदेश को वापस लेना पड़ा था. अब दुर्गा पूजा के दौरान सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की आवासीय ट्रेनिंग का आदेश जारी किया गया है जबकि दुर्गा पूजा के दौरान सरकारी स्कूलों में अवकाश पहले से ही घोषित है. 15 अक्टूबर से नवरात्र शुरू हो रहा है. इस बीच गुरुवार (12 अक्टूबर) को एससीईआरटी ने पत्र जारी कर 16 से 21 अक्टूबर के बीच ट्रेनिंग शेड्यूल जारी कर दिया है.

यह भी पढ़ें- Nitish Kumar Cabinet: दशहरा से पहले राज्य कर्मियों के प्रमोशन पर नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, 8 एजेंडों पर लगी मुहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार मानसून सत्र: '2 कमरे में 565 बच्चे पढ़ रहे, प्राथमिकता क्या है?', BJP ने अपनी ही सरकार को घेरा
बिहार मानसून सत्र: '2 कमरे में 565 बच्चे पढ़ रहे, प्राथमिकता क्या है?', BJP ने अपनी ही सरकार को घेरा
राजस्व विभाग में अनियमितता पर सख्ती, बिहार के 3 अंचल अधिकारियों पर गिरी गाज, एक निलंबित
राजस्व विभाग में अनियमितता पर सख्ती, बिहार के 3 अंचल अधिकारियों पर गिरी गाज, एक निलंबित
पटना: 17 साल की सौम्या दो दिन से लापता, परिवार का रो-रो कर बुरा हाल, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
पटना: 17 साल की सौम्या दो दिन से लापता, परिवार का रो-रो कर बुरा हाल, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
छात्रों पर लाठीचार्ज के मामले में कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'काश मोदी जी भी…'
छात्रों पर लाठीचार्ज के मामले में कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'काश मोदी जी भी…'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget