एक्सप्लोरर

Bihar Teacher News: शिक्षा विभाग के 6 अधिकारियों को आज से मिल गया नया टास्क, एक्शन में ACS एस सिद्धार्थ

Bihar Teacher News: आज (09 अप्रैल, 2025) से जिलों के सरकारी स्कूलों में सुबह 6:30 बजे से 11:00 बजे तक निरीक्षण होगा. जांच रिपोर्ट ई-शिक्षा कोष पर अपलोड किया जाएगा. 

Bihar News: बिहार में सोमवार (07 अप्रैल, 2025) से स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है. कक्षाएं सुबह 6:30 बजे से 12:30 बजे तक चल रहीं हैं. हालांकि कई जगह से ऐसी शिकायत मिल रही है कि समय से स्कूल नहीं खुल रहे हैं. बच्चे भी कम संख्या में पहुंच रहे हैं. कई जगह शिक्षक भी समय पर नहीं पहुंच रहे हैं. अब शिक्षा विभाग ने इस ओर सख्त कदम उठाया है. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ एक्शन में आ गए हैं. आज (09 अप्रैल) से जिलों के सरकारी स्कूलों में सुबह 6:30 बजे से 11:00 बजे तक निरीक्षण होगा और जांच रिपोर्ट ई-शिक्षा कोष पर अपलोड किया जाएगा. 

मंगलवार (08 अप्रैल, 2025) को शिक्षा विभाग के सचिव अजय यादव ने एक पत्र जारी किया है. इसमें शिक्षा विभाग के छह अधिकारियों को विशेष टास्क दिया गया है. छह अधिकारियों में शिक्षा पदाधिकारी जिला, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, अपर जिला कार्यक्रम समन्वयक और सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी शामिल हैं.

पत्र में क्या कहा गया है?

शिक्षा विभाग की ओर से जारी पत्र में यह कहा गया है कि पहले आदेश था कि अपर मुख्य सचिव द्वारा बताए गए स्कूलों का निरीक्षण किया जाएगा, लेकिन अब उस पर संशोधन किया गया है. उपरोक्त छह पदाधिकारी बुधवार से हर दिन सुबह 6:30 बजे से 11:00 बजे तक क्षेत्र भ्रमण कर विद्यालय का निरीक्षण करेंगे और उस जांच के प्रतिवेदन की छाया प्रति ई-शिक्षा कोष पर अपलोड करेंगे.

निर्देश दिया गया है कि सभी निरीक्षण करने वाले पदाधिकारी 11 बजे के बाद ही अपने-अपने कार्यालय में अपने कार्यों का निष्पादन करेंगे. निरीक्षण के क्रम में सभी पदाधिकारी विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति, शिक्षकों की उपस्थिति, बच्चों के नामांकन, एमडीएम की स्थिति एवं विद्यालय परिसर में हो रही गतिविधियों पर विशेष ध्यान देंगे. इस अनुसार रिपोर्ट बताएंगे.

बता दें कि दो दिन पहले (07 अप्रैल) सारे स्कूल मॉर्निंग हुए हैं. इसके बाद से एसीएस एस सिद्धार्थ काफी एक्शन में दिख रहे हैं. पहले दिन सोमवार को ही वीडियो कॉल करके कई हेडमास्टर से उन्होंने बात की थी. मोतिहारी के प्रधान शिक्षक स्कूल की जगह दुकान पर मिले थे. बाद में उन्हें निलंबित कर दिया गया था. अब विभाग ने फिर से बड़ा निर्णय लिया है.

यह भी पढ़ें- Bihar Teacher News: बिहार में स्कूल की जगह दुकान पर मिले थे गुरुजी… अब शिक्षा विभाग ने ले लिया बड़ा एक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हुई घटना
भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हुई घटना
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget