एक्सप्लोरर

Bihar News: शिक्षा सचिव के आगे नहीं झुकेगा माध्यमिक शिक्षक संघ, 20 मई से आंदोलन और तेज करने की दी चेतावनी

Bihar Teacher Manual 2023: शिक्षा विभाग के अपर सचिव दीपक कुमार ने आंदोलन करने वाले सभी शिक्षकों को सूचित करते हुए कहा कि अगर कोई शिक्षक विरोध करेंगे तो उन पर कार्रवाई होगी.

पटना: बिहार सरकार ने नई शिक्षक बहाली नियमावली को कैबिनेट में पास कर दिया है. अब बिहार लोक सेवा आयोग शिक्षकों की बहाली की प्रक्रिया में तेजी लाने में जुट गई है. बीपीएससी सिलेबस तैयार करने का भी काम शुरू कर दिया है तो वहीं माध्यमिक शिक्षक संघ लगातार विरोध भी कर रहे हैं. जिसको लेकर बीते मंगलवार यानी 16 मई को शिक्षा विभाग के अपर सचिव दीपक कुमार ने पत्र जारी करते हुए आंदोलन करने वाले सभी शिक्षकों को सूचित करते हुए कहा कि अगर कोई शिक्षक विरोध करेंगे तो उन पर कार्रवाई होगी. अब दीपक कुमार के इस लेटर का माध्यमिक शिक्षक संघ जमकर विरोध करने लगा है.

 पहले संविधान पढ़ना चाहिए

माध्यमिक शिक्षा संघ के महासचिव और पूर्व सांसद रहे सीपीआई के नेता शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने कहा कि दीपक कुमार को पहले संविधान पढ़ना चाहिए हम लोग माध्यमिक शिक्षक संघ शिक्षक नियमावली का लगातार विरोध कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे.

सुप्रीम कोर्ट ने भी यह जजमेंट दिया है कि सरकार के खिलाफ आंदोलन करना कोई गलत नहीं है. हम शिक्षकों की मांग की बात कर रहे हैं. जब हम लोग नौकरी कर रहे हैं हम लोग सभी परीक्षा पास कर चुके हैं तो फिर नई परीक्षा हम क्यों देंगे. हम लोगों को बिना शर्त राज्य कर्मी का दर्जा देना पड़ेगा.

इसके लिए आंदोलन हम लोग लगातार करते रहेंगे. संघ ने कहा कि हम लोग का पूर्व से निर्धारित 20 मई को पूरे राज्य के प्रखंड मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन और 22 मई को जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम है. उसके बाद मानसून सत्र में विधानसभा का भी घेराव करेंगे और यह आंदोलन हम लोग जारी रखेंगे. दीपक कुमार ने जो लेटर जारी किया है उसे वापस लेना होगा.अगर किसी भी शिक्षक पर कोई भी कार्रवाई होती है तो माध्यमिक शिक्षक संघ इसका पुरजोर विरोध करेगी और सरकार को झुकना पड़ेगा.

 शिक्षक बहाली परीक्षा की तैयारी में जुट गई है  बीपीएससी

बताते चलें कि शिक्षक नई शिक्षक बहाली की कैबिनेट में मुहर लग चुकी है. बिहार लोक सेवा आयोग नई शिक्षक बहाली के लिए 1,78,026 पदों की बहाली पर तैयारी कर रही है जिसमें पहली से पांचवीं कक्षा तक के 85477, छठी से आठवीं कक्षा तक के लिए 1745, नौवीं और दसवीं के लिए 33186, 11वीं और 12वीं के लिए 57618 पदों की स्वीकृति दी गई है. 

शिक्षक बहाली की कैबिनेट में मुहर लगने के बाद से ही सीटेट बीटेक के अभ्यर्थियों के अलावा पंचायत स्तर पर काम कर रहे नियोजित शिक्षक माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले लगातार विरोध चल रहा है और 20 मई से उनका आंदोलन तेज होने वाला था. इसको देखते हुए अपर सचिव ने कल लेटर जारी किया जिसमें कहा गया है कि अगर कोई भी शिक्षक आने वाले दिनों में नई नियुक्ति नियमावली का विरोध करता है तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. राज्य शिक्षा विभाग की ओर से सभी जिलों को निर्देश जारी किए गए हैं.

इसे भी पढे़ं: Bihar Crime News: रोहतास में 15 साल की बच्ची से रेप के बाद युवक ने कर दी थी हत्या, दोषी को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गयाजी में आज से विधायकों का दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम, उपराष्ट्रपति होंगे शामिल
गयाजी में आज से विधायकों का दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम, उपराष्ट्रपति होंगे शामिल
बिहार में आज भी एक्टिव रहेगा मानसून, 32 जिलों में हो रही झमाझम बारिश, कई जगहों पर अलर्ट
बिहार में आज भी एक्टिव रहेगा मानसून, 32 जिलों में हो रही झमाझम बारिश, कई जगहों पर अलर्ट
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
Alpha Box Office Collection Day 8: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'अमेरिका पर रत्तीभर भरोसा नहीं', डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के बीच गालिबाफ की दो टूक, कहा- ईरान जंग के लिए तैयार
'US पर रत्तीभर भरोसा नहीं', ट्रंप की धमकी के बीच ईरान की दो टूक, कहा- हम जंग को तैयार
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget