एक्सप्लोरर

बिहार: 24 घंटे के अंदर शिक्षक समेत सभी 25 छात्रों का कोरोना टेस्ट रिपोर्ट आया निगेटिव

सिविल सर्जन डॉ. अजय कुमार भारती ने बताया कि प्रत्येक दिन दो-ढाई हजार लोगों का टेस्ट किया जाता है, जिसमें 2 या 3 लोगों का रिपोर्ट पॉजिटिव आता है. ऐसे में 25 लोगों का रिपोर्ट अचानक से पॉजिटिव आना ये बड़ी बात थी. इसलिए सभी की दोबारा जांच कराई गई.

मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले के असरगंज प्रखण्ड स्थित उच्च विद्यालय के शिक्षक सहित 25 बच्चों को गुरुवार को कोरोना संक्रमित पाया गया था. स्कूल में एक साथ इतने छात्रों और शिक्षकों को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया था. लेकिन जिन छात्रों और शिक्षकों को कोरोना संक्रमित पाया गया था, उनका 24 घंटे के अंदर दोबारा टेस्ट करने पर वे सभी कोरोना निगेटिव पाए गए. ऐसे में लोग अब स्वास्थ्य विभाग की जांच प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे हैं.

रैंडम जांच का दौरान पॉजिटिव आई थी रिपोर्ट

बता दें कि जिले के असरगंज प्रखण्ड के ममई गांव स्थित लाल बहादुर शास्त्री किसान उच्च विद्यापीठ के खुलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा शिक्षकों और स्कूली बच्चों का रैपिड एंटीजन कीट से रैंडम कोरोना जांच किया गया था. इस दौरान 25 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. लेकिन सिविल सर्जन डॉ. अजय भारती के निर्देश पर शुक्रवार को मेडिकल टीम द्वारा दोबारा जांच किए जाने के बाद सभी कोरोना पॉजिटिव लोगों का रिपोर्ट निगेटिव आया.

अचानक ऐसा होना बड़ी बात

इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ. अजय कुमार भारती ने बताया कि वो खुद असरगंज गए थे और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी से बात कर सभी की दोबारा जांच कराई, जिसमें सभी का रिपोर्ट निगेटिव आया. उन्होंने बताया कि प्रत्येक दिन दो-ढाई हजार लोगों का टेस्ट किया जाता है, जिसमें 2 या 3 लोगों का रिपोर्ट पॉजिटिव आता है. कभी-कभी लोगों का रिपोर्ट नील भी आता है. ऐसे में 25 लोगों का रिपोर्ट अचानक से पॉजिटिव आना ये बड़ी बात थी.

टेस्टिंग प्रकिया पर उठ रहा सवाल

उन्होंने बताया कि इस मामले में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. साथ ही इस तरह की घटना दोबारा न हो इस पर ध्यान रखने का निर्देश दिया गया है. बाहरहाल, पूरे मामले में देखा जाए तो इस घटना ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर दिया है.

यह भी पढ़ें - 

शराब के नशे में हंगामा करते दारोगा जी गिरफ्तार, एसपी के आदेश पर हुई कार्रवाई कैबिनेट विस्तार पर CM नीतीश कुमार बोले- इतनी देरी पहले कभी नहीं हुई, मैं तो टाइम से कर देता था
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET प्रदर्शन मामले में जन सुराज की 3 मांगें, मानेगी सम्राट सरकार?
NEET प्रदर्शन मामले में जन सुराज की 3 मांगें, मानेगी सम्राट सरकार?
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
Embed widget