एक्सप्लोरर

Sharda Sinha: शारदा सिन्हा को भारत रत्न देने की उठी मांग, सुपौल में स्वर कोकिला को दी गई श्रद्धांजलि

Bihar Kokila Sharda Sinha: सुपौल की बेटी शारदा सिन्हा ने अपने संगीत के जरिए न केवल बिहार बल्कि पूरे देश में जिले का नाम रौशन किया है. उनके गीतों में मिथिला और बिहार की संस्कृति जीवंत होती थी.

Demand For Sharda Sinha Bharat Ratna: बिहार के स्वर कोकिला और मिथिला की गौरवमयी बेटी स्वर्गीय शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) के निधन के बाद शुक्रवार को सुपौल के गांधी मैदान में एक शोक सभा का आयोजन किया गया. सभा में बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर शारदा सिन्हा की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया. सभा में उपस्थित लोगों ने सुपौल की बेटी को उनकी प्रतिभा के सम्मान में सरकार से भारत रत्न और शहर में बने नए टाउन हॉल भवन का नामकरण शारदा सिन्हा के नाम पर करने की मांग की.

गांधी मैदान में शारदा सिन्हा को दी गई श्रद्धांजलि

इस मौके पर लोगों ने कहा कि सुपौल की बेटी शारदा सिन्हा ने अपने संगीत के माध्यम से न केवल बिहार बल्कि पूरे देश में जिले का नाम रौशन किया है. उनके गीतों में मिथिला और बिहार की संस्कृति जीवंत होती थी. एक स्थानीय निवासी ने कहा, “शारदा सिन्हा ने अपने जीवन में हमें गर्व करने का अवसर दिया. यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम उनके योगदान को याद रखें और उन्हें सम्मान दें. सरकार उनको भारत रत्न दें साथ ही टाउन हॉल भवन का नामकरण उनके नाम पर करना हमारी ओर से उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी.”

लोगों ने शारदा सिन्हा के योगदान को याद किया 

सभा में मौजूद लोगों ने कहा कि शारदा सिन्हा के संगीत से जुड़े योगदान को अमर बनाने के लिए इस मांग का समर्थन लगातार बढ़ रहा है. इस प्रस्ताव को लेकर नागरिकों का मानना है कि यह कदम देश के युवाओं और भावी पीढ़ी को उनकी याद दिलाता रहेगा, ताकि वे अपने क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर से प्रेरणा ले सकें. बता दें बिहार की स्वर कोकिला और लोक गायिका शारदा सिन्हा का बीते मंगलवार रात निधन हो गया. उन्होंने दिल्ली के एम्स अस्पताल में रात 9:20 बजे अंतिम सांस ली. शारदा सिन्हा लंबे समय से बीमार चल रही थीं, उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

ये भी पढ़ेंः Bihar By Poll 2024: बिहार उपचुनाव में प्रचार के लिए उतरे CM नीतीश, तरारी और रामगढ़ में NDA के लिए मांगेंगे वोट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अतीक पार्ट-2' करने आए थे' पप्पू यादव के समर्थकों का दावा, पढ़ें हमले से जुड़ी 10 बड़ी बातें
'अतीक पार्ट-2' करने आए थे' पप्पू यादव के समर्थकों का दावा, पढ़ें हमले से जुड़ी 10 बड़ी बातें
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
'हम ऐसा करते रहेंगे...' पप्पू यादव पर हमला करने वाले आरोपी का पहला बयान
'हम ऐसा करते रहेंगे...' पप्पू यादव पर हमला करने वाले आरोपी का पहला बयान
'भगवा पहनने का अधिकार हमें नहीं?', वाराणसी में हुई FIR पर बोले पप्पू यादव
'भगवा पहनने का अधिकार हमें नहीं?', वाराणसी में हुई FIR पर बोले पप्पू यादव

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget