एक्सप्लोरर

Bihar By Poll 2024: बिहार उपचुनाव में प्रचार के लिए उतरे CM नीतीश, तरारी और रामगढ़ में NDA के लिए मांगेंगे वोट

CM Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले तरारी में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. उसके बाद वो रामगढ़ विधानसभा चुनाव में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे.

Bihar By Election 2024: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) बिहार विधानसभा उपचुनाव के चुनाव प्रचार में कूद गए हैं. बिहार विधानसभा के उपचुनाव के चुनाव प्रचार के लिए शनिवार (09 नवंबर) को पटना से रवाना हुए. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले तरारी में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. उसके बाद वो रामगढ़ विधानसभा चुनाव में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. दोनों जगहों पर भारतीय जनता पार्टी और एनडीए के कई बड़े नेता उनके साथ मौजूद रहेंगे  

बीजेपी और जेडीयू के कई नेता रहेंगे शामिल

भोजपुर के तरारी में वो भारतीय जनता पार्टी और एनडीए के उम्मीदवार विशाल प्रशांत के लिए चुनावी प्रचार में हिस्सा लेंगे और चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. मुख्यमंत्री के साथ बीजेपी के कई बड़े नेता और जेडीयू के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी मौजूद रहेंगे. नीतीश कुमार शनिवार को तरारी और रामगढ़ से अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे जहां एनडीए की ओर से बीजेपी के उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं.

नीतीश करेंगे एनडीए उम्मीदवार के लिए प्रचार

वहीं रविवार को वो इमामगंज और बेलागंज में प्रचार करेंगे. इमामगंज में जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी चुनाव लड़ रही है. दीपा मांझी का मुकाबला आरजेडी प्रत्याशी से है. जबकि बेलागंज में जेडीयू के उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. बेलागंज में जेडीयू की मनोरमा देवी का मुकाबला सांसद सुरेंद्र यादव के बेटे विश्वनाथ सिंह के बीच है. वहीं तरारी में बीजेपी के उम्मीदवार सुनील पांडे के बेटे विशाल प्रशांत का मुकाबला सीपीआईएमएल के उम्मीदवार राजू यादव से है. रामगढ़ से बीजेपी ने अशोक कुमार सिंह का मुकाबला आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे अजीत कुमार से है. 

बता दें कि 13 नवंबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए नीतीश कुमार ने भी कमर कस ली है. चार सीटों में से एक सीट पर जेडीयू के उम्मीदवार हैं, जबकि अन्य तीन सीटों पर बीजेपी और हम के प्रत्याशी हैं. बिहार में अपने किए गए कामों को बता कर एनडीए के हक में नीतीश कुमार जनता से वोट मांगेंगे. चार विधानसभा सीटों में से सिर्फ इमामगंज सीट एनडीए की सीटिंग सीट है. यह सीट जीतन राम मांझी के गया से सांसद बनने के कारण खाली हुई है. चारों सीटों पर उपचुनाव के लिए जन सुराज ने भी अपने उम्मीदवार उतारे हैं. इसलिए ये चुनाव दिलचस्प होने वाला है. 

ये भी पढ़ेंः 'नई सोच नया बिहार 2025 में...', तेजस्वी यादव के जन्मदिन पर पटना में लगा पोस्टर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार
गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को धरने पर घेरा, सिख दंगों पर दागे सवाल
गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को धरने पर घेरा, सिख दंगों पर दागे सवाल
पश्चिमी चंपारण: बेतिया में बेकाबू बस ने 5 लोगों को रौंदा, मौत
पश्चिमी चंपारण: बेतिया में बेकाबू बस ने 5 लोगों को रौंदा, मौत
बिहार के अधिकारियों को MLA-MP के कॉल का तुरंत देना होगा जवाब, आदेश जारी
बिहार के अधिकारियों को MLA-MP के कॉल का तुरंत देना होगा जवाब, आदेश जारी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget