एक्सप्लोरर

Exclusive: 'ये BPSC 2.0 आंदोलन है', बोले खान सर- सारे सबूत हमारे पास हैं, सरकार को नुकसान होगा

Student Protest: खान सर ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ये सरकार सुधरने वाली नहीं है. हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं कि धांधली हुई है. जितना जल्दी हो सके सरकार दोबारा एग्जाम कराए.

Khan Sir News: बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं पीटी परीक्षा को फिर से आयोजित करने की मांग को लेकर मंगलवार को भी पटना में विरोध प्रदर्शन हुआ. एक बार फिर पटना में छात्र और शिक्षक सड़कों पर उतरे. गर्दनीबाग धरना स्थल पर भी कई अभ्यर्थी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. शिक्षकों में खान सर समेत कई लोग शामिल रहे. वहीं एबीपी न्यूज से बातचीत में खान सर ने कहा कि ये बीपीएससी 2.0 आंदोलन है. इसमें राजनीतिक दल को शामिल नहीं होने देगे. 

'नीतीश कुमार को वोट की चोट दे सकते हैं'

खान सर ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वो हमें लाठी की चोट दे रहे हैं और हम नीतीश कुमार को वोट की चोट दे सकते हैं. पहले नारा दिया जाता था 'बेटी बचाओ बेटा पढ़ाओ'. हम कह रहे हैं 'बेटी पढ़ाओ और बेटी को सड़क पर बिठाओ'. ये सरकार सुधरने वाली नहीं है. हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं कि धांधली हुई है. जितना जल्दी हो सके सरकार दोबारा एग्जाम कराए.

एक सवाल के जवाब खान सर ने कहा, 'मैं चुनाव नहीं लड़ रहा हूं. ये एबीपी न्यूज पर कह रहा हूं. सरकार को नुकसान होगा, अगर ये नहीं तो कोई और सरकार जो आएगी वो कराएगी री-एग्जाम. दोबारा परीक्षा के खिलाफ जो हैं, उनके घर जा कर कहेंगे कि उन्होंने बच्चों के भविष्य पर थूका है.

राजनीतिक दलों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए खान सर ने कहा कि राहुल गांधी अपने सांसदों को और तेजस्वी अपने विधायकों को छोड़ कर क्यों आए. सबको लेकर गर्दनीबाग आइए. खान सर ने दावा किया कि सरकार में बैठे कई अधिकारी कभी उनके छात्र रह चुके हैं, इसलिए उन्हें पता है कि सदन में क्या सवाल उठाए जाएंगे.

उन्होंने कहा कि आयोग पर आरोप लग रहे हैं तो सरकार को दर्द हो रहा है. इसका मतलब है कि गड़बड़ है. आम आदमी या बीजेपी दोनों एक जैसी ही पार्टी है. वहां कोचिंग संस्थान में रिश्वतखोरी चल रही है. सरकार का बस चले तो हमें धंसा दे. वहीं उन्होंने कहा कि "सरकारी नौकरियों की सीटें कम हो रही हैं, लेकिन हम छात्रों के हित की लड़ाई लड़ते रहेंगे". 

प्रशांत किशोर पर खान सर ने क्या कहा?
 
प्रशांत किशोर का बयान कि अगर अनशन नहीं तोड़ते, तो मार डालते लोग! प्रशांत किशोर के अनशन तोड़ने को लेकर उन्होंने कहा कि उन्होंने अनशन इसलिए तोड़ा क्योंकि उन्हें मार डालते लोग! उन्होंने छात्रों के लिए जितना संभव था, किया. 
 
खान सर ने बातचीत में साफ़ कहा कि बीपीएससी अभ्यर्थियों का यह आंदोलन जल्द खत्म होने वाला नहीं है. उन्होंने सरकार को सीधे तौर पर चेतावनी दी कि अगर री-एग्जाम नहीं हुआ, तो राजनीतिक नुकसान तय है. अब देखने वाली बात होगी कि बिहार सरकार इस पर क्या प्रतिक्रिया देती है और क्या छात्रों की यह मांग मानी जाएगी या नहीं.

ये भी पढ़ेंः Nalanda Fraud: नालंदा में फर्जी बाबा बनकर करता था लोगों से ठगी, तरीका जानकर पुलिस भी रह गई हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी को JDU की सलाह, राजीव रंजन बोले- चुनौती स्वीकार करें
राहुल गांधी को JDU की सलाह, राजीव रंजन बोले- चुनौती स्वीकार करें
राहुल गांधी के चैलेंज पर BJP ने पूछ दिया ये सवाल, जवाब देंगे कांग्रेस नेता?
राहुल गांधी के चैलेंज पर BJP ने पूछ दिया ये सवाल, जवाब देंगे कांग्रेस नेता?
भोजपुर में मां-बेटे की निर्मम हत्या, हथौड़े से कूचा... चाकू से काटा, गांव में सनसनी
भोजपुर में मां-बेटे की निर्मम हत्या, हथौड़े से कूचा... चाकू से काटा, गांव में सनसनी
अनंत सिंह बेटी की शादी के दिन कराएंगे प्रतियोगिता, जीतने वाले को देंगे थार
अनंत सिंह बेटी की शादी के दिन कराएंगे प्रतियोगिता, जीतने वाले को देंगे थार

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डेमोक्रेट्स 200 पार...US के दोनों सदनों में हारी ट्रंप की पार्टी, क्या है ताजा आंकड़ा?
डेमोक्रेट्स 200 पार...US के दोनों सदनों में हारी ट्रंप की पार्टी, क्या है ताजा आंकड़ा?
PM मोदी ने शरद पवार को किया फोन, कहा- 'हमें गाइड करते रहें'
PM मोदी ने शरद पवार को किया फोन, कहा- 'हमें गाइड करते रहें'
ट्रंप की पार्टी हारी तो CJP ने लिए मजे, अभिजीत दीपके बोले- 'ज्ञानेश कुमार साथ होते तो...'
ट्रंप की पार्टी हारी तो CJP ने लिए मजे, अभिजीत दीपके बोले- 'ज्ञानेश कुमार साथ होते तो...'
ऑकलैंड में भारतीय गेंदबाजों ने मचाया भौकाल, रोहित-कोहली की कमाल फील्डिंग, NZ 185 पर ढेर
ऑकलैंड में भारतीय गेंदबाजों ने मचाया भौकाल, रोहित-कोहली की कमाल फील्डिंग, NZ 185 पर ढेर
Godzilla Minus Zero: 'रामायण' के डर से टली 'गॉडजिला माइनस जीरो'! भारत में अब इस दिन रिलीज होगी फिल्म
'रामायण' के डर से टली 'गॉडजिला माइनस जीरो'! भारत में अब इस दिन रिलीज होगी फिल्म
US Election Winner List: अमेरिकी संसद में भारतवंशियों का डंका, पिया डांडिया समेत किसने दर्ज की जीत?
Winner List: अमेरिकी संसद में भारतवंशियों का डंका, पिया डांडिया समेत किसने दर्ज की जीत?
अनंत सिंह बेटी की शादी के दिन कराएंगे प्रतियोगिता, जीतने वाले को देंगे थार
अनंत सिंह बेटी की शादी के दिन कराएंगे प्रतियोगिता, जीतने वाले को देंगे थार
Lemon Storage Tips: महीनों तक नहीं सूखेगा नींबू! नोट करें स्टोर करने के 5 आसान तरीके
महीनों तक नहीं सूखेगा नींबू! नोट करें स्टोर करने के 5 आसान तरीके
Embed widget