एक्सप्लोरर

Nalanda Fraud: नालंदा में फर्जी बाबा बनकर करता था लोगों से ठगी, तरीका जानकर पुलिस भी रह गई हैरान

Nalanda Crime: दो ठगों की गिरफ्तारी के बाद आरोपियों के पास से तीन एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक, कई मोबाइल फोन और अन्य समान बरामद किया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

Nalanda Two Youths Arrested: बिहार के नालंदा में साइबर फ्रॉड का एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां ठग फर्जी बाबा बनकर लोगों को वशीकरण, प्यार में सफलता और पति-पत्नी के संबंध सुधारने का झांसा देकर ठगी करता था. इस गिरोह का पर्दाफाश अस्थावां थाना पुलिस ने सोमवार को किया. मामले में दो ठगों को गिरफ्तार किया गया है.

वाहन चेकिंग अभियान के दौरान हुई गिफ्तारी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र के पनईपुर गांव निवासी राकेश कुमार और उनके साथी रजनीश कुमार के रूप में हुई है. अस्थावां थाना प्रभारी लालमनी दुबे ने बताया कि रविवार की रात वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान जिराईन पुल के पास एक बाइक पर सवार दो युवकों को रोका गया. फिर पूछताछ के दौरान दोनों युवक भागने लगे.

इससे पुलिस को शक हुआ जब उनके मोबाइल की जांच की गई तो कई संदिग्ध वीडियो, ऑडियो और चैटिंग मिले, जिससे पता चला कि ये दोनों साइबर ठगी में लिप्त हैं. यह दोनों साइबर फ्रॉड, सोशल मीडिया और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए भोले-भाले लोगों को जाल में फंसाते थे. ये खुद को तांत्रिक, फर्जी बाबा या वशीकरण विशेषज्ञ बताकर प्यार, शादीशुदा जीवन में खुशहाली और प्रेम संबंधों को ठीक करने के नाम पर लोगों को ठगते थे.

जब कोई व्यक्ति उनकी बातों में आ जाता था तो वे उसे खास तंत्र-मंत्र करने की सलाह देकर पहले फीस मांगते थे, इसके बाद अलग-अलग बात बताकर अधिक पैसे की मांग करते थे. गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक, कई मोबाइल फोन और अन्य समान बरामद किया गया है. इनके पास से मिले डाटा से कई अन्य लोगों के ठगी का शिकार होने की संभावना जताई जा रही है.

पूरे गिरोह के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस

इन दोनों साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद इलाके में इस ठगी के तरीके की खूब चर्चा हो रही है. पुलिस अब इस पूरे गिरोह के नेटवर्क को खंगालने में जुटी है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश कर रही है. पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे ऐसे किसी भी फर्जी बाबा, तांत्रिक या ऑनलाइन वशीकरण करने वाले लोगों के झांसे में न आएं अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति इस तरह की बातें करके पैसे मांगता है तो तुरंत पुलिस को सूचना दें.

इस तरह के साइबर अपराधों से बचने के लिए सतर्क रहना बेहद जरूरी है, पुलिस की इस कार्रवाई से यह साफ हो गया है कि साइबर ठग अब नए-नए तरीकों से लोगों को फंसाने में लगे हैं. ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है ताकि वे किसी भी ऑनलाइन ठगी का शिकार होने से बचें. 

ये भी पढ़ेंः Patna Firing: पटना का कंकड़बाग गोलियों की तड़तड़ाहट से क्यों दहला? जानें बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीवान में पटाखों में भीषण विस्फोट, चार लोगों की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा
सीवान में पटाखों में भीषण विस्फोट, चार लोगों की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा
बिहार के किसान ध्यान दें! फसल क्षति का मिलेगा अनुदान, ऐसे करें आवेदन
बिहार के किसान ध्यान दें! फसल क्षति का मिलेगा अनुदान, ऐसे करें आवेदन
MLC Election Voting Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग, श्रावस्ती में हटा BJP का टेंट, लखीसराय में मारपीट
Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग, श्रावस्ती में हटा BJP का टेंट, लखीसराय में मारपीट
'बीजेपी सरकार आज कष्ट में है', अखिलेश सिंह बोले- पहले युवाओं के आक्रोश से निपटें
'बीजेपी सरकार आज कष्ट में है', अखिलेश सिंह बोले- पहले युवाओं के आक्रोश से निपटें

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget