एक्सप्लोरर

Arrah Road Accident: स्कॉर्पियो ने पैदल जा रहे दो राजमिस्त्री समेत तीन को रौंदा, तीनों की हुई मौत

Arrah Road Accident: नूर खान के परिजन ने बताया कि वे तीनों होली के पहले राजमिस्त्री का काम करने के लिए जगदीशपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मठिया आए थे और दुल्हीनगंज गांव में किराए का मकान लेकर रहते थे.

आरा: बिहार के भोजपुर जिले में सोमवार की शाम हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. घटना जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कौंरा मठिया के पास की है, जहां आरा-मोहनिया एनएच पर देर शाम स्कॉर्पियो ने पैदल जा रहे दो राजमिस्त्री समेत तीन को रौंद दिया. हादसे में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि एक ने इलाज के लिए जगदीशपुर अनुमंडलीय अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया.

सीतामढ़ी के हैं तीनों मृतक

हादसे की सूचना पाकर जगदीशपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में सीतामढ़ी जिला के बैरगनिया थाना क्षेत्र के जुरयाही गांव निवासी स्व. शकूर खान के 52 वर्षीय पुत्र नूर मोहम्मद खान, बेलगंज गांव के वार्ड नंबर-12 निवासी लाल देव महतो के 33 वर्षीय पुत्र जमादार महतो व भटवलिया के वार्ड नंबर-5 निवासी फेकन दास के 58 वर्षीय पुत्र नवल दास शामिल हैं. नवल दास और नूर मोहम्मद खान पेशे से राजमिस्त्री हैं. जबकि मृतक जमादार महतो मजदूर है.

Exclusive: JDU का दामन थाम सकते हैं अशोक यादव, CM नीतीश से मिले नवनिर्वाचित MLC, Viral हो रही तस्वीर

काम करके लौट रहे थे तीनों

नूर खान के परिजन ने बताया कि वे तीनों होली के पहले राजमिस्त्री का काम करने के लिए जगदीशपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मठिया आए थे और दुल्हीनगंज गांव में किराए का मकान लेकर रहते थे. रोज की तरह वे सोमवार की शाम भी अपना काम खत्म कर वापस दुल्हीनगंज लौट रहे थे. उसी दौरान हादसे का शिकार हो गए. घटना के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. 

यह भी पढ़ें -

Bihar By-Election 2022: मुकेश सहनी ने RJD को बताया अपना प्रतिद्वंद्वी, कहा- BJP तो पहले ही बोचहां की रेस से हो गई है बाहर

Deoghar Ropeway Accident: रेस्क्यू के दौरान हेलीकॉप्टर से नीचे गिरा शख्स, खाई में गिरने का वीडियो देखकर सहम जाएंगे आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
तेजस्वी पर BJP का बड़ा हमला, लालू परिवार और जमीन केस का जिक्र
तेजस्वी पर BJP का बड़ा हमला, लालू परिवार और जमीन केस का जिक्र

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget