एक्सप्लोरर

Bihar By-Election 2022: मुकेश सहनी ने RJD को बताया अपना प्रतिद्वंद्वी, कहा- BJP तो पहले ही बोचहां की रेस से हो गई है बाहर

पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने दावा किया कि उन्हें एनडीए के कुछ नेताओं का भी समर्थन प्राप्त है, क्योंकि वे जानते हैं कि बीजेपी के नेताओं ने किस तरह उन्हें धोखा देने का काम किया है.

पटना: बोचहां विधानसभा में होने वाले उपचुनाव को लेकर सूबे का सियासी पारा चढ़ा हुआ है. सभी पार्टियों के नेता क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं. जनसभाओं का दौर जारी है. इसी क्रम में सोमवार को वीआईपी के अध्यक्ष मुकेश सहनी (Mukesh Sahni) ने पीसी की. इस दौरान उन्होंने बीजेपी (BJP) पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बोचहां में बीजेपी लड़ाई में नहीं है. यहां पार्टी की लड़ाई आरजेडी (RJD) के साथ है. बोचहां में हर समाज के लोगों ने बीजेपी को नकार दिया है.

पहले ही हो चुकी है आधी जीत

सहनी ने कहा, " हमें और हमारी पार्टी की उम्मीदवार गीता कुमारी को पिछड़ा-अतिपिछड़ा-निषाद के साथ सभी समाज के लोगों का समर्थन मिल रहा है. अगर देखा जाए तो हमारी आधी जीत चुनाव से पहले ही हो चुकी है क्योंकि एक गरीब के बेटे को हराने के लिए एनडीए ने 40 स्टार प्रचारक से लेकर राज्य व केंद्र के मंत्री तक को मैदान में उतारा. वहीं, आरजेडी में तेजस्वी यादव अपने पचासों विधायकों के साथ पदाधिकारियों को चुनाव मैदान में उतारा."

Watch: एक कॉल पर शराब लेकर पहुंचा शख्स, कहा- 'डरे के कौनो बात नइखे, पुलिस के त पैसा दियाला...'

सहनी ने किया ये बड़ा दावा

मुकेश सहनी ने दावा किया कि उन्हें एनडीए के कुछ नेताओं का भी समर्थन प्राप्त है, क्योंकि वे जानते हैं कि बीजेपी के नेताओं ने किस तरह उन्हें धोखा देने का काम किया है. पीसी के दौरान उन्होंने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के आरोपों पर निशाना साधते हुए कहा कि वे झूठ बोल रहे हैं. उन्होंने झूठ बोलकर ही दिल्ली के नेताओं को गुमराह किया है. अगर उनमें हिम्मत है तो पीठ पीछे आरोप लगाने के बदले सामने बैठ कर बात करें. दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा.

नीतीश कुमार के संबंध में कही ये बात

सहनी ने कहा कि हमारी जगह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल में है. वे अंतिम समय में गठबंधन धर्म निभाने कल प्रचार को आए थे, लेकिन उसकी शुरुआत भी उन्होंने केवट महाराज की पूजा कर सभा में गए. ये उनका हमारे समाज के लिए स्नेह है.  पूर्व मंत्री ने कहा, " जनता बीजेपी उम्मीदवार के पति के कार्यों से नाराज है, इसलिए भी उनको नकार देगी."

सहनी ने तेजस्वी यादव के बयान पर कहा कि तेजस्वी को अब पछतावा हो रहा है, लेकिन जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में हमें बाहर किया था, तब उन्हें सोचना चाहिए था. ईवीएम के सवाल पर कहा कि जब ईवीएम पर इतने सवाल उठ रहे हैं, तो प्रधानमंत्री और चुनाव आयोग को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए और बैलेट से चुनाव कराना चाहिए. 

यह भी पढ़ें -

Bihar MLC Election 2022: नवनिर्वाचित सभी विधान पार्षदों ने ली शपथ, CM नीतीश कुमार समेत कई नेता रहे मौजूद

Exclusive: JDU का दामन थाम सकते हैं अशोक यादव, CM नीतीश से मिले नवनिर्वाचित MLC, Viral हो रही तस्वीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget