एक्सप्लोरर

पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज

ब्रेस्ट कैंसर सिर्फ महिलाओं की बीमारी नहीं है, पुरुष भी इसकी चपेट में आ सकते हैं. जानिए इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं, लोग उन्हें क्यों टाल देते हैं और जांच कब जरूर करानी चाहिए.

ब्रेस्ट कैंसर का नाम आते ही हमारे दिमाग में सिर्फ महिलाओं का ख्याल आता है, जबकि सच यह है कि यह बीमारी पुरुषों को भी हो सकती है. भले ही उनमें इसके मामले कम मिलते हैं, लेकिन इसे महिलाओं तक सीमित मान लेना सही नहीं है. कैंसर विशेषज्ञ बताते हैं कि छाती में गांठ को लोग अक्सर मामूली समझ लेते हैं और पहचान में देर हो जाती है, इसे पहचानना बहुत जरूरी है. आइए आसान भाषा में समझें कि इसके लक्षण क्या हैं.

 पुरुषों में कैसे दिखते हैं शुरुआती लक्षण

विशेषज्ञों के मुताबिक, पुरुषों में लक्षण काफी हद तक वैसे ही होते हैं जैसे महिलाओं में दिखते हैं. सबसे आम संकेत निप्पल के पास कोई सख्त गांठ महसूस होना है. इसके अलावा कुछ और बदलावों पर नजर रखना जरूरी है. निप्पल अचानक अंदर की तरफ धंसने लगे, तो इसे हल्के में न लें. छाती की त्वचा पर लाल या पपड़ी जैसी परत दिखे, तो भी सावधान हो जाएं. निप्पल से कोई तरल निकले, खासकर उसमें खून दिखे, तब भी जांच कराएं. बगल में सूजन आना भी इसका एक संकेत होता है.

यह भी पढ़ें : बड़े काम के हैं पान के डंठल, घरेलू नुस्खों में ऐसे करें इस्तेमाल

हर गांठ कैंसर नहीं होती

घबराने की बात नहीं है, क्योंकि छाती की हर गांठ कैंसर नहीं होती. पुरुषों में गाइनेकोमैस्टिया नाम की स्थिति में भी छाती के टिश्यू बढ़ जाते हैं और गांठ जैसा महसूस होता है. लेकिन यह फर्क सिर्फ जांच से पता चलता है, खुद अंदाजा लगाने से नहीं. इसलिए अगर छाती में कोई नई गांठ आई है, कोई बदलाव दिख रहा है या गांठ लंबे समय से बनी हुई है, तो डॉक्टर से मिलना ही सही रास्ता है.

आखिर क्यों टाल देते हैं पुरुष इन लक्षणों को

पुरुषों में यह बीमारी कम होती है, इसलिए कई लोग इसके लक्षण पहचान ही नहीं पाते. कुछ मान लेते हैं कि यह हार्मोन के बदलाव की वजह से हो रहा है. कुछ को डॉक्टर के पास जाने में शर्म या झिझक होती है. कई लोग यह सोचकर इंतजार करते रहते हैं कि गांठ अपने आप ठीक हो जाएगी. विशेषज्ञ का कहना है कि यही झिझक सबसे बड़ी रुकावट बन जाती है, क्योंकि इससे बीमारी की पहचान में देर होती है.

समय पर जांच से क्या फर्क पड़ता है

जांच और इलाज का तरीका इस पर निर्भर करता है कि बीमारी किस हालत में है और किस तरह की है. विशेषज्ञ के अनुसार, पुरुषों में होने वाले कई ब्रेस्ट कैंसर हार्मोन रिसेप्टर-पॉजिटिव होते हैं. ऐसे मामलों में इलाज के विकल्पों में हार्मोन थेरेपी भी होती है. नतीजा कैंसर के प्रकार और उसके स्टेज जैसी कई बातों पर टिका होता है. इसलिए गांठ, निप्पल में बदलाव या खून वाला डिस्चार्ज दिखे, तो देर न करें. समय पर सलाह लेना सही इलाज की तरफ पहला कदम है.

यह भी पढ़ें: सोते-सोते सुन्न हो जाता है हाथ, हो सकती है गंभीर वजह 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

निर्जला गौड़ इस वक्त  ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह  EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
Advertisement

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget