एक्सप्लोरर

Exclusive: JDU ज्वाइन कर सकते हैं राजबल्लभ के भतीजे अशोक यादव, एमएलसी बनने के बाद CM नीतीश से मिले

आरजेडी से टिकट नहीं मिलने पर क्षुब्ध अशोक ने बगावत करते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें जीत मिली. निर्दलीय चुनाव लड़ने के कारण आरजेडी ने उन्हें छह सालों के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया था.

नवादा: बिहार विधान परिषद चुनाव (Bihar Legislative Council Election) में जीत के बाद अशोक यादव (Ashok Yadav) के राजनैतिक भविष्य को लेकर तमाम प्रकार की चर्चाओं का दौर जारी है. इस बीच सोमवार को नवनिर्वाचित एमएलसी अशोक ने पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) से मुलाकात की है. साथ ही उर्जा मंत्री विजेंद्र यादव (Vijendra Yadav) से भी उन्होंने मुलाकात की है. सीएम समेत जेडीयू (JDU) के बड़े नेताओं के मुलाकात के बाद उनके जेडीयू में शामिल होने को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं.

पहले ही ये बात कह चुके हैं अशोक

इधर, नवादा में पत्रकार से बातचीत के क्रम में नवनिर्वाचित एमएलसी ने जेडीयू के प्रति अपनी झुकाव को लेकर भी इशारा कर दिया है, जिससे यह तय माना जा रहा है कि वे जल्द नीतीश की पार्टी में शामिल हो जाएंगे. हालांकि, एमएलसी ने यह भी कहा कि नवादा का विकास पिछले 18 सालों से अवरुद्ध है, इसलिए जिले के तीव्र विकास को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की है. उन्होंने कहा कि चुनाव में कई लोगों का प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष समर्थन मिला है. सभी लोगों का पूरा साथ मिला है.

Petrol-Diesel Price Hike: 'हम अभी कुछ नहीं कर सकते क्योंकि....', पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बोले सीएम नीतीश कुमार

बागी उम्मीदवार के रूप में लड़ा था चुनाव

मालूम हो कि आरजेडी से टिकट नहीं मिलने पर क्षुब्ध अशोक कुमार ने बगावत करते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें जीत मिली. निर्दलीय चुनाव लड़ने के कारण आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें छह सालों के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया था. चुनाव जीतने के बाद लोगों का लग रहा था कि उनकी घर वापसी होगी. लेकिन सीएम से मुलाकात के बाद कयासों का दौर निकल पड़ा है.

क्या चाचा राजबल्लभ से मिल गई सहमति?

ध्यान देने वाली बात है कि चुनाव जीतने के बाद एमएलसी ने साफ तौर पर कहा था कि उनके राजनैतिक भविष्य और आगे की सफर का फैसला चाचा राजबल्लभ प्रसाद ही करेंगे. ऐसे में उनके सीएम से मुलाकात के बाद कई प्रकार की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. सबसे अहम चर्चा ये कि क्या जेल में बंद पूर्व मंत्री राजबल्लभ प्रसाद ने भतीजे अशोक के जेडीयू में शामिल होने पर अपनी सहमति जता दी है? 

यह भी पढ़ें -

Bihar MLC Election 2022: नवनिर्वाचित सभी विधान पार्षदों ने ली शपथ, CM नीतीश कुमार समेत कई नेता रहे मौजूद

Watch: एक कॉल पर शराब लेकर पहुंचा शख्स, कहा- 'डरे के कौनो बात नइखे, पुलिस के त पैसा दियाला...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गया में जमीन विवाद में चले बम और पत्थर, RJD ने सम्राट सरकार को घेरा
गया में जमीन विवाद में चले बम और पत्थर, RJD ने सम्राट सरकार को घेरा
खरगे के बयान पर JDU का रिएक्शन, श्याम रजक बोले- 'हमें लगता था वह…'
खरगे के बयान पर JDU का रिएक्शन, श्याम रजक बोले- 'हमें लगता था वह…'
मोतिहारीः शादी की खुशियां मातम में बदलीं, भीषण हादसे में दो दोस्तों की मौत
मोतिहारीः शादी की खुशियां मातम में बदलीं, भीषण हादसे में दो दोस्तों की मौत
फारूक अब्दुल्ला के बयान पर बिहार में भी विवाद, पप्पू यादव बोले- 'कश्मीर हमारे...'
फारूक अब्दुल्ला के बयान पर बिहार में भी विवाद, पप्पू यादव बोले- 'कश्मीर हमारे...'

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget