एक्सप्लोरर

Bihar School Timing: अभी और पड़ेगी ठंड, शीतलहर के बीच पटना के बाद अब बिहार के इन जिलों में बंद हुए स्कूल

School Closed in Bihar: बिहार में पड़ती कड़ाके की ठंड को देखते हुए यह निर्देश जारी किया गया है. गया, सुपौल, मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में सात जनवरी तक स्कूल बंद हो गया है.

पटना: बिहार में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है. शीतलहर के बीच बीते रविवार को पटना के डीएम डॉ चंद्रशेखर ने सात जनवरी तक निजी और सरकारी स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया था. कहा था कि आठवीं कक्षा तक के सभी स्कूलों को सात जनवरी तक बंद रखा जाएगा. अब पटना के बाद बिहार के कई और जिलों में भी स्कूलों को बंद कर दिया गया है. बिहार में बढ़ती ठंड के बीच यह निर्णय लिया गया है.

पटना के डीएम ने रविवार को आदेश जारी करते हुए कहा कि यह दो जनवरी से सात जनवरी तक के लिए प्रभावी रहेगा. वरीय पुलिस अधीक्षक, सभी अनुमंडल सहित थानाध्यक्षों को भी इसकी प्रतिलिपि भेजी गई है. अब पटना के बाद गया, बक्सर, सुपौल, मुजफ्फरपुर, बेतिया, नालंदा समेत कई अन्य जिलों में भी स्कूल बंद करने का आदेश जारी हो चुका है. क्लास 8वीं तक के स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है. सात जनवरी तक के लिए सरकारी और निजी स्कूलों को कहा गया है कि वे ठंड को देखते हुए अभी स्कूल बंद रखें.

बक्सर में पांच जनवरी तक बंद

वहीं बक्सर में फिलहाल पांच जनवरी तक स्कूलों को बंद रखने का निर्देश जारी किया गया है. जिला जनसंपर्क कार्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार यह कहा गया है कि वर्तमान में गिरते तापमान और शीतलहर को देखते हुए जिला पदाधिकारी (बक्सर) के निर्देशानुसार सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में शिक्षण कार्य पांच जनवरी 2023 तक स्थगित किया गया है.

वहीं मुजफ्फरपुर के डीएम प्रणव कुमार ने कहा है कि मौसम को देखते हुए आगे का निर्णय लिया जाएगा. तत्कला सात जनवरी तक के लिए सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे. स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियां बंद रहेंगी. बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार अभी और पारा गिरने की चेतावनी दी गई है.

यह भी पढ़ें- शाहनवाज हुसैन बोले- नोटबंदी को SC ने बताया सही फैसला, कहा- लोकसभा में बिहार की सभी 40 सीटें जीतेगी BJP

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार मानसून सत्र: '2 कमरे में 565 बच्चे पढ़ रहे, प्राथमिकता क्या है?', BJP ने अपनी ही सरकार को घेरा
बिहार मानसून सत्र: '2 कमरे में 565 बच्चे पढ़ रहे, प्राथमिकता क्या है?', BJP ने अपनी ही सरकार को घेरा
राजस्व विभाग में अनियमितता पर सख्ती, बिहार के 3 अंचल अधिकारियों पर गिरी गाज, एक निलंबित
राजस्व विभाग में अनियमितता पर सख्ती, बिहार के 3 अंचल अधिकारियों पर गिरी गाज, एक निलंबित
पटना: 17 साल की सौम्या दो दिन से लापता, परिवार का रो-रो कर बुरा हाल, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
पटना: 17 साल की सौम्या दो दिन से लापता, परिवार का रो-रो कर बुरा हाल, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
छात्रों पर लाठीचार्ज के मामले में कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'काश मोदी जी भी…'
छात्रों पर लाठीचार्ज के मामले में कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'काश मोदी जी भी…'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget