एक्सप्लोरर

Bihar School News: खाना क्या बना है? अंडा किधर है? जब नालंदा पहुंचे ACS एस सिद्धार्थ, छूटे सबके पसीने

Bihar Education Department: शिक्षा विभाग के एसीएस एस सिद्धार्थ ने नालंदा के सरकारी विद्यालयों में जाकर औचक निरीक्षण किया. पूछा कि क्या पढ़ाई हो रही है? इसके साथ ही अन्य व्यवस्था को भी देखा.

ACS S Siddharth School Inspection: बिहार की शिक्षा-व्यवस्था में पहले से काफी ज्यादा सुधार हुआ है. शिक्षा विभाग के अधिकारी इस ओर लगातार पहल भी कर रहे हैं कि जो भी व्यवस्था है कैसे उसे और बेहतर किया जाए ताकि बच्चों को बेहतर शिक्षा मिले. शिक्षा विभाग के जब अपर मुख्य सचिव केके पाठक थे तो उस वक्त उनके एक्शन से खलबली मची रहती थी. उनके ही अंदाज में एसीएस एस सिद्धार्थ भी दिख रहे हैं. शुक्रवार (31 जनवरी) को उन्होंने नालंदा के सरकारी विद्यालयों में जाकर औचक निरीक्षण किया. अचानक अधिकारी को देखकर शिक्षकों के पसीने छूट गए.

निरीक्षण के क्रम में एस सिद्धार्थ नूरसराय प्रखंड के गोविंदपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय पहुंचे. कई कक्षाओं में जाकर शिक्षकों से और बच्चों से बातचीत की. जो बच्चे वर्दी (स्कूल ड्रेस) में नहीं थे इसको लेकर भी शिक्षकों और बच्चों से एस सिद्धार्थ ने सवाल किया. पूछा कि क्या पढ़ाई हो रही है? इसके साथ ही अन्य व्यवस्था को भी देखा.

खुद कलछी लेकर चेक करने लगा खाना

इस दौरान स्कूल में शिक्षकों और रसोइया से पूछा कि आज क्या खाना बन रहा है? इस पर बताया गया कि छोला-चावल और अंडा. एस सिद्धार्थ ने पूछा कि अंडा किधर है? अंडा मिलता है या फर्जी है? सप्ताह में हर बार अंडा मिलता है या नहीं? इस पर खाना बनाने वाली रसोइया और शिक्षकों ने कहा कि मिलता है. 

एस सिद्धार्थ ने पूछा कि पिछली बार मिला था? तो बताया गया कि मिला था. इसके बाद छोला को खुद ही कलछी लेकर एस सिद्धार्थ चेक करने लगे. पूछने लगे कि इसमें क्या-क्या डालते हैं? कैसे बनाते हैं? कितने बजे तक खाना बन जाता है? उन्हें बताया गया कि 11.30 बजे तक या 12 बजे तक खाना बन जाता है.

स्कूल के एक कमरे में कई कक्षाओं के बच्चे बैठे थे. एस सिद्धार्थ को बताया गया कि तीसरी, चौथी और पांचवीं कक्षा के ये सभी बच्चे हैं. एक ही क्लास के बच्चे कमरे में इधर-उधर बैठे थे. इस पर एस सिद्धार्थ ने शिक्षक से पूछा कि एक क्लास के बच्चे एक ही कमरे में अलग-अलग क्यों बैठे हैं? एक इधर बैठा है तो एक उधर बैठा है. उन्होंने एक कक्षा के बच्चों को एक ही ग्रुप में बैठने के लिए निर्देश दिया. 

एस सिद्धार्थ निरीक्षण के क्रम में लालबाग स्थित उत्क्रमित विद्यालय पहुंचे. यहां के कई क्लास रूप में वे गए. पूछा कि कितने बच्चे पढ़ते हैं. एक क्लास में शिक्षिका ने बच्चों की कम उपस्थिति पर कहा कि बच्चे चिमनी पर रहते हैं. भट्ठा पर रहते हैं. इस पर एस सिद्धार्थ ने पूछा कि आप लोग नहीं समझाते हैं? शिक्षिका ने कहा कि हम लोग समझाते हैं फिर भी गार्जियन लेकर चले जाते हैं. 

इस विद्यालय में भी एमडीएम को खुद उन्होंने देखा. कुछ बच्चों से भी बात की. उनसे पूछा कि खाना कितने बजे तक बन जाता है? निरीक्षण के क्रम में एक-दो लड़कियां सड़क पर घूमती दिखीं. दोनों को रोककर एस सिद्धार्थ ने पूछा कि वे लोग बाहर क्यों घूम रही हैं? स्कूल क्यों नहीं गईं? 

यह भी पढ़ें- Bihar Teacher News: शिक्षकों के मनचाहे और तुरंत ट्रांसफर को लेकर CM नीतीश कुमार के नाम खुला खत, क्या लिखा गया?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को ही गाली...', राहुल गांधी पर बरसे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
'देश को ही गाली...', राहुल गांधी पर बरसे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget