एक्सप्लोरर

Bihar Teacher News: शिक्षकों के मनचाहे और तुरंत ट्रांसफर को लेकर CM नीतीश कुमार के नाम खुला खत, क्या लिखा गया?

Bihar Teacher News: पत्र के जरिए कहा गया है कि निकट अथवा मनचाहे स्थान पर पोस्टिंग से शिक्षक पूरी एकाग्रता, उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ पढ़ा सकेंगे. विलंब होने से शिक्षकों का मनोबल टूट रहा है.

Bihar Teacher Transfer Posting: बिहार में शिक्षकों की ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा गया है. इसके जरिए कहा गया है कि शिक्षकों को मनचाहा ट्रांसफर मिले. तुरंत ट्रांसफर भी किया जाए. ये पत्र प्लूरल्स पार्टी (Plurals Party) की प्रमुख पुष्पम प्रिया चौधरी (Pushpam Priya Choudhary) की ओर से बीते गुरुवार (30 जनवरी) को लिखा गया है.

पत्र में पुष्पम प्रिया चौधरी ने क्या लिखा?

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम लिखे पत्र को पुष्पम प्रिया चौधरी ने गुरुवार को अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है. पत्र में उन्होंने लिखा है, "उपर्युक्त विषय के संबंध में आपका ध्यान आकर्षित करना चाहती हूं. सबसे पहले आपको इस बात के लिए साधुवाद देना चाहती हूं कि आपके वर्तमान कार्यकाल में शिक्षकों की बड़ी संख्या में नियुक्ति की गई है. इससे बिहार के बच्चों की शिक्षा का स्तर निश्चित रूप से सुधरेगा. परंतु यह भी ध्यान देना आवश्यक है कि हमारे शिक्षकों और शिक्षिकाओं का मनोबल मजबूत बना रहे और सरकार की तरफ से उनकी सुविधाओं का विशेष प्रबंध किया जाए."

आगे लिखती हैं, "इस दिशा में सबसे महत्वपूर्ण कदम उन्हें उनके घर के निकट अथवा मनचाहे स्थान पर पोस्टिंग देना होगा. इससे वे अपने व्यक्तिगत और पारिवारिक जीवन की चिंताओं से मुक्त हो सकेंगे और विद्यालय में पूरी एकाग्रता, उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ बच्चों को पढ़ा सकेंगे."

पुष्पम प्रिया चौधरी ने एजुकेशन पॉलिसी का किया जिक्र

नीतीश कुमार को लिखे खत में पुष्पम प्रिया चौधरी ने एजुकेशन पॉलिसी का जिक्र किया है. उन्होंने लिखा है, "मुख्यमंत्री जी, पूरे विश्व में एजुकेशन पॉलिसी की बेस्ट प्रैक्टिस यही बताती है कि बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता काफी हद तक शिक्षकों के मनोबल पर निर्भर करती है. उन्हें प्रोत्साहित किए बिना शिक्षा की क्वालिटी बेहतर नहीं बनाई जा सकती. इसलिए मेरा आपसे अनुरोध है कि बिहार की शिक्षिकाओं और शिक्षकों को अविलंब उनके घर के निकट या मनचाहे जगह पर पोस्टिंग दी जाए. शिक्षा विभाग द्वारा वादा किया गया था कि नए साल के प्रथम सप्ताह तक यह कार्य कर लिया जाएगा परंतु अब विलंब होने से शिक्षकों का मनोबल टूट रहा है."

अंत में लिखा, "मेरा आपसे यह विनम्र अनुरोध है कि बिहार के बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए शिक्षिकाओं और शिक्षकों के स्थानांतरण पर कृपया व्यक्तिगत संज्ञान लेने की कृपा करें. इसके लिए बिहार के लाखों शिक्षक और करोड़ों बच्चे आपके आभारी रहेंगे."

यह भी पढ़ें- Bihar Teacher News: बिहार के अतिथि शिक्षकों को मिली बड़ी राहत, पटना HC ने सेवा समाप्ति के आदेश को किया रद्द

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
नालंदा: मरीज की मौत मामले में डॉक्टर की बढ़ी टेंशन! NHRC पहुंचे परिजन
नालंदा: मरीज की मौत मामले में डॉक्टर की बढ़ी टेंशन! NHRC पहुंचे परिजन
बिहार MLC चुनाव रद्द करने की मांग, कल है वोटिंग, फर्जी मतदाता से जुड़ा मामला
बिहार MLC चुनाव रद्द करने की मांग, कल है वोटिंग, फर्जी मतदाता से जुड़ा मामला
बिहार में शिक्षक को 98.12 लाख का फर्जी भुगतान, DEO और DPO सस्पेंड
बिहार में शिक्षक को 98.12 लाख का फर्जी भुगतान, DEO और DPO सस्पेंड

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget