एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'भाजपा से सटोगे तो कटोगे', सीएम योगी के बंटोगे तो कटोगे के नारे पर RJD का पोस्टर से पलटवार

Bihar Politics News: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने चुनावी नारे 'बंटोगे तो कटोगे' की विपक्ष आलोचना कर रहा है तो वहीं बिहार की विपक्षी आरजेडी ने इसका काट भी ढूंढ निकाला है.

Bihar News: बिहार में विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का एक होर्डिंग वायरल हो रही है, जिसे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के 'बंटोगे तो कटोगे' नारे के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है. पोस्टर में 'भाजपा से सटोगे तो कटोगे' लिखा हुआ है. यह होर्डिंग पटना में आरजेडी कार्यालय के बाहर पूर्व विधायक ने लगाया है.

आरजेडी के पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा की ओर से यह होर्डिंग लगाया गया है. अपने होर्डिंग में उन्होंने बीजेपी को विभिन्न मुद्दों पर घेरा है. होर्डिंग में लिखा गया है कि बीजेपी ने अपने युवाओं का भविष्य काटा, देश का अमन-चैन काटा, जनता के पैसों की तिजोरी काटा, जनता को काटा, भ्रष्टाचारियों को सटाया, सच को काटा झूठ को गले लगाया, अपने सहयोगी दलों को काटा, 2014 से जनता का जेब काटा और देश के संसाधनों की तिजोरी भी काटी.

पीएम मोदी ने सरेआम बोला झूठ - आरजेडी

होर्डिंग के जरिए आरजेडी ने आरोप लगाया है कि बीजेपी ने देश के युवाओं को बेरोजगार कर दिया है. इसने सांप्रदायिक जहर पाला है और लोग डर के साए में रहने को मजबूर हैं. भ्रष्ट नेताओं के साथ आत्मीयता और सैकड़ों करोड़ लूटने वालों के साथ हमदर्दी दिखाई जा रही है. ऋषि मिश्रा ने अपने होर्डिंग में पीएम मोदी पर भी हमला बोला है. इसमें लिखा गया है, ''प्रधानमंत्री ने जनता से सरेआम झूठ बोला और अपने सभी नेताओं को झूठ की पाठशाला में बिठाया है.''

आरजेडी ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने सबकुछ अडानी और कॉर्पोरेट मित्रों के हवाले कर दिया. इसने देश को भीषण महंगाई के दलदल में फंसा दिया है और घरों में चूल्हा जलना भी मुश्किल हो गया है. बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 'बंटोगे तो कटोगे' का नारा दिया है तो पीएम मोदी ने 'एक रहोगे तो सेफ रहोगे' का नारा दिया है, जिसको लेकर विपक्ष हमलावर है.

ये भी पढ़ें- SSC MTS Exam: पूर्णिया में SSC की परीक्षा सेंटर पर होता था बड़ा फर्जीवाड़ा, पुलिस के उड़े होश, 35 गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
Patna News: पटना पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीर, प्रदर्शन के दौरान किया था हमला
पटना पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीर, प्रदर्शन के दौरान किया था हमला
Munger News: दिल्ली में लाठीचार्ज पर मुंगेर के छात्रों में गुस्सा, निकाला मार्च, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
दिल्ली में लाठीचार्ज पर मुंगेर के छात्रों में गुस्सा, निकाला मार्च, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget