एक्सप्लोरर

मुझे पता है कौन है डायरेक्टर और प्रोड्यूसर...? मोतिहारी में सीएम नीतीश और PK पर एक साथ बरसे तेजस्वी यादव

बीपीएससी छात्रों के आंदोलन पर तेजस्वी यादव ने कहा कि हम तो शुरू से ही कहते रहे हैं कि पूरे तरीके से आंदोलन को तोड़ने की कोशिश की गई है. उन्होंने सीएम नीतीश और प्रशांत किशोर पर जमकर निशाना साधा.

Tejashwi Yadav On Nitish Kumar: मोतिहारी में अपने कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम से पहले तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने एक बार फिर नीतीश कुमार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार रिटायर्ड हो चुके हैं और थक चुके हैं. वह कोई निर्णय नहीं ले रहे हैं. सरकारी बयानों पर कुछ बोल नहीं रहे हैं. प्रेस विज्ञप्ति जारी कर काम चलाया जा रहा है. उनकी प्रगति यात्रा नहीं यह अधिकारियों की लूट की छूट यात्रा है. 272 करोड़ खर्च कर यह प्रगति यात्रा निकाली गई है. यह सरकारी खजाना की बंदर बाट हो रही है.

नीतीश कुमार पर क्या बोले तेजस्वी यादव

दरअसल तेजस्वी यादव शनिवार को देर रात अपनी यात्रा को लेकर मोतिहारी पहुंचे थे, जहां सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद रविवार के दोपहर में प्रेस वार्ता की. फिर शहर के प्रेक्षा गृह के बापू सभागार में कार्यक्रता दर्शन सह संवाद यात्रा के लिए निकले, जहां करीब 5 हजार पुरूष-महिलाओं की भीड़ जुटी थी. यहां तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार होश में नहीं हैं और ना ही वे निर्णय लेने लायक है. सरकार को कुछ रिटायर्ड ऑफिसर चला रहे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हाईजैक कर लिया गया है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यह हालत है कि पॉलिटिकल स्टेटमेंट भी प्रेस नोट के माध्यम से देना पड़ रहा है. दो-चार लोग दिल्ली में है और दो-चार लोग यहां हैं. वही लोग बीजेपी से मिलकर सरकार को चला रहे हैं. तेजस्वी यादव ने प्रशांत किशोर पर निशाना साधते हुए कहा कि हमको पता है कि वैनिटी वैन में एक्टर-एक्ट्रेस रहती हैं और डायरेक्टर प्रोड्यूसर बैठता है.

उन्होंने आगे कहा कि मुझे यह भी पता है कि कौन डायरेक्टर है? कौन प्रोड्यूसर है? तेजस्वी ने आगे कहा कि प्रशांत किशोर ने आज तक यह स्पष्टीकरण नहीं दिया कि आखिर अमित शाह ने उन्हें नीतीश कुमार की पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष क्यों बनवाया? वो किसके कहने पर बन थे. यह सभी को स्पष्ट है, लेकिन उनको बताना चाहिए कि आखिर अमित शाह क्यों चाहते थे कि प्रशांत किशोर जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनें. 

छात्रों के आंदोलन पर बोले तेजस्वी यादव 

बीपीएससी छात्रों के आंदोलन पर तेजस्वी यादव ने कहा कि हम तो शुरू से ही कहते रहे हैं कि पूरे तरीके से आंदोलन को तोड़ने की कोशिश की गई है. कुचलने की कोशिश की गई है. यह बात अभ्यर्थी भलीभांति जानते हैं कि किस प्रकार से हाईजैक किया गया. शुरू से छात्रों ने कहा था कि कोई भी राजनीतिक पार्टी इसका राजनीतिकरण ना करे. इसी को देखते हुए हम सब लोग छात्रों का सम्मान करते हुए उनको नैतिक समर्थन हम लोगों ने दिया था.

छात्रों के बुलाने पर हम वहां गए थे और उनसे मिले भी. छात्रों को जिस तरह ठंडा देने की धमकी और कंबल काम नहीं आएगा ऐसी नीच बात वे लोग ही करते है. हमने तो दो बार मुख्यमंत्री को छात्रों के हित में पत्र लिखे. मोतिहारी चीनी मिल चालू करा पीएम मोदी बोले थे. अगले बार आऊंगा तो इसी चीनी मिल के चीनी की चाय पी कर जाऊंगा, पीएम मोदी का वादा वादा ही रह गया. पूर्वी चंपारण में भाजपा के केंद्रीय मंत्री भी रहे. राज्य और केंद्र में मंत्री भी बने चंपारण का कल्याण हुआ नहीं. 

ये भी पढ़ेंः नालंदा DM के आदेश पर JDU नेता के खिलाफ CCA के तहत कार्रवाई, कहा- हम इसके खिलाफ कोर्ट जाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
Bihar News: भागलपुर में पति-पत्नी की हत्या, सुबह-सुबह डबल मर्डर से थर्रा उठा बिहार
भागलपुर में पति-पत्नी की हत्या, सुबह-सुबह डबल मर्डर से थर्रा उठा बिहार
पटना में दुर्गा विसर्जन के दौरान नाबालिग की गोली मारकर हत्या, बवाल और तोड़फोड़
पटना में दुर्गा विसर्जन के दौरान नाबालिग की गोली मारकर हत्या, बवाल और तोड़फोड़
बिहार MLC चुनाव से पहले सरकार की शिक्षकों को सौगात, अनुदान राशि जारी
बिहार: MLC चुनाव से पहले सरकार की शिक्षकों को सौगात, अनुदान राशि जारी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget