एक्सप्लोरर

नालंदा DM के आदेश पर JDU नेता के खिलाफ CCA के तहत कार्रवाई, कहा- हम इसके खिलाफ कोर्ट जाएंगे

CCA Imposed On JDU Leader: जेडीयू नेता एकलाख अहमद ने कहा कि वो इसके खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खट खटाएंगे. इस तरह की कार्रवाई करने से आचरण खराब होता है.

Nalanda News: बिहार के नालंदा में एक बार फिर जेडीयू नेता पर सीसीए के तहत कार्रवाई हुई है. जेडीयू नेता एकलाख अहमद पर सीसीए लगा कर उन्हें थाना बदर कर दिया गया है. जिला प्रशासन के जरिए जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी गई है. डीएम शशांक शुभंकर ने बिहार अपराध नियंत्रण अधिनियम-2024 की धारा-3 (C.C.A) के अन्तर्गत सुनवाई के क्रम में 24 अभियुक्तों को थाना बदर किया है.

'इस तरह की कार्रवाई से आचरण खराब होता है'

जेडीयू नेता एकलाख अहमद पूर्व में जेडीयू पार्टी में जिला महासचिव पद पर थे. फिलहाल अभी वह एमएलसी रीना यादव का प्रतिनिधित्व करते हैं. उन्होंने बताया कि इस तरह की कार्रवाई करने से आचरण खराब होता है, कोई ऐसा संगीन मामला भी दर्ज नहीं है, जिसके खिलाफ यह सीसीए की कार्रवाई जाए. एकलाख अहमद ने कहा कि वो इसके खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खट खटाएंगे 

इनके अलावा जिन लोगों पर कार्रवाई हुई है, उनमें साधु जमादार के पुत्र चिंटू कुमार, सिलाव थाना इलाके के सुरुमपुर निवासी स्व. हीरा सिंह उर्फ दिनेश सिंह के पुत्र विनीत सिंह, तेल्हाड़ा थाना इलाके के बहुआरा निवासी स्व. अजय प्रसाद  के पुत्र रौशन कुमार, अनिल प्रसाद का पुत्र नीरज कुमार उर्फ छोटे उर्फ छोटे यादव, उसका भाई पंकज कुमार, नालंदा थाना इलाके के टिकुली नगर निवासी लक्ष्मी राम का पुत्र सतीश कुमार उर्फ विठ्ठल, मोहनपुर निवासी सुरेंद्र उर्फ सुरेंद्र गोप का पुत्र डब्लू कुमार, गिरियक के रैतर निवासी जागेश्वर यादव का पुत्र अजीत यादव, राजगीर के आजादशत्रु नगर निवासी स्व. बालदेव शाह के पुत्र श्रीनाथ कुमार उर्फ श्रीनाथ प्रसाद उर्फ रामलाल, बेन के रामगंज निवासी दंगल मिस्त्री का पुत्र बाबूलाल मिस्त्री,  सिलाव थाना इलाके के सिलावडीह निवासी विनोद सिंह का पुत्र संतोष कुमार सिंह हैं. 

इसके अलावा करायपरसुराय के मखदुमपुर निवासी उपेंद्र पासवान का पुत्र धुरी पासवान, चंडी के सलेमपुर निवासी झूलन पासवान का पुत्र सागर कुमार, मल बिगहा निवासी जगदीश केवट का पुत्र पिंटू कुमार, चंडी के नैली निवासी सुरेश सिंह का पुत्र मिथुन कुमार, सिलाव के पांकी निवासी कुणाल सिंह उर्फ का पुत्र अर्पित राय उर्फ कमांडो, बेन के महमदपुर निवासी स्व. तपेश्वर संह का पुत्र शक्ति सिंह, दंगल मिस्त्री का पुत्र सत्येंद्र मिस्त्री, पावापुरी के पोखरपुर निवासी गोरेलाल पासवान का पुत्र सुमित कुमार को भी जिले के अलग-अलग थाना से थाना बदर किया गया है. 

इससे पहले भी हुई थी जेडीयू नेता पर कार्रवाई

बता दें कि इससे पहले मीडिया सेल प्रभारी सह जेडीयू नेता रिशु कुमार पर भी सीसीए की कार्रवाई की गई थी. मगर रिशु कुमार ने सीसीए के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की थी. लंबे समय चली सुनाई के बाद रिशु कुमार पर लगे सीसीए की कार्रवाई को निरस्त करते हुए न्यायाधीश ने डीएम पर जुर्माना लगा दिया था, जब डीएम शशांक शुभंकर पर जुर्माना लगाया गया तब इसकी इसकी चर्चा जिले में खूब हुई थी.

ये भी पढ़ें: बेगूसराय में भाई-भतीजे ने मिलकर महिला को उतारा मौत के घाट, कर्ज के पैसे मांगने पर आया गुस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: प्रशांत किशोर ने पवन सिंह को बताया 'दारूबाज', बांकीपुर में बोले- 'ये तो 12 बजे...'
प्रशांत किशोर ने पवन सिंह को बताया 'दारूबाज', बांकीपुर में बोले- 'ये तो 12 बजे...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
सीवान फायरिंग पर तेजस्वी यादव के आरोपों का BJP-JDU ने दिया जवाब, जानें क्या बोला सत्ता पक्ष?
सीवान फायरिंग पर तेजस्वी यादव के आरोपों का BJP-JDU ने दिया जवाब, जानें क्या बोला सत्ता पक्ष?
तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, 'ये कैसा न्याय है, जिसमें 7 खून का...'
तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, 'ये कैसा न्याय है, जिसमें 7 खून का...'

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget