एक्सप्लोरर

Bihar Polls: तेज प्रताप यादव ने हसनपुर से भरा पर्चा, बोले- मेरी जीत पक्की है, तेजस्वी सरकार तय

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और राजद के तेज प्रताप यादव ने समस्तीपुर जिले के हसनपुर से नामांकन का पर्चा दाखिल किया.

पटना: बिहार चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए नामांकन की प्रक्रिया अब तेज हो गई है. दूसरे चरण के लिए मंगलवार को बिहार के पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने पटना साहिब से जबकि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और राजद के तेजप्रताप यादव ने समस्तीपुर जिले के हसनपुर से नामांकन का पर्चा दाखिल किया. मंत्री नंदकिशोर पटना साहिब से सातवीं बार एनडीए प्रत्याशी के रूप में नामाकंन का पर्चा दाखिल किया. पर्चा दाखिल करने के बाद उन्होंने कहा कि पटना साहिब से वे सातवीं बार नामांकन का पर्चा दाखिल कर रहे हैं.

उन्होंने कहा, "मेरे लिए पटना साहिब सिर्फ एक विधानसभा क्षेत्र का नाम नहीं, अपितु यह मेरा घर है. इस क्षेत्र के सभी लोग मेरे परिवार के लोग हैं. इनके सुख-दुख में साथ रहना मेरा पारिवारिक और नैतिक दायित्व है."

तेजप्रताप के साथ भाई तेजस्वी यादव भी थे

इधर, तेजप्रताप यादव भी हसनपुर से नामांकन का पर्चा दाखिल किया, उनके साथ राजद के नेता और उनके भाई तेजस्वी यादव भी थे. तेजप्रताप यादव के नामांकन दाखिल करने के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि, "हमें हसनपुर की जनता पर पूरा विश्वास है कि भारी मतों से इनको जीत मिलेगी और हम सरकार बनाने जा रहे हैं." उन्होंने कहा कि, "सरकार बनी तो पहली कैबिनेट की बैठक में सरकार 10 लाख बेरोजगार नौजवानों को रोजगार और स्थायी सरकारी नौकरी देगी."

 

इधर, तेजप्रताप ने भी कहा कि, "हसनपुर की जनता उनके साथ है और उनकी जीत पक्की है." उन्होंने अपने अंदाज में कहा कि, "तेजस्वी सरकार तय है." उल्लेखनीय है कि पिछले चुनाव में तेजप्रताप महुआ विधानसभा क्षेत्र से जीतकर पहली बार विधानसभा पहुंचे थे, लेकिन इस चुनाव में उन्होंने अपना क्षेत्र बदल लिया है.

बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए तीन चरणों में होने वाले चुनाव के लिए मतदान 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर होगा, जबकि मतगणना 10 नवंबर को होगी. इस चुनाव में राजद जहां कांग्रेस और वमापंथी दलों के साथ चुनावी मैदान में उतरा है, वहीं भाजपा और जदयू सहित चार दल मिलकर चुनावी मैदान में दम दिखा रहे हैं.

यह भी पढ़ें-

बिहार चुनाव: बॉलीवुड के अंदाज में बीजेपी ने जारी किया कैंपेन वीडियो, बताया 'बिहार में ई बा'

तेजस्वी यादव का NDA पर तंज, कहा- अभी नीतीश कुमार सीएम का चेहरा, चुनाव बाद कौन होगा पता नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget