एक्सप्लोरर

Bihar Politics: तेजप्रताप ने CM पर साधा निशाना, कहा- लालू यादव ने नीतीश कुमार को बनाया, कौन जानता था उन्हें

तेजप्रताप यादव ने कहा कि बिहार अंधकार में जा चुका है. सीएम नीतीश को इस्तीफा दे देना चाहिए. ये किसी काम के आदमी नही हैं. बिहार को चौपट करने के मामले में उनका नाम गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में लिखा जाएगा.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) बुधवार से समाज सुधार अभियान की शुरुआत करेंगे. इस दौरान वे बिहार के अलग-अलग जिलों की यात्रा कर महिलाओं से मुलाकात करेंगे और शराबबंदी कानून समेत अन्य मुद्दों पर उन्हें जागरूक कर सरकार की मदद करने की अपील करेंगे. हालांकि, उनके इस कार्यक्रम को लेकर विपक्ष लगातार उन पर तंज कस रहा है. इसी क्रम में मंगलवार को आरजेडी (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने मुख्यमंत्री के समाज सुधार अभियान पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश समाज सुधार नहीं समाज बिगाड़ यात्रा कर रहे हैं.

गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में लिखा जाएगा नाम

उन्होंने कहा कि ये समाज में शराब बिकवाओ, हत्या कराओ यात्रा है. नीतीश कुमार ने पूरे तरीके से समाज को झझकोर कर रख दिया है. बिहार में जहरीली शराब पीने से लोग मर रहे हैं. बिहार अंधकार में जा चुका है. बिहार की देखभाल उनसे नहीं हो रही है. सीएम नीतीश को इस्तीफा दे देना चाहिए. ये किसी काम के आदमी नही हैं. बिहार को चौपट करने के मामले में नीतीश कुमार का नाम गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में लिखा जाएगा.

VIDEO: पवन सिंह और खेसारी लाल के विवाद पर भड़की अक्षरा सिंह, कहा- ये संस्कारहीन लोग हैं, इनके पास तमीज नहीं

लालू यादन ने नीतीश को किया जिंदा

तेजप्रताप यादव ने कहा कि लालू यादव के राज में सब को सम्मान मिलता था. नीतीश कुमार को जिंदा लालू यादव ने किया है. नीतीश कुमार को जानता ही कौन था. लोग लालू यादव को पूछते थे. वहीं, जेडीयू सांसद दिनेश चंद्र यादव (Dinesh Chandra Yadav) द्वारा दिए गए बयान कि बीजेपी (BJP) जेडीयू (JDU) की बात नहीं मान रही, ऐसे में जेडीयू को गठबंधन से बाहर निकल जाना चाहिए को लेकर जब पत्रकारों ने तेज प्रताप से पूछा कि जेडीयू अगर आरजेडी में आना चाहेगी तो आप क्या करिएगा तो उन्होंने कहा कि ये तो हमारे नेता तय करेंगे.

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार तो यहीं से बन के गए हैं. तेज प्रताप ने ऊंची आवाज में कहा कि नीतीश कुमार को लालू यादव ने ही नीतीश जिंदा किया है. उन्हें कोई नहीं जानता था. 

यह भी पढ़ें -

Patna City Murder: पटना सिटी में भिखारी की गोली मारकर हत्या, मंगल तालाब के पास बने शेड में खून से लथपथ मिला शव

बिहार: ‘जीभ काटकर लाने वाले को 11 लाख का इनाम’, BJP के ऐसे बयान पर भड़कीं रोहिणी, मांझी के बिना सरकार क्यों नहीं चला लेते

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC बनने पर दीपक प्रकाश की पहली प्रतिक्रिया, सम्राट-नीतीश का नाम लेकर क्या बोले?
MLC बनने पर दीपक प्रकाश की पहली प्रतिक्रिया, सम्राट-नीतीश का नाम लेकर क्या बोले?
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
सब्जी मंडी बनी डांस फ्लोर! 'छम्मक छल्लो' गाने पर हसीना ने लगाए कातिल ठुमके
सब्जी मंडी बनी डांस फ्लोर! 'छम्मक छल्लो' गाने पर हसीना ने लगाए कातिल ठुमके
Embed widget