एक्सप्लोरर

Bihar Politics: बिहार कैबिनेट में बदलाव को लेकर अटकलों का बाजार गर्म, बीजेपी और जेडीयू ने नीतीश कुमार पर सब छोड़ा

Nitish Kumar Cabinet: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और सीएम नीतीश कुमार की मुलाकात को बीजेपी और जेडीयू ने इसे शिष्टाचार भेंट की बात कही है. कहा कि इससे कोई राजनीतिक मायने नहीं निकालना चाहिए.

पटनाः केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) की पटना में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) से मुलाकात के बाद कैबिनेट में विस्तार और फेरबदल को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है. वहीं दूसरी ओर बीजेपी ने इसको लेकर सारी जिम्मेदारी सीएम नीतीश कुमार को दे दी है. बीजेपी के प्रवक्ता संजय टाइगर ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान अपने एक निजी कार्यक्रम में पटना आए थे. नीतीश कुमार से शिष्टाचार भेंट की थी. इससे कोई राजनीतिक मायने नहीं निकालना चाहिए.

संजय टाइगर ने कहा कि बिहार में मंत्रिमंडल में फेरबदल व विस्तार कब होगा यह निर्णय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लेंगे. नीतीश कुमार को निर्णय लेना है कि किसको मंत्रिमंडल में रखेंगे और किसको नहीं रखेंगे. बिहार में मंत्रिमंडल में फेरबदल और विस्तार होना होगा तो औपचारिक एलान कर दिया जाएगा और मीडिया को भी सूचना दी जाएगी. धर्मेंद्र प्रधान से मैंने मुलाकात की है. बिहार की सियासत और संगठन पर बातचीत की है. हमारे पुराने मित्र हैं.

यह भी पढ़ें- Nitish Kumar Statement: प्रशांत किशोर के आरोप के बाद आया सीएम नीतीश कुमार का पहला रिएक्शन, पढ़ें क्या कहा

'निर्णय लेने का अधिकारी सिर्फ नीतीश कुमार के पास'

इधर, जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता माधव आनंद ने कहा कि केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की है. एनडीए के दो बड़े नेता मिले हैं तो निश्चित ही अहम मुद्दों पर बातचीत हुई होगी. बिहार में चल रही विकास योजनाएं, एनडीए के दलों में बेहतर तालमेल बना रहे इत्यादि पर चर्चा हुई होगी. जहां तक मंत्रिमंडल विस्तार की बात है तो हो सकता है उसपर चर्चा हुई हो. मंत्रिमंडल विस्तार कब करना है इस पर निर्णय लेने का अधिकार सिर्फ नीतीश कुमार के पास है.

बता दें कि गुरुवार की देर शाम केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पटना में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की है. बंद कमरे में दोनों नेताओं की मुलाकात हुई है. जब उन्होंने नीतीश से मुलाकात की उसके बाद बिहार बीजेपी के नेताओं को पता लगा कि धर्मेंद्र प्रधान पटना आए हुए हैं. शुक्रवार की सुबह वो दिल्ली चले गए. मीडिया से भी कोई बात नहीं की. सुबह में स्टेट गेस्ट हाउस में बिहार बीजेपी के कुछ नेताओं ने उनसे मुलाकात की जिसमें संजय टाइगर भी थे.

बता दें कि बिहार मंत्रिमंडल में पांच सीटें खाली रखी गई थी. वहीं मुकेश सहनी को मंत्री पद से हटा दिया गया है. इस प्रकार कुल छह सीटें खाली हैं. बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा काफी दिनों से है.

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने नीतीश कुमार से मुलाकात की थी. बिहार दौरे पर आए अमित शाह ने भी नीतीश से मुलाकात की थी. तब भी सियासी गलियारों में यह चर्चा थी कि मंत्रिमंडल विस्तार एवं फेरबदल पर वार्ता हुई है. बिहार के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद का एक हफ्ता पहले बयान भी आया था कि मंत्रिमंडल में फेरबदल, विस्तार जल्द हो सकता है. शीर्ष नेतृत्व उचित समय पर निर्णय लेगा.

बीजेपी कोटे के कुछ मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी

बोचहां विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी को यहां से हार मिली है. भूमिहार समेत सवर्ण समाज बीजेपी के वोटर हैं जो आरजेडी की ओर लामबंद होते दिख रहे हैं. एमएलसी चुनाव में आरजेडी के तीन भूमिहार उम्मीदवार जीते. बोचहां भूमिहार बहुल इलाका था जहां आरजेडी की बड़ी जीत हुई. बीजेपी के कुछ मंत्रियों के कामकाज से भी शीर्ष नेतृत्व संतुष्ट नहीं है. बिहार मंत्रिमंडल से बीजेपी कोटे के कुछ मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है. 

यह भी पढ़ें- दो लड़कियों ने किया एक-दूसरे से प्यार, परिजन बने दीवार तो दिल्ली से भागकर पहुंचीं पटना, कहा- सरकार ने हमें हक दिया है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छठ को लेकर पटना नगर निगम की तैयारी, घाटों की सफाई से लेकर लाइटिंग तक ऐसी रहेगी व्यवस्था
छठ को लेकर पटना नगर निगम की तैयारी, घाटों की सफाई से लेकर लाइटिंग तक ऐसी रहेगी व्यवस्था
बिहार: दो निर्दलीय MLC बीजेपी में शामिल, JDU प्रत्याशियों को किया था पस्त
बिहार: दो निर्दलीय MLC बीजेपी में शामिल, JDU प्रत्याशियों को किया था पस्त
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
'वैमनस्य और ईर्ष्या से चल रहा इंडी ब्लॉक', महागठबंधन पर JDU पर तीखा तंज
'वैमनस्य और ईर्ष्या से चल रहा इंडी ब्लॉक', महागठबंधन पर JDU पर तीखा तंज

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget