एक्सप्लोरर

Nitish Kumar Statement: प्रशांत किशोर के आरोप के बाद आया सीएम नीतीश कुमार का पहला रिएक्शन, पढ़ें क्या कहा

Nitish Kumar Reaction on Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने यह आरोप लगाया है कि तीन दशक के बाद भी बिहार पिछड़ा राज्य है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रशांत ने लालू यादव और नीतीश कुमार पर निशाना साधा था.

पटनाः प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने गुरुवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) पर गंभीर आरोप लगाया है कि तीन दशक के बाद भी बिहार पिछड़ा राज्य है. ये राज्य निचले पायदान पर है. इसको लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को जवाब दिया. सीएम ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ये तो आप ही लोगों को पता है कि किया है कि नहीं किया है.

नीतीश कुमार ने कहा कि कौन क्या बोलता है उसका कोई महत्व नहीं है. महत्व है सत्या का. सब जानते हैं कि क्या हुआ है और कितना काम किया गया है. हमलोग किसी की बात का महत्व नहीं देते हैं. मीडिया की ओर इशारा करते हुए कहा कि आप सब जानते ही हैं तो आप ही लोग बता दीजिए और जवाब दे दीजिए.

एक सवाल पर कि गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि कोरोना के बाद सीएए लागू करेंगे इस पर नीतीश कुमार ने जवाब दिया. सीएम ने कहा कि अभी कोरोना फिर बढ़ रहा है. हमारी चिंता अभी है कोरोना से लोगों की रक्षा करना, लेकिन जब पॉलिसी की बात होगी तो उसे अलग से देखेंगे.

यह भी पढ़ें- बंद कमरे में धर्मेंद्र प्रधान ने नीतीश कुमार से की मुलाकात, बिहार में जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल में बदलाव, पढ़ें पूरी खबर

प्रशांत किशोर ने पीसी में क्या कहा?

प्रशांत किशोर ने गुरुवार को अपनी पीसी में कहा कि लालू-नीतीश के 30 साल के शासनकाल के बावजूद बिहार पिछड़ा है. लालू-नीतीश बिहार में बदलाव नहीं ला पाए. बिहार आज नीति आयोग समेत हर रिपोर्ट में हर क्षेत्र में गरीब, पिछड़ा है. बिहार को बदलना है. नई सोच के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है. अभी पार्टी नहीं बना रहा. जो लोग बिहार को समझते हैं. बिहार की समस्या को समझते हैं. उनको एकजुट करने की जरूरत है. बिहार की समस्या को जो लोग दूर कर सकते हैं. उनके साथ काम करेंगे.

उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी बनाऊंगा भी तो वह सिर्फ मेरी पार्टी नहीं होगी. जो लोग मेरे साथ जुड़ेंगे वह उनकी भी पार्टी होगी. एक ईंट मेरी होगी और एक ईंट उनकी होगा. 17-18 हजार लोगों को चिह्नित किया हूं जिनको पता है बिहार की समस्या क्या है व कैसे बिहार को बदला जाएगा. दो अक्टूबर से पश्चिम चंपारण के गांधी आश्रम से पदयात्रा शुरू करूंगा. कुल तीन हजार किलोमीटर पदयात्रा करूंगा. एक साल तक बिहार में घूमकर जनता की क्या उम्मीदें, आकांक्षाएं, समस्याएं हैं उसको समझना है. 10 साल के अंदर विकसित राज्यों की श्रेणी में बिहार को लाना है.

यह भी पढ़ें- दो लड़कियों ने किया एक-दूसरे से प्यार, परिजन बने दीवार तो दिल्ली से भागकर पहुंचीं पटना, कहा- सरकार ने हमें हक दिया है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'घबराती मोदी सरकार...', CJP प्रोटेस्ट को लेकर बोलीं लालू की बेटी रोहिणी
'घबराती मोदी सरकार...', CJP प्रोटेस्ट को लेकर बोलीं लालू की बेटी रोहिणी
'लाठी चले, गोली चले या गोला...
'लाठी चले, गोली चले या गोला..." पप्पू यादव ने दी पीएम मोदी को चेतावनी
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
बिहार में SIR के बाद जुड़े 14 लाख वोटर, RJD बोली- 'हमारा आरोप सही'
बिहार में SIR के बाद जुड़े 14 लाख वोटर, RJD बोली- 'हमारा आरोप सही'

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
CJP प्रोटेस्ट: 'अब उन्हें तय करना है कि...', अभिजीत दीपके से ऐसा क्यों बोली दिल्ली पुलिस?
CJP प्रोटेस्ट: 'अब उन्हें तय करना है कि...', अभिजीत दीपके से ऐसा क्यों बोली दिल्ली पुलिस?
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Rust On Iron Kadhai: लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
Embed widget