एक्सप्लोरर

Bihar Politics: LJP का दावा- बिहार में होंगे मध्यावधि चुनाव, पार्टी 243 सीटों पर लड़ने की कर रही तैयारी

एलजेपी ने कहा गया, " बिहार में नीतीश कुमार की जमीन खिसक चुकी है और नीतीश कुमार बीजेपी (BJP) के भरोसेमंद सहयोगी भी नहीं हैं, इसलिए बीजेपी चाह कर भी उनकी कोई मदद नहीं कर सकती."

पटना: लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) का दावा है कि बिहार की मौजूदा सरकार टिकने वाली नहीं है. बिहार में मध्यावधि चुनाव का होना तय है. ऐसे में पार्टी उपचुनाव के बाबत केवल दो नहीं बल्कि विधानसभा चुनाव को लेकर पूरे 243 सीटों पर चुनाव लड़ने को लेकर तैयारी कर रही है. पार्टी के बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता कृष्ण सिंह कल्लू ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर ये बातें कही हैं. उन्होंने कहा कि दो सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव में जेडीयू (JDU) को अपनी हैसियत एक बार फिर पता चल जाएगी.

सीट भी नहीं बचा पाएंगे ललन सिंह 

पार्टी की ओर से कहा गया, " बिहार में जिन 2 सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उसमें एक सीट मुंगेर की तारापुर है और दूसरी सीट दरभंगा की कुशेश्वरस्थान है. जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) मुंगेर से सांसद है. ललन सिंह अपने क्षेत्र की सीट भी नहीं बचा पाएंगे और जाहिर है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के साथ-साथ जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को भी उनकी राजनीतिक हैसियत पता चल जाएगी."

 खिसक चुकी है नीतीश कुमार की जमीन

प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, " बिहार में नीतीश कुमार की जमीन खिसक चुकी है और नीतीश कुमार बीजेपी (BJP) के भरोसेमंद सहयोगी भी नहीं हैं, इसलिए बीजेपी चाह कर भी उनकी कोई मदद नहीं कर सकती. स्थानीय स्तर पर लोगों में बहुत नाराजगी है और इस नाराजगी का असर विधानसभा उपचुनाव में दिखेगा. हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार में मध्यावधि चुनाव की बात पहले ही कह दी है इसलिए हम 243 सीटों पर तैयारी कर रहे हैं. उपचुनाव में दोनों सीटों पर लोजपा अकेले चुनाव लड़ेगी तथा जीत सुनिश्चित होगी."

यह भी पढ़ें -

बिहारः कन्हैया कुमार के कांग्रेस में शामिल होने पर बोले मंगल पांडेय, राजनीति में उनका कोई स्थान नहीं

बिहारः जीतन राम मांझी की पार्टी का BJP पर निशाना, जानें क्यों कहा कि जिस दल को पीछे हटना है वह हट जाए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: शिक्षकों के तबादले पर लगी रोक, पटना HC ने क्या कहा?
बिहार: शिक्षकों के तबादले पर लगी रोक, पटना HC ने क्या कहा?
भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हुई घटना
भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हुई घटना
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget