एक्सप्लोरर

Bihar Politics: BJP विधायक ने कहा- तेजस्वी PM मोदी के विकास कार्यों की करें चर्चा, इसी में उनकी भलाई

बीजेपी विधायक ने कहा कि लालू यादव के शासन में पूरे बिहार को बेचा गया था. इसे तेजस्वी भले भूल गए, लेकिन बिहार नहीं भूला है. पीएम नरेंद्र मोदी बिहार ही नहीं पूरे देश की सेवा कर रहे हैं.

नवादा: बिहार के नवादा जिले के वारसलीगंज विधानसभा सीट से बीजेपी (BJP) की विधायक अरुणा देवी (Aruna Devi) ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव (Lalu Yadav) और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पर जमकर निशाना साधा. पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के जन्मदिन पर आयोजिय कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची बीजेपी विधायक ने कहा, " जो (लालू यादव) अपने घर को नहीं बचा पाए, वो बिहार के प्रति क्या सोच सकते हैं. एक साल में ही तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) की पत्नी ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) को घर से निकलना पड़ा. यही है लालू परिवार का इतिहास."

खत्म हो चुका है लालू यादव का समय

उन्होंने कहा, " अब लालू यादव का समय खत्म हो चुका है. उन्होंने बिहार में जातिवाद फैलाने का काम किया था. बिहार का विनाश करने में उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी. अब तेजस्वी यादव आए हैं. लेकिन उनका भी समय खत्म हो चुका है. तेजस्वी पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए विकास कार्य की चर्चा करें. इसी में उनकी भलाई है." 

तेजस्वी यादव करें चर्चा

वारिसलीगंज से बीजेपी की विधायक अरुणा देवी ने पीएम नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला किया. उन्होंने कहा कि लालू यादव के शासन में पूरे बिहार को बेचा गया था. इसे तेजस्वी भले भूल गए, लेकिन बिहार नहीं भूला है. पीएम नरेंद्र मोदी बिहार ही नहीं पूरे देश की सेवा कर रहे. इसकी जानकारी तेजस्वी को जनता तक पहुंचानी चाहिए.

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 71वें जन्मदिन के अवसर पर नवादा स्थित बीजेपी कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. जिला अध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना की देखरेख में पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया. जिलाध्यक्ष ने सदर अस्पताल, कोविड-19 सेंटर और मंदिर पीएम नरेंद्र मोदी की दीर्घायु के लिए पूजा करते हुए केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस दौरान उन्होंने देश के पीएम के विचारों पर चलने का भी संदेश दिया. कार्यालय में प्रदर्शनी मेला का आयोजन किया गया. वहीं, पीएम के कार्यकाल के बारे में प्रदर्शनी मेला में बताया गया.

यह भी पढ़ें -

Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने PM मोदी को जन्मदिन पर दी बधाई, RJD ने ट्वीट कर कसा तंज, ये काम कब करेंगे

PM Modi Birthday: पटना में PM मोदी का सैंड आर्ट बना आकर्षण का केंद्र, चाय बनाकर पिला रहीं महिलाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हुई घटना
भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हुई घटना
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget