एक्सप्लोरर

Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 'एक कदम' से बिहार में बढ़ा सियासी पारा, BJP और RJD आमने-सामने

Bihar CM Nitish Kumar: आरजेडी का कहना है कि आखिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भयभीत क्यों दिख रहे हैं? इस तरह का आचरण चिंता का विषय है. इस पर बीजेपी ने जवाब दिया है.

Bihar CM Nitish Kumar: बिहार में सियासी हलचल से राजनीतिक पारा बढ़ा हुआ है. अपराध, महंगाई समेत कई मुद्दों को लेकर लगातार नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) सीएम पर हमलावर हैं तो वहीं दूसरी ओर नीतीश कुमार इन दिनों अधिकारियों के आगे हाथ-पैर जोड़ने से पीछे नहीं हट रहे हैं, इसको लेकर भी सियासत हो रही है. सीएम नीतीश कुमार काम को तेजी से कराने के लिए अधिकारियों के आगे इस तरह का कदम बढ़ा रहे हैं लेकिन इस पर बवाल शुरू हो गया है. आरजेडी ने नीतीश कुमार पर तंज कसा है तो बीजेपी ने बचाव में जवाब दिया है.

इस तरह का आचरण चिंता का विषय: आरजेडी

आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री आज कल कहीं जा रहे हैं तो वहां के लोग असहज महसूस कर रहे हैं. कभी वह अधिकारियों का पैर पकड़ने लगते हैं तो कभी प्रधानमंत्री का पैर पकड़ने लगते हैं. आखिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भयभीत क्यों दिख रहे हैं? इस तरह का आचरण चिंता का विषय है.

मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि नीतीश कुमार राज्य के मुख्यमंत्री हैं. बिहार की 14 करोड़ जनता का भविष्य उनके हाथ में है और इस तरह से वह गड़बड़ा गए हैं तो जनता सोचने के लिए मजबूर है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देश के बहुत बड़े लीडरों में से एक हैं. इस तरह से उनके अधिकारियों का पैर पकड़ना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है. अधिकारी, पदाधिकारी और लोग इस बात को लेकर चिंतित हैं.

बीजेपी ने कहा- यह तो हमारी सभ्यता और संस्कृति

बीजेपी ने नीतीश कुमार के इस कदम को लेकर बचाव किया है. बीजेपी प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि यह तो हमारी सभ्यता और संस्कृति है कि किसी को आप कुछ कहते हैं तो उसका अभिवादन करते हैं. नीतीश कुमार अपने अधिकारियों को अच्छा काम करने के लिए निर्देश दे रहे थे. उन्होंने कार्य में तेजी लाने के लिए इस तरह की बात की है. उन्होंने कहा कि मैं भी वहां पर मौजूद था. ऐसी कोई बात नहीं थी. कुछ काम से वह असंतुष्ट हुए थे, इसलिए उन्होंने काम को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिया है.

बता दें कि बुधवार (10 जुलाई) को गंगा पथ के गाय घाट से कंगन घाट के पथांश का उद्घाटन होना था. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे थे. निर्माण कार्य में देरी को लेकर नीतीश कुमार प्रोजेक्ट इंजीनियर के आगे हाथ जोड़ने लगे. वह सीट से पैर छूने के लिए भी उठ गए थे. इसको लेकर सियासत हो रही है.

यह भी पढ़ें- जब जोड़ेंगे हाथ-पैर... पूरा होगा अधूरा विकास! CM नीतीश कुमार इंजीनियर के आगे झुके, IAS ने रोका, क्या है मामला?

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 एमएलसी सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार टेंडर घोटाला: IAS धर्मेंद्र कुमार से 6 घंटे पूछताछ, रिशु श्री से कनेक्शन पर सवाल
बिहार टेंडर घोटाला: 6 IAS रडार पर, ED की पूछताछ से मची हलचल
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
बिहार विधानमंडलः नए MLC को जल्द मिलेगा मौका, 30 नवंबर से सदन की कार्यवाही
बिहार विधानमंडलः नए MLC को जल्द मिलेगा मौका, 30 नवंबर से सदन की कार्यवाही

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
Amla Storage Tips: आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
Embed widget