एक्सप्लोरर

जब जोड़ेंगे हाथ-पैर... पूरा होगा अधूरा विकास! CM नीतीश कुमार इंजीनियर के आगे झुके, IAS ने रोका, क्या है मामला?

CM Nitish Kumar: पटना में गाय घाट से कंगन घाट के पथांश का उद्घाटन होना था. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे थे. यहीं वह इंजीनियर से काम को लेकर बातचीत में पैर छूने की बात कहने लगे.

Bihar CM Nitish Kumar: बिहार में विकास की अगर बात हो और इसके लिए हाथ-पैर भी जोड़ना पड़े तो सीएम नीतीश कुमार इससे पीछे हटने वाले नहीं हैं. कई मौकों पर उन्होंने इस बात को साबित कर दिया है. आईएएस अधिकारी हो या फिर पुल बनाने वाला इंजीनियर, सीएम सबके आगे हाथ-पैर जोड़ रहे हैं. बुधवार (10 जुलाई) को नीतीश कुमार पुल निर्माण को लेकर प्रोजेक्ट इंजीनियर से बात करते-करते अचानक अपनी सीट से उठ गए और हाथ जोड़ने लगे. कहा कि कहिए तो मैं आपका पैर छू लेता हूं. इसके बाद वह जाने लगे तो मौके पर मौजूद अधिकारी (आईएएस प्रत्यय अमृत) ने हाथ जोड़ लिया हुए सीएम नीतीश कुमार को रोक लिया.

बुधवार को गंगा पथ के गाय घाट से कंगन घाट के पथांश का उद्घाटन होना था. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे थे. मौके पर  डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी थे. उनके साथ-साथ विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव भी मौजूद थे.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, इंजीनियर से सीएम नीतीश कुमार ने जानकारी मांगी कि गंगा पथ दीदारगंज से कब तक जुड़ जाएगा? इसको जोड़ने के लिए सीएम नीतीश कुमार को फरवरी तक का समय दिया गया था. इसके बाद आज इंजीनियर ने सीएम नीतीश कुमार को अक्टूबर तक इसको कंप्लीट करने की बात कही. वहीं मरीन ड्राइव को कोईलवर तक ले जाने को लेकर आईएएस प्रत्यय अमृत ने कहा कि जल्द इस ओर का काम शुरू करवाया जाएगा.

उत्तर बिहार एवं दक्षिण बिहार को जोड़ने के लिए बन रहे बिदुपुर-कच्ची दरगाह सिक्स लेन पुल को लेकर सीएम ने चिंता जताई. नीतीश कुमार ने पूछा कि इतनी देर क्यों हो रही है? जल्दी काम होगा तो लोगों को कितनी सुविधा मिलेगी. नीतीश कुमार ने मीडिया से कहा कि देख लिए न काम करने वाले (प्रोजेक्ट इंजीनियर) को हमने कितना कहा. हमको इस बार कह दिया था फरवरी तक, देर हो रही है तो हमने पूछा कि काहे कर रहे हैं.

…और इन दिनों हाथ-पैर जोड़ रहे नीतीश

बता दें कि अभी बीते तीन जून को ही सीएम नीतीश कुमार ने एक आईएएस अधिकारी के आगे हाथ जोड़ा था. नीतीश कुमार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के एक कार्यक्रम में पहुंचे थे. सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह के सामने हाथ जोड़ लिया था. कहा था, "हाथ जोड़कर आपसे प्रार्थना करते हैं... आपका पैर छुएं? लेकिन जुलाई 2025 से पहले भूमि सर्वेक्षण पूरा कर दें. इसे जल्दी करिए. यह हमारी इच्छा है."

पीएम मोदी का भी पैर छूने लगे थे नीतीश

बता दें कि अभी दिल्ली में बीते सात जून को एनडीए की बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुना गया था. इसमें सीएम नीतीश कुमार भी पहुंचे थे. सीएम नीतीश भाषण के तुरंत बाद पीएम मोदी के पास गए. जाकर उनका पैर छूने लगे थे.

यह भी पढ़ें- उन्नाव सड़क हादसा: 'अचानक आंधी-तूफान...', बिहार की महिला यात्री ने बताया आंखों देखा हाल

आर्यन आनंद ने 2015 में पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2016 में दिल्ली में एक पॉलिटिकल campaining टीम के साथ डिजिटल जर्नलिज्म से कैरियर की शुरुआत की. 2018 में पटना लौटकर बिहार के प्रतिष्ठित डिजिटल चैनल फर्स्ट बिहार में हुआ रिपोर्टर काम किया. फर्स्ट बिहार में 5 साल काम करने के बाद एबीपी से साल 2024 में जुड़ा.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
राजस्थान के कई मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें खाली, जानें कहां कितनी वैकेंसी?
राजस्थान के कई मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें खाली, जानें कहां कितनी वैकेंसी?
Embed widget