एक्सप्लोरर

बिहार की राजनीति में 'जनसंख्या वार', JDU के मंत्री श्रवण कुमार का BJP पर हमला, कहा- संजय जायसवाल बताएं ये बात

Bihar Politics: बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार शरीफ में पार्टी कार्यालय में यह बात कही है. वे अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नेताओं के साथ बैठक कर रहे थे.

नालंदा: बिहार की राजनीति (Bihar Politics) में इन दिनों 'जनसंख्या वार' शुरू हो गया है. बीजेपी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल (BJP Sanjay Jaiswal) ने कुछ दिनों पहले ही अररिया में कहा था कि भारत में सबसे अधिक बच्चे बिहार के अररिया (Araria) और किशनगंज (Kishanganj) में पैदा होते हैं. अब इस बयान को लेकर जेडीयू (JDU) के मंत्री श्रवण कुमार ने शुक्रवार को हमला बोला. उन्होंने कहा कि संजय जायसवाल से ये पूछें कि उनके घर में कितने बच्चे हैं.

बिहार सरकार (Bihar Government) के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार अपने गृह क्षेत्र नालंदा स्थित बिहार शरीफ मुख्यालय के पार्टी कार्यालय में पहुंचे थे. यहां अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नेताओं के साथ उन्होंने बैठक की. बैठक में जिले के दर्जनों अल्पसंख्यक कार्यकर्ता शामिल हुए जिसका मुख्य उद्देश्य लोकसभा और विधानसभा को लेकर पार्टी प्रखंड से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत बनाना था. इसके अलावा बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचे इसके लिए जागरूक करने के लिए कहा गया.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: जीतन राम मांझी की 'भविष्यवाणी', देश के अगले प्रधानमंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री का नाम बताया

इस दौरान बैठक में कहा गया कि 16 अगस्त से सदस्यता अभियान भी चलाया जा रहा है. सभी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता अपने घरों में बैनर और पार्टी का झंडा लगाएंगे. पत्रकारों से बातचीत के दौरान श्रवण कुमार ने कहा कि आने वाले समय में जेडीयू और मजबूत होगी.

'सिर्फ कानून बनाने से नहीं होगा नियंत्रण'

वहीं मीडिया ने जब सवाल किया कि बीजेपी के नेता संजय जायसवाल ने कहा है कि सीमांचल में जनसंख्या नियंत्रण होना चाहिए. इस बयान पर मंत्री श्रवण कुमार भड़क गए. कहा कि जो ये कह रहे हैं उनके कितने बच्चे हैं, उनसे पूछिए. कानून बनाकर कंट्रोल नहीं किया जा सकता है. इसके लिए शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने और वहां के लोगों जागरूक करने की जरूरत है. लड़कियों को जब तक बेहतर शिक्षा नहीं मिल पाएगी तो कैसे जागरूक होंगी? इसलिए लड़कियों को बेहतर शिक्षा की जरूरत है तब नियंत्रण हो पाएगा.

यह भी पढ़ें- Siwan News: महावीरी मेले में दो गुटों के बीच पथराव, सड़क पर आगजनी, पुलिसकर्मी सहित आधा दर्जन लोग घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़ी?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़?
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
राम मंदिर चढ़ावा विवाद से सबक! बिहार के मंदिरों में दान गिनती होगी पारदर्शी, धार्मिक न्यास बोर्ड के सख्त सुरक्षा नियम
राम मंदिर चढ़ावा विवाद से सबक! बिहार के मंदिरों में दान गिनती होगी पारदर्शी, धार्मिक न्यास बोर्ड के सख्त सुरक्षा नियम

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
दतिया में बवाल के बीच नरोत्तम मिश्रा का पहला बयान, अपने समर्थकों से बोले- 'ऐसा कुछ न करें कि...'
दतिया में बवाल के बीच नरोत्तम मिश्रा का पहला बयान, अपने समर्थकों से बोले- 'ऐसा कुछ न करें कि...'
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Ants Communication: हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
Embed widget