एक्सप्लोरर

Bihar Political Crisis:बिहार में कांग्रेस ने लिया संकल्प, नए राजनीतिक समीकरण को देगी समर्थन

Bihar News: कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान ने कहा, ‘‘सभी पार्टी विधायकों ने सर्वसम्मति से नीतीश के भाजपा से नाता तोड़ने की स्थिति में अस्तित्व में आने वाले नए समीकरण का समर्थन करने का संकल्प लिया है.’’

Patna News: बिहार (Bihar) में जारी राजनीतिक उठापटक के बीच कांग्रेस (Congress) ने कहा है कि पार्टी ने प्रदेश में बनने वाले नए समीकरण का समर्थन करने का संकल्प लिया है. इससे पहले कांग्रेस विधायक दल के नेता अजित शर्मा (Ajit Sharma) ने कहा था कि महागठबंधन की बैठक के बाद वो किसी नतीजे पर पहुंचेंगे. पटना से ऐसी खबरें हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने मंगलवार दोपहर साढे 12 बजे से 1 बजे के बीच राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है. इस मुलाकात के बाद बिहार में एक बड़ा राजनीतिक बदलाव आने की उम्मीद है.

कांग्रेस का प्लान क्या है

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के सचिव और पार्टी विधायक शकील अहमद खान ने कहा, ‘‘सभी पार्टी विधायकों ने सर्वसम्मति से नीतीश के भाजपा से नाता तोड़ने की स्थिति में अस्तित्व में आने वाले नए समीकरण का समर्थन करने का संकल्प लिया है.’’

महागठबंधन की बैठक

इससे पहले कांग्रेस विधायक दल के नेता अजित शर्मा ने कहा था, ''अभी कांग्रेस के सभी विधायक, वाम दल के सभी विधायक राबड़ी आवास जा रहे हैं. वहीं महागठबंधन की बैठक होगी. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार एनडीए से अलग होंगे तो हम लोग उनका समर्थन करेंगे. महागठबंधन नीतीश को ही मुख्यमंत्री बनाएगा लेकिन समर्थन हमलोग तब करेंगे जब वो एनडीए से अलग होंगे. शर्मा ने कहा कि जदयू से हम लोगों की कोई बातचीत नहीं हुई है ना कांग्रेस ने जदयू से संपर्क किया है. नीतीश के निर्णय का हम लोग इंतजार कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी के साथ नीतीश सरकार ठीक से नहीं चला पा रहे हैं. महंगाई, बेरोजगारी है. स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई हुई है. कानून व्यवस्था चरमराई हुई है. बीजेपी नीतीश को काम नहीं करने देती है.

बिहार विधानसभा में कौन कितने पानी में

इस समय बिहार विधानसभा में कांग्रेस के 19 विधायक हैं. वहीं राष्ट्रीय जनता दल के 79, बीजेपी के 77, जदयू के 45, सीपीआई(एमएल) के 12, एमआईएम के एक, हम के चार, सीपीएम के दो और सीपीआई के दो विधायकों के अलावा एक निर्दलीय विधायक है और एक सीट रिक्त है.

यह भी पढ़ें

Bihar Political Crisis: नीतीश कुमार ने राज्यपाल से मांगा मिलने का समय, बीजेपी के कोटे के सभी मंत्री देंगे इस्तीफा

Bihar News: बिहार के सीतामढ़ी से पकड़ी गई पाकिस्तानी लड़की, साथ में थे और 2 लोग, SSB ने रात भर की पूछताछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget