एक्सप्लोरर

Bihar Political Crisis: नीतीश कुमार ने राज्यपाल से मांगा मिलने का समय, बीजेपी के कोटे के सभी मंत्री देंगे इस्तीफा

Bihar News : बिहार में जारी सियासी संकट के बीच खबर यह आई है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है. उन्होंने राज्यपाल से साढे 12 बजे से 1 बजे बीच मिलने का समय मांगा है.

Bihar Politicla Crisis: बिहार (Bihar) में जारी सियासी संकट के बीच खबर यह आई है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है. उन्होंने राज्यपाल से साढे 12 बजे से 1 बजे बीच मिलने का समय मांगा है. यह भी खबर है कि बीजेपी (BJP) के कोटे के सभी मंत्री अपने पद से इस्तीफा देंगे. इस समय नीतीश कुमार के मंत्रीमंडल में बीजेपी के कोटे 16 मंत्री हैं. इसमें दो उपमुख्यमंत्री भी शामिल हैं.

पटना में बैठकों का दौर

जदयू के विधायकों और नेताओं की बैठक के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने जा सकते हैं. जदयू विधायकों की बैठक नीतीश कुमार के घर पर हो रही है. वहीं महागठबंधन में शामिल आरजेडी, कांग्रेस और वामदलों की बैठक राबड़ी देवी के आवास पर हो रही है. राबड़ी आवास पर सुबह से ही विधायकों के पहुंचने की वजह से हलचल तेज हो गई थी. सूत्रों के मुताबिक महागठबंधन में शामिल दलों में मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार के नाम पर सहमति बन गई है.कांग्रेस ने नीतीश कुमार की सरकार को खुलकर अपना समर्थन देने का एलान किया है. कहा जा रहा है कि राज्यपाल से मिलने नीतीश कुमार के साथ आरजेडी के तेजस्वी यादव भी होंगे. 

बिहार में बीजेपी किस रणनीति पर काम कर रही है

वहीं बिहार बीजेपी के नेता और उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के घर पर बीजेपी कोटे के मंत्रियों की बैठक चल रही है.  इस समय बिहार सरकार में बीजेपी के 16 मंत्री हैं. इनमें 14 मंत्री और दो उपमुख्यमंत्री शामिल हैं. सूत्रों के मुताबिक बीजेपी कोटे के मंत्री राज्यपाल से मिलकर अपना इस्तीफा उन्हें सौंप सकते हैं. इस बैठक में बिहार सरकार में मंभी शाहनवाज हुसैन और नितिन नवीन मौजूद नहीं हैं. बीजेपी अभी नीतीश कुमार के अगले कदम का इंतजार कर रही है. 

मंत्रियों से इस्तीफा दिलवाने के पीछे बीजेपी की यह रणनीति हो सकती है. बीजेपी यह दिखाना चाहती है कि जदयू की 45 सीटें होने के बाद भी हमने नीतीश कुमार को सीएम बनाए रखा. हर तरह से सहयोग किया है, लेकिन नीतीश कुमार ने धोखा दिया.

विधानसभा में किसके कितने विधायक

बिहार विधानसभा में अभी राष्ट्रीय जनता दल के 79, बीजेपी के 77, जदयू के 45, कांग्रेस के 19, सीपीआई(एमएल) के 12, एमआईएम के एक, हम के चार, सीपीएम के दो और सीपीआई के दो विधायकों के अलावा एक निर्दलीय विधायक है और एक सीट रिक्त है.

यह भी पढ़ें

Bihar Political Crisis: बड़ी खबर, इस्तीफा नहीं देंगे नीतीश कुमार, बीजेपी के मंत्रियों को किया जा सकता है बर्खास्त

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, PK ने याद दिलाई 2017 वाली बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, 'युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु'
ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, 'युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु'
ज्ञानेश कुमार का जाना तय? इस्तीफे को लेकर कांग्रेस ने की बड़ी तैयारी
ज्ञानेश कुमार का जाना तय? इस्तीफे को लेकर कांग्रेस ने की बड़ी तैयारी
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
6 पर मिला जीवनदान, फिर संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
6 पर मिला जीवनदान, फिर संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Embed widget