एक्सप्लोरर

Bihar Political Crisis : बिहार में क्या होगा? अब इन 5 संभावनाओं पर टिकी हैं सबकी निगाहें

Bihar Political Crisis : बिहार में क्या होगा? यह सवाल हर शख्स की जुबान पर है. राजनीतिक हलकों से लेकर आम जनता तक इस सवाल के जवाब ढूंढ़ने की कोशिश कर रही है.

Bihar Politics: बिहार में बीते दो दिनों से राजनीतिक अटकलों के बीच कयासों का दौर शुरू हो गया है. एक ओर जहां सूत्रों का दावा है कि बिहार में मौजूदा सरकार बस कुछ दिनों की मेहमान है तो वहीं जदयू ने इन कयासों को खारिज किया है. इतना ही नहीं सूत्रों का यह भी दावा है कि जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह के संपर्क में कुछ विधायक हैं और राज्य में महाराष्ट्र का फार्मूला लागू हो सकता है. इन सबके बीच राज्य में नए राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा शुरू हो गई है. दावा किया जा रहा है कि बिहार की सरकार और राजनीति में 15 अगस्त तक नई तस्वीर सामने आ सकती है. 

आइए हम उन परिस्थितयों की बात करें जो भविष्य में बिहार की राजनीति का नया रुख तय कर सकती हैं-

नीतीश को सीएम स्वीकार करेगी RJD?
संभावित नए राजनीतिक समीकरण की बात करें तो माना जा रहा है कि जनता दल यूनाइटेड और राष्ट्रीय जनता दल के बीच फिर से साल 2015 सरीखा गठबंधन हो सकता है. हालांकि दोनों दलों के आंकड़ों की गणित में इस बार RJD आगे है. आरजेडी के फिलहाल 77 विधायक हैं, वहीं जदयू के 45 विधायक हैं. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि अगर राजद और जदयू में फिर से गठबंधन के आसार बने तो लालू यादव की अगुवाई वाली पार्टी नीतीश कुमार को सीएम पद के लिए स्वीकार कर पाएगी या नहीं.

BJP हाईकमान संपर्क कर तो...
माना जा रहा है कि इस राजनीतिक घटनाक्रम पर बीजेपी हाईकमान की नजर है. अगर वह नीतीश कुमार से संपर्क करे तो संभव है कि वह मान जाएं और गठबंधन ना तोड़ें. दरअसल, जदयू ने बीते दिनों आरोप लगाया था कि बीजेपी ने आरसीपी सिंह को भड़काया और उन्हें पार्टी के खिलाफ इस्तेमाल किया. ऐसे में माना जा रहा है कि अगर बीजेपी, नीतीश से संपर्क स्थापित करके अपना पक्ष रखे तो संभव है कि धुंधली तस्वीर साफ हो जाएगी.

केंद्रीय मंत्रिमंडल में उचित हिस्सा चाहती है जदयू?
इसके अलावा यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि जदयू, केंद्रीय मंत्रिमंडल में उचित हिस्सा चाहती है. समझा जाता है कि जदयू, केंद्रीय मंत्रिमंडल में दो कैबिनेट और एक राज्यमंत्री पद चाहती है, हालांकि सूत्रों का दावा है कि बीजेपी इसके लिए तैयार नहीं है. इसकी वजह से जदयू नाराज बताई जा रही है. ललन सिंह ने बीते दिनों कहा है कि उनकी पार्टी केंद्रीय मंत्रिमंडल में  शामिल नहीं होगी. जब पत्रकारों ने पूछा कि ऐसे में गठबंधन का भविष्य क्या है तो उन्होंने कहा कि कल किसने देखा है. ऐसे में संभव है कि जेडीयू केंद्रीय मंत्रिमंडल में अपना उचित हिस्सा पाने के लिए प्रेशर पॉलिटिक्स कर रही हो.

RJD, कांग्रेस और वामदलों के महागठबंधन का समर्थन?
इसके साथ ही अटकलें लगाई जा रही है कि जदयू, राजद, कांग्रेस और वामदलों के महागठबंधन के साथ जुड़कर दोबारा सरकार बना सकती है. सूत्रों ने दावा किया था कि नीतीश कुमार ने इस बाबत कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से संपर्क किया था. मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर शकील अहमद खान ने कहा- मैं व्यक्तिगत तौर पर मैं नीतीश कुमार को पसंद करता हूं. कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान ने कहा कि नीतीश कुमार सर्वमान्य नेता हैं.  इसके बाद गठबंधन की कयासों ने फिर से जोर पकड़ लिया है.

वहीं राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा कि तेजस्वी यादव हर हालात पर नजर बनाए हुए हैं. उन्होंने कहा कि बिहार अपने लिए अच्छा फैसला करेगा. उनसे जब पूछा गया कि 'सरकार जा रही है?' तो राजद सांसद ने कहा कि उलझी हुई परिस्थिति में सुलझा हुआ जवाब नहीं हो सकता है.

बाहर से जदयू को समर्थन?
साल 2013 में जब जदयू और बीजेपी का गठबंधन टूटा तो राजद सरकार में शामिल तो नहीं हुई, लेकिन बाहर से समर्थन देकर उसे गिरने नहीं दिया और नीतीश कुमार सीएम बने रहे. फिर साल 2015 के विधानसभा चुनाव में दोनों दल एक साथ आए और बड़ी जीत हासिल की. समझा जाता है कि अगर राजद, जदयू और उसके भविष्य की नीतियों पर भरोसा करने में असफल रही तो सिर्फ सरकार बचाने के लिए नीतीश कुमार को समर्थन दे सकती है.

इन सबके बीच बिहार में विधानसभा की स्थिति की बात करें तो 243 सीटों वाली विधानसभा में 122 सीट बहुमत के लिए चाहिए. सत्ताधारी गठबंधन में बीजेपी 77, जेडीयू के 45, अन्य के 5 जोड़कर कुल 127 विधायक हैं. वहीं विपक्ष की बात करें तो राजद 79, कांग्रेस 19 और अन्य के पास 17 सीटें हैं जिनका कुल आंकड़ा 115 तक पहुंचता है.

Patna News: RJD में नीतीश कुमार के लिए दरवाजा बंद! जगदानंद सिंह का बड़ा बयान, कहा- नहीं होगा कोई गठबंधन

Bihar Politics: सियासी हलचल के बीच नीतीश को समर्थन देने के लिए कांग्रेस का बड़ा बयान, शकील अहमद खान ने किया साफ

राहुल सांकृत्यायन, abp live में बतौर डिप्टी न्यूज़ एडिटर कार्यरत हैं और स्टेट्स टीम का नेतृत्व कर रहे हैं. राहुल राजनीति, शासन-प्रशासन और समकालीन विषयों की खबरों की कवरेज और खबरों एवं घटनाक्रमों के संपादकीय समन्वय की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.

पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले राहुल ने अपने करियर की शुरुआत में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और फीचर डेस्क पर भी काम किया है. उनकी विशेष रुचि राजनीतिक खबरों, अपराध से जुड़े मामलों और राज्यों की समकालीन राजनीतिक गतिविधियों की कवरेज में रही है.

राहुल इससे पहले न्यूज़18 हिन्दी, वनइंडिया हिन्दी और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज और स्टेट्स कवरेज में महत्वपूर्ण अनुभव हासिल किया.

अपने पत्रकारिता करियर के दौरान राहुल ने कई महत्वपूर्ण घटनाओं और बड़े आयोजनों की कवरेज की है, जिनमें कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018, लोकसभा चुनाव 2024 ऑपरेशन सिंदूर और महाकुंभ 2025 जैसे प्रमुख घटनाक्रम शामिल हैं.

राहुल ने देश के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में शिक्षा प्राप्त की है. उन्होंने इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के आनुषंगिक महाविद्यालय ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज, प्रयागराज से बी.कॉम किया है. इसके अलावा राहुल ने केंद्रीय विद्यालय बस्ती से हाईस्कूल और सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग, बस्ती से इंटरमीडिएट की पढ़ाई की. आगे चलकर गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रम के तहत पत्रकारिता में परास्नातक भी किया.

खबरों के अलावा साहित्य और वैचारिक लेखन में भी राहुल की गहरी रुचि है. राहुल हिंदी साहित्य के प्रमुख रचनाकारों जैसे राहुल सांकृत्यायन, यशपाल, मुंशी प्रेमचंद, हजारी प्रसाद द्विवेदी और सर्वेश्वर दयाल सक्सेना के लेखन को विशेष रूप से पढ़ना पसंद करते हैं. इसके साथ ही ओम प्रकाश वाल्मिकी, महादेवी वर्मा, अष्टभुजा शुक्ल, विनोद शुक्ल, दुष्यंत कुमार, रामनाथ सिंह, अदम गोंडवी, राही मासूम रजा, गोपाल दास नीरज की रचनाओं में भी उनकी दिलचस्पी है.

खबरों के लिए राहुल से rahulsa@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget