एक्सप्लोरर

Bihar Politics: सियासी हलचल के बीच नीतीश को समर्थन देने के लिए कांग्रेस का बड़ा बयान, शकील अहमद खान ने किया साफ

Congress Support to CM Nitish Kumar: शकील अहमद खान सोमवार को एबीपी न्यूज से बात कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार सर्वमान्य नेता हैं.

पटनाः बिहार में सियासी उथल-पुथल के बीच कांग्रेस (Congress) का बड़ा बयान सामने आया है. कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और बिहार से विधायक शकील अहमद खान (Shakeel Ahmed Khan) ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) को लेकर बड़ी बात कह दी है. शकील अहमद खान सोमवार को एबीपी न्यूज से बात कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार सर्वमान्य नेता हैं. हम चाहते हैं कि अगर बीजेपी को छोड़ें तो हम लोगों के साथ आएं. हमारे यहां भी मुख्यमंत्री रहें. हमलोगों का समर्थन मिलेगा.

शकील अहमद खान ने बातचीत में आगे कहा कि नीतीश कुमार का चेहरा देश की राजनीति के लिए भी अच्छा है. बीजेपी के खिलाफ वो सशक्त होकर लड़ सकते हैं. रविवार को सोनिया गांधी से नीतीश कुमार की हुई बातचीत को लेकर उन्होंने कहा कि उन दोनों में बात हुई है इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन यह साफ है कि हमलोगों ने शाम में विधायक दल की बैठक बुलाई है. इसमें हमलोग सलाह मशविरा करेंगे कि अभी की जो राजनीतिक स्थिति है उसको कैसे हमलोग आगे बढ़ाएं.

यह भी पढ़ें- Chirag Paswan Statement: चिराग का बड़ा बयान- ललन सिंह बताएं क्या है नीतीश मॉडल, उपेंद्र कुशवाहा को लेकर कह दी ये बात

नरेंद्र मोदी को चुनौती देने की बात

इस दौरान शकील अहमद खान ने बीजेपी और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी चुनाव में चुनौती देने की बात कही. इससे पहले आरजेडी को लेकर पूछे गए सवाल वे कुछ भी बोलने से बचते दिए. सिर्फ इतना कहा कि जहां तक आरजेडी के सवाल की बात है तो ये उनकी पार्टी है. हालांकि जहां तक सारी सेक्युलर पार्टियां की बात है तो जब सभी पार्टियां एक साथ रहेंगी तो बीजेपी को हम लोग आसानी से हरा सकते हैं. आने वाले चुनाव में भी हमलोग एक साथ होकर चुनाव लड़ सकते हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को चुनौती दे सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- Bihar News: क्या CM नीतीश RJD के साथ बनाएंगे सरकार? JDU के तेवर से सियासी भूचाल, जानिए कैसे मिल रहे संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नालंदा में शराब तस्करों ने नहीं मारी थी सिपाही को गोली, SP का बड़ा खुलासा
नालंदा में शराब तस्करों ने नहीं मारी थी सिपाही को गोली, SP का बड़ा खुलासा
CJP को लेकर बीजेपी का हमला, गुरु प्रकाश बोले- कानून का पालन...
CJP को लेकर बीजेपी का हमला, गुरु प्रकाश बोले- कानून का पालन...
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
सेंट्रल पार्क को बंद करने पर RJD की प्रतिक्रिया, कहा- 'पूरी दिल्ली...'
सेंट्रल पार्क को बंद करने पर RJD की प्रतिक्रिया, कहा- 'पूरी दिल्ली...'

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget