एक्सप्लोरर

घूसखोर CO की जनता ने की फजीहत, तबादले से पहले पहनाई नोटों की माला, कहा- पैसों से बहुत प्यार है इनको

बीचबचाव करने आए लोगों को भीड़ ने किनारे कर दिया. वहीं, सीओ को जबरन सड़क किनारे कुर्सी पर बैठा दिया. बैठाने के बाद लोगों ने उन्हें जमकर खरी खोटी सुनाई. वहीं, गले में जबरन नोटों की माला पहना दी.

वैशाली: बिहार के वैशाली जिले में अजीबोगरीब मामला सामने आया है. मामला जिला मुख्यालय हाजीपुर का है, जहां पब्लिक ने घूसखोर अंचलाधिकारी की जमकर फजीहत की है. ताबादले के बाद सहयोगियों के साथ पार्टी करने रेस्टोरेंट पहुंचे राघोपुर के सीओ अक्षय प्रताप को कुछ स्थानीय लोगों ने खींच कर रेस्टोरेंट बाहर निकाला और फिर बीच सड़क पर उनकी जमकर फजीहत की. अब अंचलाधिकारी के फजीहत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

पार्टी करने पहुंचे थे अधिकारी

मालूम हो कि जून के अंत में राज्य के हर विभाग में पैमाने पर अधिकारियों का तबादला हुआ है. 200 से भी अधिक अंचलाधिकारियों को ट्रांसफर किया गया है. ऐसे में राघोपुर सीओ नई जगह पदभार ग्रहण करने से पहले लगभग 60 से 70 लोगों के साथ हाजीपुर के अनवरपुर स्थित रेस्टोरेंट में पार्टी करने गए थे. खुशनुमा माहौल था. तभी कुछ लोग जो अंचलाधिकारी की कार्यशैली से नाराज थे वो वहां आ धमके और उन्हें खींच कर बाहर निकाला. 

घंटों बनाए रखा बंधक

इस दौरान बीचबचाव करने आए लोगों को भीड़ ने किनारे कर दिया. वहीं, सीओ को जबरन सड़क किनारे कुर्सी पर बैठा दिया. बैठाने के बाद लोगों ने उन्हें जमकर खरी खोटी सुनाई. हालांकि, हालात तब और बिगड़ गए जब भीड़ ने जबरन सीओ को नोटों की माला पहननी चाही. ये देख सीओ भागने लगे. लेकिन लोगों ने उन्हें पकड़ कर उनके गले में हार डाल दी. 

दरअसल, सीओ पर जमीन दाखिल-खारिज करने के काम में गड़बड़ी करने का आरोप था. इसी बात से नाराज लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया. हालांकि, भारी फजीहत के बाद भीड़ से निकले सीओ ने बताया कि सम्बंधित जमीन का पर्चा डीसीएलआर के आदेश पर काटा गया है, इसमें उनका कोई दोष नहीं है.

यह भी पढ़ें -

Bihar Politics: जनसंख्या नियंत्रण को लेकर बिहार में घमासान जारी, मांझी ने कहा- CM नीतीश का ‘मॉडल’ ही सही

RJD ने CM नीतीश पर लगाया आरोप, कहा- मुख्यमंत्री ने बिहार में साम्प्रदायिक शक्तियों को दिया बढ़ावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
मुंगेर: आतंकी से साठ गांठ रखने वाला युवक गिरफ्तार, PAK गैंगस्टर से संपर्क, दिल्ली को दहलाने की थी साजिश!
मुंगेर: आतंकी से साठ गांठ रखने वाला युवक गिरफ्तार, PAK गैंगस्टर से संपर्क, दिल्ली को दहलाने की थी साजिश!
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
BJP से अभिषेक कुमार के प्रत्याशी बनने पर प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'आज से…'
BJP से अभिषेक कुमार के प्रत्याशी बनने पर प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'आज से…'

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
अभिषेक शर्मा ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, आखिर क्यों पहुंचे अदालत? जानें क्या है पूरा मामला
अभिषेक शर्मा ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, आखिर क्यों पहुंचे अदालत?
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget