एक्सप्लोरर

बाहर से आ रहे लोग बिहार सरकार के लिए बने चुनौती, बिना कोरोना टेस्ट के ही पहुंच रहे गांव

बिहार के लोग देश के करीब सभी शहरों में हैं, जिनके इस दौर में लौटने की संभावना है. बड़ी संख्या में लोग ट्रेनों और बसों से अपने घर वापस आ भी रहे हैं.

पटना: कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमितों की बढ़ती संख्या और विभिन्न प्रदेशों में सरकार द्वारा उठाए गए एहतियाती कदमों के बाद राज्यों में रह रहे बिहार के लोगों के वापस लौटने का सिलसिला जारी है. बाहर से आ रहे लोग बिहार सरकार के लिए चुनौती बन रहे हैं. हालांकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ऐसे आने वाले लोगों से जल्द बिहार वापस लौटने की अपील की है. इधर, आपदा प्रबंधन विभाग ने अब राज्य के 101 अनुमंडलों में क्वारंटीन सेंटर बनाने की कवायद प्रारंभ कर दी है. इन सेंटरों में आने वाले लोगों को रखा जाएगा. इस सेंटरों में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसका विशेष ख्याल रखा जाएगा. सभी सेंटरों में पानी और शौचालय की उचित व्यवस्था पर खास जोर दिया गया है.

आपदा प्रबंधन विभाग के सूत्रों का कहना है कि बिहार के लोग देश के करीब सभी शहरों में हैं, जिनके इस दौर में लौटने की संभावना है. सरकार इसी के मद्देनजर कवायद प्रारंभ कर दी है. आपदा प्रबंधन विभाग का कहना है कि अगर अनुमंडल में बने क्वारंटीन सेंटर में जगह की कमी होगी, तब वहां नजदीकी क्षेत्र के पंचायत भवनों में क्वारंटीन कैंप बनाए जाएंगे, जहां 14 दिन तक आने वाले लोगों को रखा जाएगा. 14 दिन तक अगर आने वाले लोगों में कोरोना का कोई लक्षण नहीं दिखेगा तब उन्हें घर जाने की इजाजत दे दी जाएगी. क्वारंटीन सेंटर में सोशल डिस्टेंसिग का कड़ाई से पालन किया जाएगा.

बिना टेस्ट के ही गांव पहुंच रहे लोग

इधर, सरकार की योजना इन क्वारंटीन सेंटर में ही आने वाले लोगों को निबंधन कराने की है, जिससे उनको सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा. इन मजदूरों को उनके स्किल के मुताबिक रोजगार भी उपलब्ध कराया जाएगा. इधर, अन्य प्रदेशों से बिहार आने का सिलसिला जारी है. बड़ी संख्या में लोग ट्रेनों और बसों से अपने घर वापस आ रहे हैं. ऐसे में सरकार का दावा है कि स्टेशनों और बस अड्डों पर आने वाले लोगों की जांच की जा रही है. लेकिन हकीकत है कि कई लोग बिना जांच कराए स्टेशन और बस अड्डों से बाहर पहुंच जा रहे हैं.

अधिकारी भी मानते हैं कि ऐसे लोग ही मुख्य चुनौती हैं. बाहर से आने वाले लोगों को यह पता नहीं होता है कि उन्हें कोरोना है या नहीं , ऐसे में वे गांव पहुंच जाते हैं और उनके संपर्क में आने वाले लोग संक्रमित हो जाते हैं. उल्लेखनीय है कि राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है. बुधवार को राज्य में 12,222 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है, जो अब तक एक दिन में मिलने वाले मरीजों में सर्वाधिक है.

यह भी पढ़ें-

तेजस्वी यादव का दावा- बिहार में संपूर्ण टीकाकरण करने में लग जाएंगे 8-9 साल, बताई ये वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- 'जब तक सम्राट चौधरी…'
BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- 'जब तक सम्राट चौधरी…'
राहुल गांधी पर गिरिराज सिंह का बड़ा दावा, अखिलेश को भी घेरा, बोले- 'ये असली...'
राहुल गांधी पर गिरिराज सिंह का बड़ा दावा, अखिलेश को भी घेरा, बोले- 'ये असली...'
'ज्ञानेश कुमार ने…', SIR पर उठ रहे सवालों पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान
'ज्ञानेश कुमार ने…', SIR पर उठ रहे सवालों पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान
बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति बने रामबचन राय, JDU में खुशी
बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति बने रामबचन राय, JDU में खुशी

वीडियोज

AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)
ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन की कल बड़ी बैठक, अखिलेश ने बनाई दूरी? राहुल के करीबी ने बताई वजह
इंडिया गठबंधन की कल बड़ी बैठक, अखिलेश ने बनाई दूरी? राहुल के करीबी ने बताई वजह
मुंबई में CJP के कार्यकर्ताओं का विरोध, लोगों ने बोलने नहीं दिया
मुंबई में CJP के कार्यकर्ताओं का विरोध, लोगों ने बोलने नहीं दिया
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
2025 तक IPL खेलने वाला 38 वर्षीय गेंदबाज बनेगा CSK का बॉलिंग कोच! रिपोर्ट
2025 तक IPL खेलने वाला 38 वर्षीय गेंदबाज बनेगा CSK का बॉलिंग कोच! रिपोर्ट
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
'ज्ञानेश कुमार ने…', SIR पर उठ रहे सवालों पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान
'ज्ञानेश कुमार ने…', SIR पर उठ रहे सवालों पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
Embed widget