एक्सप्लोरर

तेजस्वी यादव का दावा- बिहार में संपूर्ण टीकाकरण करने में लग जाएंगे 8-9 साल, बताई ये वजह

विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सरकार से योजना के बारे में पूछा है. उन्होंने कहा, जानना चाहता हूं कि लगभग 10 करोड़ आबादी के टीकाकरण का आपके पास क्या समग्र प्लान है?

पटना: केंद्र सरकार ने 1 मई से 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को कोरोना की वैक्सीन दिए जाने की घोषणा कर दी है. इस बीच, बिहार में अब टीकाकरण को लेकर सियासत प्रारंभ हो गई है. बीजेपी के नेता सुशील मोदी ने बुधवार को मुफ्त टीका देने की सलाह दी तो कुछ ही घंटों के बाद बिहार सरकार ने मुफ्त टीका देने की घोषणा कर दी. इस बीच, राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने इसकी योजना पूछते हुए कहा कि बिहार में सम्पूर्ण टीकाकरण करने में 8-9 साल लग जाएंगे.

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बुधवार को विधानसभा चुनाव के पहले मुफ्त टीकाकरण के वादे को याद दिलाते हुए राज्य सरकार से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को भी मुफ्त में टीका दिए जाने का आग्रह किया था. इसके बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की कि 18 साल और इससे ऊपर के सभी बिहार के लोगों को कोरोना टीकाकरण राज्य सरकार मुफ्त में कराएगी. इस घोषणा के बाद सत्ताधारी दलों ने मुख्यमंत्री के इस घोषणा का स्वागत किया.

4 महीनों में मात्र 4 प्रतिशत लोगों को टीका दिया गया- तेजस्वी

इधर, विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सरकार से योजना के बारे में पूछा है. उन्होंने मुफ्त टीकाकरण के लिए सरकार को शुक्रिया कहते हुए कहा कि विपक्ष की वजह से ही सही लेकिन देर आए दुरुस्त आए. उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा, "सर्वविदित है आपकी कथनी और करनी में हमेशा भारी फर्क रहा है. जानना चाहता हूं कि लगभग 10 करोड़ आबादी के टीकाकरण का आपके पास क्या समग्र प्लान है? या फिर 19 लाख नौकरी-रोजगार की तरह इसे भी कोरी 'घोषणा' मात्र ही समझा जाए?"

तेजस्वी ने कहा कि अबतक राज्य में 4 महीनों में मात्र 4 प्रतिशत लोगों को टीका दिया गया है. इस गति से अगर टीकाकरण अभियान चलता रहा तो सम्पूर्ण टीकाकरण करने में 8-9 साल लग जाएंगे.

यह भी पढ़ें-

पटना AIIMS के 384 डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ कोरोना पॉजिटिव, PMCH-NMCH के कई कर्मी भी संक्रमित

कोरोना वायरस से लड़ने की बजाय आपस में भिड़ रहे बिहार में NDA के नेता !

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: BJP से प्रत्याशी के ऐलान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP से प्रत्याशी के ऐलान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
बिहार: TRE-4 पर ताजा अपडेट, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, '25 जुलाई तक BPSC को…'
बिहार: TRE-4 पर ताजा अपडेट, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, '25 जुलाई तक BPSC को…'
Samastipur Murder: गैंगवार में डबल मर्डर! समस्तीपुर में प्रभात चौधरी और सन्नी कुमार की गोली मारकर हत्या
गैंगवार में डबल मर्डर! समस्तीपुर में प्रभात चौधरी और सन्नी कुमार की गोली मारकर हत्या
पटना PMCH में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 4 सूत्री मांगों को लेकर OPD और OT रहेगी ठप
पटना PMCH में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 4 सूत्री मांगों को लेकर OPD और OT रहेगी ठप

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों ने छोड़ा साथ, प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दाखिला, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों ने छोड़ा साथ, प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दाखिला, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Embed widget