एक्सप्लोरर

बिहार: मरीजों को अब मिलगा शुद्ध और पोषक भोजन, 'दीदी की रसोई' परोसेगी खाना

मंगल पांडेय ने कहा कि अब राज्य के सभी जिला और अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती मरीजों को 'दीदी की रसोई' का शुद्ध व पोषक खाना मिलेगा.

पटना: बिहार के सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीजों को अब शुद्ध और पोषक भोजन मिलेगा. इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने अनूठी पहल करते हुए सभी सरकारी अस्पतालों में कैंटीन की सुविधा समाप्त कर 'दीदी की रसोई' प्रारंभ करने की योजना बनाई है. इसी रसोई से अस्पतालों में भर्ती मरीजों को भोजन परोसा जाएगा. बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा है कि राज्य के लोगों को सुलभ और सुदृढ स्वास्थ्य सेवाएं सहित मरीजों को शुद्ध भोजन उपलब्ध कराने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग दृढ संकल्पित है, जिसके लिए सरकार प्रयत्नशील है.

मंगल पांडेय ने कहा कि अब राज्य के सभी जिला और अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती मरीजों को 'दीदी की रसोई' का शुद्ध व पोषक खाना मिलेगा. इसके लिए राज्य स्वास्थ्य समिति और बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन समिति (जीविका) के बीच करार किया जाएगा. पांडेय ने बताया कि फिलहाल जीविका की महिलाओं द्वारा संपोषित सामुदायिक संगठन दीदी की रसोई और राज्य स्वास्थ्य समिति की अनूठी पहल के तहत राज्य के सात जिलों- बक्सर, शिवहर, सहरसा, गया, शेखपुरा, पूर्णिया और वैशाली के सदर अस्पतालों और शेरघाटी के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती मरीजों पौष्टिक व गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है. इस पहल के सकारात्मक परिणाम आने के बाद राज्य के सभी जिला एवं अनुमंडलीय अस्पतालों में यह व्यवस्था की जा रही है.

महिलाओं की भी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा

सरकार का मानना है कि इससे जीविका की महिलाओं की भी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनेगी और अस्पतालों में भर्ती मरीजों को भी गुणवत्तापूर्ण और पोषक स्वादिष्ट भोजन मिल सकेगा. बिहार मंत्रिमंडल ने मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के इस प्रस्ताव को मंजूरी भी दे दी है. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि प्रति मरीज को रोज भोजन के लिए मिलने वाली राशि को भी 100 रुपये से बढ़ाकर 150 रुपये कर दिया गया है. इस राशि में प्रत्येक वर्ष पांच प्रतिशत बढ़ोतरी की जाएगी.

अधिकारी ने बताया कि राज्य स्वास्थ्य समिति और जीविका इस व्यवस्था के मूल्यांकन के बाद करार को और आगे बढ़ाया जाएगा. फिलहाल यह करार पांच सालों के लिए ही होगा. विभाग के मुताबिक अस्पताल परिसर में दीदी की रसोई के अलावे और कोई कैंटीन या भोजनालय नहीं होगा. दीदी की रसोई के लिए संबंधित अस्पताल परिसर में स्थान, बिजली और पानी की व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग उपलब्ध कराएगा लेकिन बिजली बिल का भुगतान संबंधित दीदी की रसोई द्वारा किया जाएगा.

हाल ही में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पूर्णिया दौरे में वहां के अस्पतालों में जीविका की महिलाओं द्वारा बेहतर भोजन व्यवस्था को देखा था और इसे अन्य अस्पतालों में लागू करने की घोषणा की थी.

यह भी पढ़ें-

क्या लालू की जगह लेने की तैयारी में हैं तेजस्वी? पार्टी कार्यालय में हुए इस बदलाव ने किया इशारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में पुलिस की बदमाश से मुठभेड़, बड़ी वारदात की साजिश का खुलासा
पटना में पुलिस की बदमाश से मुठभेड़, बड़ी वारदात की साजिश का खुलासा
वैशाली हादसा: पीड़ितों से मिलेंगे पहुंचे चिराग पासवान, बोले- 'जो भी दोषी...'
वैशाली हादसा: पीड़ितों से मिलेंगे पहुंचे चिराग पासवान, बोले- 'जो भी दोषी...'
आशुतोष और सौरव को तिहाड़ भेजे जाने पर RJD का बड़ा बयान, 'BJP को…'
आशुतोष और सौरव को तिहाड़ भेजे जाने पर RJD का बड़ा बयान, 'BJP को…'
वैशाली नाव हादसे का गुनहगार कौन? जान बचाने वाले ग्रामीण ने खोली पोल
वैशाली नाव हादसे का गुनहगार कौन? जान बचाने वाले ग्रामीण ने खोली पोल

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
Embed widget