एक्सप्लोरर

वैशाली हादसा: पीड़ितों से मिलेंगे पहुंचे चिराग पासवान, बोले- 'जो भी दोषी...'

चिराग पासवान ने इसे हृदय विदारक घटना बताया. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें अपनी भूमिका को तत्परता से निभाएंगी. इस घटना पर अपना दुख प्रकट किया है.

वैशाली के राघोपुर में हुए नाव हादसे के बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पीड़ित परिवार से मिलने के लिए बुधवार (14 अक्टूबर, 2026) को दिल्ली से बिहार पहुंचे. पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से कहा कि आज कैबिनेट थी, कैबिनेट को छोड़कर मैं इस सोच के साथ यहां आया हूं कि जो पीड़ित परिवार हैं, दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े रहकर भविष्य में परिस्थितियों को बेहतर करने की दिशा में हम कार्य करेंगे.

चिराग पासवान ने कहा, "ये ऐसी हृदय विदारक घटना है जिस पर यकीन नहीं हो रहा है. कल रात से जब से वो तस्वीरें वो दृश्य सामने आए हैं कि किस तरह से छोटे-छोटे बच्चे चले गए. तकलीफ तो किसी के भी जाने से होती है लेकिन जब मृतकों में ऐसे छोटे बच्चों के शव दिखाई देते हैं तो ये तकलीफ और बढ़ जाती है…"

यह भी पढ़ें- वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला

'जो गए वो वापस नहीं आएंगे लेकिन...'

चिराग ने कहा, "मैं खुद वहां जा रहा हूं. जो लोग गए हैं, वे तो कभी वापस नहीं आएंगे लेकिन कम से कम जो हैं, उनके इलाज में और जो पीड़ित परिवार हैं, उन्हें किस तरह से सहयोग किया जा सकता है, उस दिशा में केंद्र व राज्य सरकारें अपनी भूमिका को तत्परता से निभाएंगी. कल देर रात जब मुझे इस घटना की जानकारी मिली, प्रधानमंत्री के भी संज्ञान में इस विषय को लाया गया. उन्होंने भी इस घटना को लेकर अपना दुख प्रकट किया है."

'जो भी दोषी होगा, कार्रवाई की जाएगी'

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की भी घोषणा की गई है. यकीनन ये बहुत बड़ी लापरवाही है और जो भी इसमें दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन की लापरवाही से अगर ऐसी घटना घटी है तो यकीनन दोषी अधिकारी के खिलाफ बिहार सरकार और मुख्यमंत्री के संज्ञान में इस घटना को लाकर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें- वैशाली नाव हादसे का गुनहगार कौन? जान बचाने वाले ग्रामीण ने खोली पोल

आर्यन आनंद ने 2015 में पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2016 में दिल्ली में एक पॉलिटिकल campaining टीम के साथ डिजिटल जर्नलिज्म से कैरियर की शुरुआत की. 2018 में पटना लौटकर बिहार के प्रतिष्ठित डिजिटल चैनल फर्स्ट बिहार में हुआ रिपोर्टर काम किया. फर्स्ट बिहार में 5 साल काम करने के बाद एबीपी से साल 2024 में जुड़ा.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष और सौरव को तिहाड़ भेजे जाने पर RJD का बड़ा बयान, 'BJP को…'
आशुतोष और सौरव को तिहाड़ भेजे जाने पर RJD का बड़ा बयान, 'BJP को…'
वैशाली नाव हादसे का गुनहगार कौन? जान बचाने वाले ग्रामीण ने खोली पोल
वैशाली नाव हादसे का गुनहगार कौन? जान बचाने वाले ग्रामीण ने खोली पोल
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
BPSC शिक्षक भर्ती में डीएलएड अभ्यर्थियों को राहत, भर सकेंगे फॉर्म
BPSC शिक्षक भर्ती में डीएलएड अभ्यर्थियों को राहत, भर सकेंगे फॉर्म
Advertisement

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget