एक्सप्लोरर

बिहार: पप्पू यादव की ड्राइवरों की 'सेना' तैयार, भेजेंगे छपरा, BJP सांसद ने दी थी ये चुनौती

आरोपों पर सफाई देते हुए राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि पप्पू यादव मधेपुरा से छपरा राजनीति करने तो आ गए लेकिन उन्हें ये नहीं पता कि छपरा में कितने एम्बुलेंस चल रहे हैं. उन्होंने कहा था कि पप्पू यादव सभी एम्बुलेंस मुफ्त में ले जाएं और जल्द ड्राइवर उपलब्ध कराएं.

पटना: जाप सुप्रीमो पप्पू यादव की ड्राइवरों की सेना तैयार हो गई है. 40 लाइसेंस धारी ड्राइवरों को अब पप्पू यादव छपरा भेजेंगे. इससे पहले सभी ड्राइवरों की सूची सरकार को सौंपी जाएगी. कोरोना के बढ़ते प्रभाव के बीच शनिवार को जाप सुप्रीमो ने पीसी की, जिसमें उन्होंने ऑन कैमरा 40 ड्राइवरों की गिनती की और कहा कि ये सभी सांसद राजीव प्रताप रुडी की दफ्तर के कैंपस में खड़ी एम्बुलेंस चलाएंगे और कोरोना काल में जनता को राहत पहुंचाने में अपना सहयोग देंगे. बता दें कि इन ड्राइवरों का छपरा भेजने का खर्च भी पप्पू यादव ही उठाएंगे.

क्या है पूरा मामला ?

बता दें कि कल पप्पू यादव छपरा के अमनौर स्थित राजीव प्रताप यादव रुडी के कार्यालय पहुंचे थे, जहां उन्होंने देखा कि दर्जनों एंबुलेंस परिसर में खड़ी थीं. ये देखकर पप्पू यादव ने कहा कि अभी जिस तरह का माहौल है, ऐसे में एंबुलेंस की जरूरत है. लेकिन यहां ये ऐसे ही रखी गई हैं. 

पप्पू यादव ने ट्वीट कर लिखा, “ बीजेपी के पूर्व केंद्रीय मंत्री राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी जी के अमनौर स्थित कार्यालय परिसर में दर्जनों एंबुलेंस बरामद! सांसद विकास निधि से खरीदा गया एम्बुलेंस किसके निर्देश पर यहां छिपाकर रखा गया है, इसकी जांच हो. सारण डीएम, सिविल सर्जन यह बताएं! BJP जवाब दे!”

इधर, अपने ऊपर लगे आरोपों पर राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि पप्पू यादव मधेपुरा से छपरा राजनीति करने तो आ गए लेकिन उन्हें ये नहीं पता कि छपरा में कितने एम्बुलेंस चल रहे हैं. 90 में से कुल 56 एम्बुलेंस चल रही हैं, जो छपरा और सिवान के मरीजों की सेवा में लगी हुई हैं. बाकी के एम्बुलेंस ड्राइवर नहीं होने की वजह से खड़ी हैं.

उन्होंने कहा था, " मैं तो कहता हूं कि पप्पू यादव सभी एम्बुलेंस मुफ्त में ले जाएं, लेकिन छपरा के लोगों को ये वादा करें कि वो अपनी देख रेख में एम्बुलेंस का संचालन करवाएंगे और जल्द से जल्द ड्राइवर उपलब्ध करवाएंगे. अंत में उन्होंने कहा था, " पप्पू जी आप भले ही राजनीति के लिए ये सब करते हैं, लेकिन छपरा की जनता समझदार है, सब समझती है, वो आपके झांसे में नहीं आने वाली."

बीजेपी सांसद की इस चुनौती को पप्पू यादव ने स्वीकार किया था और कहा था कि सम्मान के साथ चुनौती स्वीकार है. आपको ड्राइवर नहीं हो रहा है तो सारण, पटना जहां चलाना चाहते हैं, सभी एम्बुलेंस उपलब्ध कराएं. मैं 70 ड्राइवर देता हूं. कोरोना मरीज को मुफ्त सेवा दी जाएगी. अपने कहे अनुसार आज पप्पू यादव ने ड्राइवर उपलब्ध करवा भी दिया.

यह भी पढ़ें - 

बेटी ने दफन की मां की लाश, अंतिम संस्कार के लिए नहीं थे पैसे, पिता की चार दिन पहले हुई थी मौत

एंबुलेंस विवाद: पप्पू यादव और राजीव प्रताप रुडी ने ABP न्यूज पर रखा अपना पक्ष, जानें- क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
सुपर CM जिंदाबाद… नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, संजय झा से क्या बात हुई?
सुपर CM जिंदाबाद… नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, संजय झा से क्या बात हुई?
तेजस्वी यादव के 15 सवाल, 'हिसाब' दे पाएंगे CM सम्राट चौधरी?
तेजस्वी यादव के 15 सवाल, 'हिसाब' दे पाएंगे CM सम्राट चौधरी?
AK-47 से चली गोली पर अब लालू यादव की प्रतिक्रिया, 'इस तानाशाही...'
AK-47 से चली गोली पर अब लालू यादव की प्रतिक्रिया, 'इस तानाशाही...'

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget