एक्सप्लोरर

Bihar Panchayat Upchunav: बिहार में पंचायत उपचुनाव की घोषणा, 2682 पदों पर होगा मतदान, ये रही पूरी जानकारी

Panchayat Upchunav 2023: राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से मंगलवार को इस संबंध में सूचना दी गई है. साथ ही पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव को भी सूचित किया गया है.

पटना: बिहार में त्रिस्तरीय पंचायतों में उपचुनाव के लिए घोषणा हो गई है. मंगलवार को इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से सूचना दी गई है. 2682 पदों पर दो फरवरी 2023 को मतदान कराया जाएगा और तीन फरवरी को मतों की गिनती होगी. आयोग ने 24 दिसंबर 2022 को मतदाता सूची का प्रकाशन और 28 दिसंबर को मुद्रण कराने की तारीख तय की है.

पंचायत आम चुनाव के बाद यह पहला उपचुनाव

पंचायत उपचुनाव के संबंध में आयोग सचिव मुकेश सिन्हा ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया है. साथ ही आयोग ने पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव को भी सूचित कर दिया है. पंचायत आम चुनाव के बाद यह पहला उपचुनाव है. 10 जनवरी 2023 को अधिसूचना जारी होगी. नामांकन का काम 11 से 18 जनवरी 2023 तक चलेगा.

23 जनवरी 2023 तक नाम वापसी

इसके बाद 21 जनवरी 2023 को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी. 23 जनवरी 2023 तक अभ्यर्थी नाम वापस ले सकेंगे. इसी दिन अंतिम रूप से उपचुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के नाम की घोषणा आयोग करेगा.आयोग ने 15 जून 2022 तक रिक्त पदों को चिह्नित कर उपचुनाव कराने का कार्यक्रम तय किया है.

कुल 2682 पद हैं खाली

बताया जाता है कि जिला परिषद सदस्य के चार, पंचायत समिति सदस्य के 26, ग्राम पंचायत मुखिया के 29, ग्राम कचहरी सरपंच के 35, ग्राम पंचायत सदस्य के 266 और ग्राम कचहरी पंच के 2322 पद खाली हैं. यानी कुल 2682 पदों के लिए उपचुनाव होगा.

सबसे अधिक सीवान जिले में रिक्त हैं पद

आयोग द्वारा जिलों को भेजी गई सूची में सबसे अधिक पद बिहार के सीवान जिले में है. यहां कुल 187 पद रिक्त हैं. इसके बाद गया जिले में 166, मधुबनी जिले में 153, सारण जिले में 149, पटना जिले में 138, नालंदा जिले में 117 और दरभंगा जिले में 116 पद रिक्त हैं.

यह भी पढ़ें- Aaditya Thackeray Patna Visit: तेजस्वी यादव से मुलाकात करेंगे शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे, सियासी हलचल तेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार मानसून सत्र: '2 कमरे में 565 बच्चे पढ़ रहे, प्राथमिकता क्या है?', BJP ने अपनी ही सरकार को घेरा
बिहार मानसून सत्र: '2 कमरे में 565 बच्चे पढ़ रहे, प्राथमिकता क्या है?', BJP ने अपनी ही सरकार को घेरा
राजस्व विभाग में अनियमितता पर सख्ती, बिहार के 3 अंचल अधिकारियों पर गिरी गाज, एक निलंबित
राजस्व विभाग में अनियमितता पर सख्ती, बिहार के 3 अंचल अधिकारियों पर गिरी गाज, एक निलंबित
पटना: 17 साल की सौम्या दो दिन से लापता, परिवार का रो-रो कर बुरा हाल, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
पटना: 17 साल की सौम्या दो दिन से लापता, परिवार का रो-रो कर बुरा हाल, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
छात्रों पर लाठीचार्ज के मामले में कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'काश मोदी जी भी…'
छात्रों पर लाठीचार्ज के मामले में कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'काश मोदी जी भी…'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget