एक्सप्लोरर

Bihar News: ढलाई के 24 घंटे के अंदर ही ध्वस्त हुआ डेढ़ करोड़ की लागत से बन रहा RCC पुल, तीन मजदूर हुए घायल

सहरसा निर्माणाधीन आरसीसी पुल ढलाई के अगले दिन ही ध्वस्त हो गया. इस घटना में तीन मजदूर दबकर घायल हो गए, जिन्हें ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया.

सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के कठडुमर गांव में बीते बुधवार को निर्माणाधीन आरसीसी पुल की ढलाई की गई थी, जो एक दिन बाद गुरुवार को ही ध्वस्त हो गया. इस घटना में तीन मजदूर दबकर घायल हो गए, जिन्हें ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. वहीं, इस मामले में अब विभागीय जांच भी शुरू हो चुकी है. इधर, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन से इंजीनियर और ठेकेदार पर अविलंब कार्रवाई की मांग की है.

बता दें कि यह पुल सिमरी-बख्तितरपुर प्रखंड के कोसी तटबंध के अंदर कठडुमर और दह के बीच महिंद्रा कंस्ट्रक्शन द्वारा बनाया जा रहा है. यह कार्य ग्रामीण विभाग प्रमंडल सिमरी-बख्तितरपुर के अधीन हो रहा है. करीब एक करोड़ 48 लाख रुपये की लागत से आरसीसी पुल और पहुंच पथ का निर्माण होना है. वहीं, घटना के बाद ग्रामीणों ने बताया कि निर्माणाधीन पुल की जो प्राक्कलन राशि थी उसके अनुरूप पुल का निर्माण कार्य नहीं हो रहा था और घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा था. निर्माणाधीन पुल के कार्य को देखने इंजीनियर कभी नहीं आते थे. घटिया सामग्री के वजह से ही पुल ध्वस्त हुआ है. हमलोग ठेकेदार को बार-बार कह रहे थे, लेकिन हमारी बात को अनसुना कर वो घटिया सामग्री का इस्तेमाल करते रहा, जिसके कारण यह हादसा हुआ है.

ये भी पढ़ें- कैसा होगा राष्ट्रपति का उम्मीदवार? तारिक अनवर ने BJP पर तंज कसते हुए दिया जवाब, कहा- ऐसा हो देश का प्रथम व्यक्ति

पहले से ही थी पुल टूटने की आशंका

ग्रामीणों ने ये भी बताया कि जिस रोज पुल की ढलाई हो रही थी उस दिन इंजीनियर भी वहां मौजूद नहीं था. हम लोगों को पहले से ही आशंका थी कि यह पुल टूटने वाला है और ढलाई के एक दिन बाद ही पुल ध्वस्त हो गया और तीन मजदूर भी दब गए. बताया जा रहा है कि जब पुल गिरा तो वहां अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया था. हालांकि, ग्रामीणों की मदद से पुल के मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. ग्रामीणों ने प्रशासन से इंजीनियर और ठेकेदार पर अविलंब कार्रवाई की मांग की है.

पहले वाले सेंट्रिंग पर कर दी गई ढलाई

वहीं, ग्रामीण कार्य प्रमंडल सिमरी-बख्तितरपुर के इंजीनियर संग्राम हेम्ब्रम ने बताया कि यह पुल 35 मीटर लंबा बनना है. इस पुल के लिए 100 मीटर लंबा पहुंच पथ भी बनेगा. उन्होंने ये भी कहा कि यह कार्य खगड़िया जिले के शिववा चौथम के रहने वाले ठीकेदार महेंद्र कुमार को आवंटित किया गया था. सेंट्रिंग निरीक्षण के दौरान उन्होंने फिर से ठेकेदार को सेंट्रिंग करने के लिए कहा था, लेकिन वो पहले वाले सेंट्रिंग को नहीं बदला और उसी पर से ढलाई कर दिया, जिसके कारण पुल ध्वस्त हो गया. फिलहाल इसकी जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें- Nawada News: बिहार की चौमुखी के चेहरे पर लौटी मुस्कान, गांव वालों के लिए अभिनेता सोनू सूद बन गए भगवान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget