एक्सप्लोरर

Bihar News: सूबे में सुखाड़ को लेकर सरकार अलर्ट, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समीक्षा बैठक के दौरान दिए निर्देश

बिहार के कई जिलों में सुखाड़ की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक की. इस दौरान अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. कहा कि किसानों को असुविधा नहीं होनी चाहिए.

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को एक अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' में अल्प वर्षापात से उत्पन्न सुखाड़ की स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक की. इस दौरान अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्प वर्षापात के कारण संभावित परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए प्रभावित किसानों की समस्याओं से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो. उन्होंने कहा कि किसानों के बीच वैकल्पिक फसल हेतु प्रचार-प्रसार करें और बीज की पर्याप्त उपलब्धता रखें. 

मुख्यमंत्री ने कहा कि जल जीवन हरियाली अभियान की शुरुआत जल के संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ाने के लिए की गई है. इस अभियान के सभी अवयवों के कार्य प्रगति की नियमित समीक्षा करते रहें. जल संचयन के कार्यों में कहीं कोई अवरोध हो तो उसे जल्द दूर करें. नहरों में जलापूर्ति लगातार जारी रखें. समीक्षा के दौरान कृषि विभाग के सचिव एन सरवन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक राज्य में 15 से 20 प्रतिशत रोपनी का कार्य हुआ है. अल्प वर्षापात के कारण संभावित उत्पन्न परिस्थिति से निपटने को लेकर विभाग तैयारी में जुटा है.

ये भी पढ़ें- Patna News: बंदी के बावजूद राजधानी पटना में चल रही थी शराब पार्टी, पुलिस ने एक ढाबे से 8 लोगों को पकड़ा

इन आठ जिलों में कम हुई बारिश

वहीं, आपदा प्रबंधन सह जल संसाधन विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने वर्ष 2022 में एक जून से 8 जुलाई की अवधि में वर्षापात की स्थिति की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस अवधि में आठ जिलों- अररिया, बेगूसराय, बक्सर, किशनगंज, मधेपुरा, मधुबनी, पूर्णिया एवं सुपौल को छोड़कर शेष 30 जिलों में सामान्य से 20 प्रतिशत से भी कम वर्षा दर्ज किया गया है. उन्होंने वर्ष 2017 से 2021 तक के बारिश की वर्षवार विचलन प्रतिशत की स्थिति भी बताई. उन्होंने बताया कि नहरों में जल की आपूर्ति की जा रही है.

ये भी पढ़ें- Shinzo Abe Death: CM नीतीश ने जापान के पूर्व पीएम की हत्या पर गहरी शोक व्यक्त की, कहा- आबे को बिहार की विशेष समझ थी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का बदला नियम, अब मिलेंगे इतने रुपये
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का बदला नियम, अब मिलेंगे इतने रुपये

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget