एक्सप्लोरर

Patna News: बंदी के बावजूद राजधानी पटना में चल रही थी शराब पार्टी, पुलिस ने एक ढाबे से 8 लोगों को पकड़ा

पटना पुलिस ने शराब की पार्टी करते आठ लोगों को गिरफ्तार किया है. इसमें से पांच लोग बड़ी कंपनियों में बड़े ओहदे पर कार्यरत हैं. फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है.

पटना: बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर आ रही है, जहां शुक्रवार को पटना पुलिस ने शराब की पार्टी करते आठ लोगों को गिरफ्तार किया है. शहर के पत्रकार नगर थाने की पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर यह कार्रवाई की है. पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के 90 फीट के पास और अगम कुआं थाना क्षेत्र से सटे इलाके में छापेमारी कर नशे में धुत सभी लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इसमें पांच लोग बड़ी कंपनियों में बड़े ओहदे पर कार्यरत हैं.

बताया जाता है कि पकड़े गए हाईप्रोफाइल लोग शहर के एक ढाबे में बैठकर शराब पार्टी कर रहे थे. इसी दौरान पुलिस वहां पहुंच गई और सभी को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल, शुरूआती पूछताछ में इन्होंने शराब खरीदने वाली जगह का नाम बता दिया है. इसके बाद पुलिस शराब बेचने वालों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है. बता दें कि राज्य में शराबबंदी कानून लागू है. इसके बावजूद भी राजधानी पटना में आए दिन शराब पार्टी करते लोग गिरफ्तार होते हैं. वहीं, पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी शराब माफिया राजधानी तक शराब की खेप पहुंच रहे हैं और पुलिस उनको रोकने में नाकाम है.

ये भी पढ़ें- Aurangabad News: तीन महीना पूर्व मृत हुए लोगों को भी दी जा रही कोविड-19 की बूस्टर डोज, मोबाइल पर आया मैसेज

पुलिस ने सभी को एक्साइज कोर्ट भेजा

पत्रकार नगर थाना के थानाध्यक्ष मनोरंजन भारती ने बताया कि आठ लोग को शराब पार्टी करते हुए गिरफ्तार किया गया है. सभी की गिरफ्तारी न्यू बाइपसा क्षेत्र से हुई है. गिरफ्तारी के बाद सभी को आगे की कार्रवाई के लिए एक्साइज कोर्ट भेज दिया गया है. गिरफ्तार लोगों की निशानदेही पर शराब तस्कर की गिरफ्तारी के लिए फिलहाल छापेमारी की जा रही है. जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें- Kaali Controversy: फिल्म 'काली' के पोस्टर पर पटना के काली मंदिर के पुजारी ने जताया रोष, कहा- अपमान बर्दाश्त नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार की नई सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, JDU पर BJP भारी! देखें पूरी लिस्ट
बिहार की नई सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, JDU पर BJP भारी! देखें पूरी लिस्ट
प्रशांत किशोर की पार्टी का बड़ा दावा, 'CM सम्राट चौधरी नहीं पूरा कर पाएंगे कार्यकाल, JDU ही...'
प्रशांत किशोर की पार्टी का बड़ा दावा, 'CM सम्राट चौधरी नहीं पूरा कर पाएंगे कार्यकाल, JDU ही...'
सम्राट चौधरी के खिलाफ बागी सुर! लेशी सिंह बोलीं- 'कहां से आप लोग बीजेपी और जेडीयू...'
सम्राट चौधरी के खिलाफ बागी सुर! लेशी सिंह बोलीं- 'कहां से आप लोग बीजेपी और जेडीयू...'
'बिहार में सिर्फ मोदी-नीतीश मॉडल ही चलेगा', शपथ के बाद बोले CM सम्राट चौधरी
'बिहार में सिर्फ मोदी-नीतीश मॉडल ही चलेगा', शपथ के बाद बोले CM सम्राट चौधरी

वीडियोज

होर्मुज के पानी मेें 'मौत का जाल' !
Noida Labour Protest Update: नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, कई सेक्टर में फैली टेंशन ! | Noida News
Chitra Tripathi: ट्रंप का 'होर्मुज' प्रहार ईरान भी तैयार! | Hormuz | IranUSCeasefire | Janhit
Bharat Ki Baat: होर्मुज़ को लेकर Trump की अगली चाल क्या? | Strait Of Hormuz | Iran- Irael
Sandeep Chaudhary: गैस और महंगाई पर क्यों गरमाई जनता ? सटीक विश्लेषण | Labour Protest | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत किशोर की पार्टी का बड़ा दावा, 'CM सम्राट चौधरी नहीं पूरा कर पाएंगे कार्यकाल, JDU ही...'
प्रशांत किशोर की पार्टी का बड़ा दावा, 'CM सम्राट चौधरी नहीं पूरा कर पाएंगे कार्यकाल, JDU ही...'
ऑफिसर को बचाने नहीं ईरान के परमाणु ठिकाने तबाह करने ट्रंप ने भेजा था फाइटर जेट? सैटेलाइट से खुलासा
ऑफिसर को बचाने नहीं ईरान के परमाणु ठिकाने तबाह करने ट्रंप ने भेजा था फाइटर जेट? सैटेलाइट से खुलासा
अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल को शेयर करनी होगी अपनी लोकेशन, डोप टेस्ट भी होगा; NADA का फैसला
अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल को शेयर करनी होगी अपनी लोकेशन, डोप टेस्ट भी होगा; NADA का फैसला
कोविड वैक्सीन थी शेन वॉर्न की मौत का कारण? 4 साल बाद बेटे ने किया सनसनीखेज दावा
कोविड वैक्सीन थी शेन वॉर्न की मौत का कारण? 4 साल बाद बेटे ने किया सनसनीखेज दावा
Assembly Election 2026 Live: क्या कांग्रेस चुनाव के बाद सीटें कम पड़ने पर TMC को देगी समर्थन? अधीर रंजन चौधरी ने दिया जवाब
Live: क्या कांग्रेस चुनाव के बाद सीटें कम पड़ने पर TMC को देगी समर्थन? अधीर रंजन चौधरी ने दिया जवाब
परिसीमन से बदलेगा पंजाब और हरियाणा का सियासी संतुलन? सुखबीर सिंह बादल के बयान ने मचाई खलबली
परिसीमन से बदलेगा पंजाब और हरियाणा का सियासी संतुलन? सुखबीर सिंह बादल के बयान ने मचाई खलबली
Apple ने दी थी Grok को ऐप स्टोर से हटाने की धमकी, यहां जान लें क्या है पूरा मामला
Apple ने दी थी Grok को ऐप स्टोर से हटाने की धमकी, यहां जान लें क्या है पूरा मामला
Balcony Pigeon Control Tips: आपके घर की बालकनी को कबूतरों ने बना लिया है घर, जानें आसानी से भगाने का तरीका
आपके घर की बालकनी को कबूतरों ने बना लिया है घर, जानें आसानी से भगाने का तरीका
Embed widget