एक्सप्लोरर

Bihar News: बांका में तेज आंधी और गरज के साथ हुई बारिश में कच्चा मकान गिरा, एक वृद्ध की दबकर हुई मौत

रजौन थाना क्षेत्र के मड़नी गांव की घटना है. सोमवार की रात तेज आंधी और गरज के साथ बारिश हुई थी. इसी के चलते मिट्टी से बना घर गिर गया जिसके मलबे में वृद्ध दब गया.

बांका: रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत धौनी-बामदेव पंचायत के मड़नी गांव में सोमवार की रात तेज आंधी और गरज के साथ बारिश हुई. तेज बारिश के चलते मड़नी गांव में एक मिट्टी का घर गिर गया जिसमें एक वृद्ध की दबकर मौके पर ही मौत हो गई. 

मड़नी गांव निवासी रामविलास शर्मा (62 वर्ष) रात में अपने घर में सोए थे. इसी बीच तेज आंधी के साथ बारिश होने लगी. देखते ही देखते मिट्टी से बनी दीवार गिर गई. घर में सो रहा वृद्ध मलबे से दब गया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना पर रजौन थाना की पुलिस मंगलवार की सुबह मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल (बांका) भेजा.

यह भी पढ़ें- Bihar Crime: राजगीर के जिस जंगल में आम लोगों के प्रवेश पर पाबंदी वहीं से मिली लाश, पेड़ से लटका शव देख मचा हड़कंप

आपदा राहत कोष से सहयोग का आश्वासन 

इधर, घटना के बाद से ही गांव में मातम छाया हुआ है. धौनी-बामदेव पंचायत की मुखिया अनुपम कुमारी भी मौके पर पहुंचीं. उन्होंने मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए आपदा राहत कोष से मिलने वाले हर तरह का सहयोग दिलाने का आश्वासन दिया. 

पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा जाएगा बांका 

घटना के संबंध में रजौन सीओ मुहम्मद मोइनुद्दीन ने बताया कि जानकारी मिलने के साथ ही रजौन थाना को सूचना दी गई. राजस्व पदाधिकारी प्रशांत कुमार झा, राजस्व कर्मचारी अरविंद कुमार को भेजकर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है. रजौन थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के साथ ही पुलिस की एक टीम को घटनास्थल पर भेजा गया. शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा.

यह भी पढ़ें- Samastipur News: बिहार में ट्रेन से उतर कर शराब पीने चला गया उप चालक, एक घंटे सात मिनट तक खड़ी रही सवाड़ी गाड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: दो निर्दलीय MLC बीजेपी में शामिल, JDU प्रत्याशियों को किया था पस्त
बिहार: दो निर्दलीय MLC बीजेपी में शामिल, JDU प्रत्याशियों को किया था पस्त
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
'वैमनस्य और ईर्ष्या से चल रहा इंडी ब्लॉक', महागठबंधन पर JDU पर तीखा तंज
'वैमनस्य और ईर्ष्या से चल रहा इंडी ब्लॉक', महागठबंधन पर JDU पर तीखा तंज
'जनता ने चोरों को वोट देना बंद कर दिया', राहुल गांधी पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला
'जनता ने चोरों को वोट देना बंद कर दिया', राहुल गांधी पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
Azam Khan Live Updates: ईडी की हिरासत में आजम खान, कल 10 बजे कोर्ट में पेशी
Azam Khan Live Updates: ईडी की हिरासत में आजम खान, कल 10 बजे कोर्ट में पेशी
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर
'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर
'जन-महाभियोग' प्रस्ताव रख खरगे ने लगाए 6 आरोप, BJP बोली- पहली वोट चोरी नेहरू जी ने की
'जन-महाभियोग' प्रस्ताव रख खरगे ने लगाए 6 आरोप, BJP बोली- पहली वोट चोरी नेहरू जी ने की
INDIA Bloc Jan Mahabhiyog Live: राहुल बोले- हर 7 में से 1 वोटर मिटा EC ने कबूला, 2024 का चुनाव था अवैध
Live: राहुल बोले- हर 7 में से 1 वोटर मिटा EC ने कबूला, 2024 का चुनाव था अवैध
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget