बिहार: दो निर्दलीय MLC बीजेपी में शामिल, JDU प्रत्याशियों को किया था पस्त
इस घटनाक्रम से सवाल उठ रहा है कि क्या एनडीए में जदयू के साथ खेला हो गया? क्योंकि जदयू प्रत्याशियों को हराने वाले दोनों निर्दलीय विधान पार्षद बीजेपी में शामिल हो गये हैं.

बिहार एमएलसी चुनाव में जीत हासिल करने वाले दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने शनिवार (31 अक्टूबर) को बीजेपी में शामिल हो गए. दोनों नेताओं ने एमएलसी चुनाव में जेडीयू उम्मीदवारों को शिकस्त दी थी.
निर्दलीय प्रत्याशी बंशीधर ब्रजवासी तिरहुत स्नातक सीट से जीते हैं. उन्होंने जदयू के अभिषेक झा (राष्ट्रीय प्रवक्ता) को हराया है. ब्रजवासी लगातार दूसरी बार निर्दलीय जीते हैं. आज वे बीजेपी दफ्तर पहुंचे और पार्टी में शामिल हो गए.
राहुल राज की घर वापसी
वहीं सारण शिक्षक सीट से राहुल राज निर्दलीय जीते हैं, जदयू के पुष्कर आनंद को हराया है, बीजेपी के ही नेता थे, टिकट नहीं मिलने के बाद डॉ. राहुल राज ने पार्टी से बगावत कर निर्दलीय नामांकन दाखिल किया था, इसके बाद बीजेपी ने उन्हें पार्टी से निष्कासित करते हुए 6 साल के लिए बाहर कर दिया था, आज सारण से बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी के साथ सीएम सम्राट से सीएम आवास में मिले, उसके बाद बीजेपी दफ्तर पहुंच पार्टी में शामिल हुए.
बीजेपी दफ्तर में बीजेपी विधानमंडल दल की बैठक आयोजित की गई, दोनों बैठक में भी शामिल हुए हैं. बैठक का मुख्य एजेंडा हाल ही में संपन्न हुए एमएलसी चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन और परिणामों की समीक्षा करना, बूथ स्तर के प्रबंधन को मजबूत करना तथा संगठन की आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा करना है. हरीश द्विवेदी बिहार बीजेपी प्रभारी बनने के बाद पहली बार पटना पहुंचे हैं, उन्हीं की अध्यक्षता में बैठक आयोजित है
जेडीयू के साथ हुआ खेला?
हालांकि इस घटनाक्रम से सवाल उठ रहा है कि क्या एनडीए में जदयू के साथ खेला हो गया? क्योंकि जदयू प्रत्याशियों को हराने वाले दोनों निर्दलीय विधान पार्षद बीजेपी में शामिल हो गये हैं.





















