एक्सप्लोरर

Samastipur News: बिहार में ट्रेन से उतर कर शराब पीने चला गया उप चालक, एक घंटे सात मिनट तक खड़ी रही सवाड़ी गाड़ी

समस्तीपुर से सहरसा जा रही सवारी गाड़ी सोमवार की शाम 4.05 पर खुली. 5.41 पर हसनपुर पहुंची जहां चालक को सूचना दी गई कि राजधानी की क्रॉसिंग होनी है. इसके बाद उप चालक टहलने की बात कर ट्रेन से उतरकर चला गया.

समस्तीपुरः बिहार में शराबबंदी है लेकिन ना तो इसके तस्करी पर रोक लग रही है और ना पीने वाले बाज आ रहे हैं. बिहार के समस्तीपुर से एक अलग ही तस्वीर सामने आई है. समस्तीपुर से सहरसा जा रही सवारी गाड़ी 05278 का उप चालक सोमवार की शाम ट्रेन से उतरकर हसनपुर बाजार में जाकर शराब पीने लगा. यहां वो हंगामा भी करने लगा. यह सब होता रहा और ट्रेन रुकी रही. सहायक चालक के कारण करीब एक घंटा सात मिनट तक ट्रेन क्रॉसिंग पर रुकी रही.

इसके बाद जीआरपी थाना की पुलिस बाजार पहुंचकर हंगामा कर रहे उप चालक को चाय दुकान से शराब की बोतल के साथ गिरफ्तार कर थाने लाई. हंगामा कर रहे युवक की पहचान जितवारपुर निवासी शिव सागर राय के पुत्र कर्मवीर प्रसाद यादव (33 वर्ष) के रूप में हुई है.

यह भी पढ़ें- Bihar News: एसपी को फोन कर कहा- पड़ोसी के कमरे से आती है हैलो-हैलो की आवाज, पुलिस पहुंची तो देखकर घूम गया सिर

जानकारी के अनुसार, समस्तीपुर से सहरसा जा रही सवारी गाड़ी शाम 4.05 पर खुली. 5.41 पर हसनपुर पहुंची जहां चालक को सूचना दी गई कि राजधानी की क्रॉसिंग होनी है. इसके बाद ट्रेन लेकर चल रहे चालक संतोष कुमार को कर्मवीर ने ट्रेन से उतरते हुए कहा कि टहलकर आते हैं. इस दौरान वह हसनपुर बाजार चला गया. यहां दुर्गा मंदिर के पास चाय दुकान में शराब पीकर हंगामा करने लगा. 

6.47 मिनट पर खोली गई ट्रेन

इधर ट्रेन के उप चालक के हंगामे के कारण  सवारी गाड़ी हसनपुर स्टेशन के क्रॉसिंग पर रुकी रही. जीआरपी पकड़ कर स्टेशन पर लाई, लेकिन वह ट्रेन चलाने की स्थिति में नहीं था. बाद में उसी ट्रेन में सफर कर रहे सहरसा के लोको पायलट ऋषि राज कुमार से स्टेशन मास्टर मनोज कुमार चौधरी ने आग्रह कर सहरसा जाने का मेमो दिया. इसके बाद ट्रेन शाम के 6 बजकर 47 मिनट पर सहरसा के लिए रवाना हुई.

घटना को लेकर डीआरएम आलोक अग्रवाल के नेतृत्व में बैठक हुई है. हालांकि अधिकारिक तौर पर अभी कोई कुछ बोलने से बच रहा है. डीआरएम आलोक अग्रवाल ने बताया कि मामला काफी गंभीर है. परिचालन विभाग से जानकारी मांगी गई है. रिपोर्ट आने के बाद दोषी चालक पर कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें- राजनीति में प्रशांत किशोर के आने की आहट से बिहार की पार्टियों में सुगबुगाहट! BJP, JDU और RJD ने ये क्या कह दिया?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजित पवार के बेटे जय पवार की बहरीन में शादी, दुल्हन संग ऐसे किया खुशी का इजहार, देखें तस्वीरें
अजित पवार के बेटे जय पवार की बहरीन में शादी, दुल्हन संग ऐसे किया खुशी का इजहार, देखें तस्वीरें
पुतिन के भारत दौरे से अमेरिका में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में ले लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
पुतिन के भारत दौरे से US में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
न्यू डैड विक्की कौशल ने खरीदी करोड़ों की लग्जरी कार, कीमत जान रह जाएंगे हक्के-बक्के
न्यू डैड विक्की कौशल ने खरीदी करोड़ों की लग्जरी कार, कीमत जान रह जाएंगे हक्के-बक्के

वीडियोज

Interview: Tarun Garg, COO, Hyundai Motor India on Hyundai Creta electric | Auto Live
Haval H9: क्या ये गाड़ी India में मिलती है? | Auto Live #havalh9
Passenger anger On Flight Delay: Indi'Go' कहें या फिर Indi'Stop'? | Bharat Ki Baat With Pratima
Road Test Review Of Volkswagen Golf GTI India  | Auto Live
दोस्ती इम्तिहान लेती है...दोस्तों की जान लेती है। | Sansani | Crime News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अजित पवार के बेटे जय पवार की बहरीन में शादी, दुल्हन संग ऐसे किया खुशी का इजहार, देखें तस्वीरें
अजित पवार के बेटे जय पवार की बहरीन में शादी, दुल्हन संग ऐसे किया खुशी का इजहार, देखें तस्वीरें
पुतिन के भारत दौरे से अमेरिका में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में ले लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
पुतिन के भारत दौरे से US में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
न्यू डैड विक्की कौशल ने खरीदी करोड़ों की लग्जरी कार, कीमत जान रह जाएंगे हक्के-बक्के
न्यू डैड विक्की कौशल ने खरीदी करोड़ों की लग्जरी कार, कीमत जान रह जाएंगे हक्के-बक्के
UP AQI: नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
कहीं आपका गैस सिलेंडर एक्सपायर तो नहीं हो गया, घर पर ही ऐसे कर सकते हैं चेक
कहीं आपका गैस सिलेंडर एक्सपायर तो नहीं हो गया, घर पर ही ऐसे कर सकते हैं चेक
CBSE में 124 नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती, जानें किस उम्र सीमा तक के उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई?
CBSE में 124 नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती, जानें किस उम्र सीमा तक के उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई?
स्टील के बर्तन में कभी न रखें ये फूड आइटम्स, हो सकता है फूड पॉइजनिंग का खतरा
स्टील के बर्तन में कभी न रखें ये फूड आइटम्स, हो सकता है फूड पॉइजनिंग का खतरा
Embed widget